इस देश में युवा शिक्षा और रोज़गार के सवाल पर जिस संख्या और संकल्प के साथ सड़कों पर उतरे हैं, वही इस आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। राजनीति को अब युवाओं के पक्ष में बदलना होगा।
#Democracy#ChaloSansad
परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और लगातार सत्ता प्रायोजित #paperleak से परेशान देश के युवा और छात्र अहंकारी, भ्रष्ट मोदी सरकार की गाली, दुत्कार और दमन से अब डरने वाले नहीं!
#RJD
शहीद होकर फिर जन्म लूँगा…
Jantar Mantar पर करीब 11.30 बजे बुरी तरह लाठीचार्ज हुआ, कई लोग घायल हुए हैं और कोई बदहवास। कुछ को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया
देश के युवाओं और छात्रों को अब देश के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार बर्दाश्त नहीं!
पेपर लीक वाली सरकार स्वीकार नहीं!
PM मोदी छात्रों-युवाओं से माफी माँगो!
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो!
भ्रष्ट #NTA खत्म करो!
शिक्षा का व्यवसायीकरण करने वाली #NEP 2020 वापस लो!
#NEET
विश्व विख्यात श्री सोनम वांगचुक जी से फोन पर बात करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और उनसे अनशन तोड़ने की अपील की। उनके सत्याग्रह को हमारा खुला समर्थन है।
हमारा मानना है कि वो जनहित में इस आग्रह पर विचार करें। देश की संपूर्ण युवा शक्ति, उनके अभिभावकों, परिवार और परिजनों की आकांक्षा भी यही है क्योंकि उनके नैतिक बल की देश को बहुत आवश्यकता है अतः वो पूरी दुनिया से आ रहे निवेदनों को स्वीकार करते हुए अपना अनशन तोड़े दें, फिर कुछ दिनों का स्वास्थ्य लाभ लें और नई ऊर्जा का संचय करके पुनः नये आंदोलन में जुट जाएं। उनसे सविनय आग्रह है कि वो ‘नकारात्मक, भ्रष्ट, बेईमान, लोकतंत्र विरोधी सांप्रदायिक भाजपा’ के विरुध्द हो रहे आंदोलनों को पूरे देश में विस्तारित कर जन-एकजुटता की अखंड कड़ी बनें।
नीट की परीक्षा के घोटाले के बाद मंदिर में चोरी के महापाप का भंडाफोड़ भी एक गहरा दिव्य-संकेत है। डॉक्टर को धरती पर भगवान के रूप में ही देखा जाता है। हम सब तो मंदिर और मेडिकल दोनों के गहरे संबंध में विश्वास करते हैं। धर्म के मनोबल का और चिकित्सा का मनोवैज्ञानिक संबंध भी होता है।
जिस तरह संपूर्ण विश्व का मीडिया श्री सोनम वांगचुक जी के लिए चिंतित दिखाई दे रहा है, उसका एक दूसरा पक्ष ये भी है कि इससे भाजपा राज में दुनिया भर में हमारे देश की डेमोक्रेटिक इमेज बुरी तरह खंडित हो रही है।
हम श्री सोनम वांगचुक जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
@Wangchuk66
लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय की राजनीति के सबसे प्रभावशाली जननेताओं में से एक हैं। उनका राजनीतिक चरित्रहनन इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने मनुवादी, सामंती और सांप्रदायिक ताक़तों को खुली चुनौती दी। मंडल आंदोलन को ज़मीन पर उतारकर उन्होंने बहुजन समाज को सत्ता और प्रतिनिधित्व का नया आत्मविश्वास दिया।
उनका संदेश - “सब कुछ दाँव पर लगाकर बच्चों को पढ़ाओ” - आज भी सामाजिक बदलाव का घोषणापत्र है। सामाजिक न्याय, आर्थिक बराबरी और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई में उनका योगदान ऐतिहासिक है।
@laluprasadrjd जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#हेप्पी_बड्डे_लालू_जी
बिहार के लाल शुभम कुमार को JEE Advanced 2026 की परीक्षा में (AIR) All India Rank-1 हासिल करने की ऐतिहासिक और अद्वितीय उपलब्धि पर ढेर सारी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं!
आपकी यह शानदार सफलता ना केवल आपके और आपके परिवार के लिए, बल्कि पूरे बिहार राज्य के लिए एक गौरव का क्षण है।
गया जिले से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा के शीर्ष स्थान पर पहुंचना यह साबित करता है कि अटूट संकल्प और सही दिशा में की गई मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आप आज पूरे बिहार के युवाओं एवं छात्रों के लिए प्रेरणा का एक प्रबल स्रोत बन चुके हैं।
बिहार के कोने-कोने में बैठे अनगिनत बच्चे आपकी इस सफलता से एक नया हौसला और सीख लेंगे। आपकी लगन, अनुशासन और इस ऐतिहासिक परिणाम को देखकर वे अपने जीवन में कुछ बड़ा करने और अपनी सीमाओं को लांघकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।
आपकी यह यात्रा दर्शाती है कि बिहार की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि आगे भी आप सफलता के नए आयाम छुएंगे और देश-दुनिया में अपना व अपने राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे।
आपकी आगामी अकादमिक यात्रा मंगलमय और सफलताओं से भरी हो। बिहार और देश के सभी युवाओं की ओर से बधाई।
#TejashwiYadav #IITJEE #india #bihar
NEET परीक्षा रद्द होना लाखों छात्रों की मेहनत और सपनों के साथ अन्याय है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही है |
अब समय की से बड़ी मांग है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और छात्रों को न्याय मिले।
#NEETUG2026Cancelled
केरल में राजद ने कूथुपरम्बा में बड़ी जीत के साथ रचा इतिहास!
समाजवाद की आवाज़ को मिली केरल में ताकत!
राष्ट्रीय जनता दल के श्री पी के प्रवीण जी को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक शुभकामनाएँ!
#kerala#RJD#india
आज पटना के बापू सभागार में आयोजित “पान सम्मान सह IIP स्थापना दिवस कार्यक्रम” में सम्मिलित होकर आयोजक श्री आईपी गुप्ता जी को सफलतापूर्ण आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएँ दी।
बीजेपी-जेडीयू की डबल इंजन सरकार अपने अहंकार में पान समाज के अधिकारों का हनन कर रही है। राष्ट्रीय जनता दल और हमारे आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी ने सदैव वंचित, उपेक्षित, गरीब और उत्पीड़ित समुदायों के लिए न्याय, समता, अधिकार और उत्थान की लंबी लड़ाई लड़ी।
हम सभी एकजुट होकर तांती-ततवा, पान समाज के सर्वांगीण विकास, हक, अधिकार, उन्नति और समृद्धि की लड़ाई लड़ते रहेंगे। #TejashwiYadav #bihar #RJD