आज दिनांक 27/10/2026 को भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस प्रयागराज में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और काशी क्षेत्र के प्रभारी श्री रमेश सिंह जी का 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और हम लोगों ने प्रदेश में फिर से कमल खिलाने का संकल्प लिया ।
#rameshsingh
आज दिनांक 27/10/2026 को भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस प्रयागराज में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष “श्री अशोक चौरसिया जी” से स्नेहिल मुलाकात हुई और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।
#ashokchaurasiya
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के पावन चरित्र एवं जीवन आदर्शों से संपूर्ण मानवता को परिचित कराने वाले, महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता ‘आदिकवि’ “महर्षि वाल्मीकि जी” की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ ।
🚩🚩जय श्रीराम 🚩🚩
आज दिनांक 22/10/2026 को उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० कीर्तिका अग्रवाल जी जन्मदिन की बधाई एवं बहुत सारी शुभकामनाएँ प्रेषित किया । ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें, दीर्घायु करें और उनका राजनैतिक भविष्य और उज्ज्वल करें ।
आज के भारत के चाणक्य, कुशल रणनीतिकार एवं संगठन शिल्पी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री “श्री अमित शाह जी” आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई ।
आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने, सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने तथा सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में आपकी भूमिका अद्वितीय है ।
23 अक्टूबर 2026 को होने वाले स्नातक विधान परिषद चुनाव में इलाहाबाद-झाँसी खण्ड से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी श्री अशोक कुमार राठौर जी को अपना बहुमूल्य प्रथम वरीयता का मत देकर विकसित भारत/विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करें । अपना मतदान उचित तरीक़े से करें,कोई गलती न करें ।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आज़ादी का बिगुल फूँकने वाली आजाद हिंद फौज के वीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को कोटि-कोटि नमन। आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। उनका बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
“जय हिंद !”
यतो धर्मस्ततो जयः।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है ।
“नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे!”
राष्ट्र प्रथम की भावना, अनुशासन और निःस्वार्थ सेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा की एक विशिष्ट यात्रा तय की है ।वर्ष 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई ।
#RSS
मैं सभी स्नातक मित्रों,परिचितों,आत्मीय लोगों,अनुजों,अग्रजों और समान विचारधारा वाले साथियों से निवेदन करता हूँ कि आगामी विधान परिषद चुनाव (23 /10/26) में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी श्री अशोक कुमार राठौर जी को भारी मतों से विजयी बनाएँ और योगी जी एवं मोदी जी के सपनों को साकार करें ।
आज दिनांक 18/10/2026 को अपनी कुलदेवी “माँ विन्ध्यवासिनी जी” के दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ । इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय विधायक श्री रत्नाकर मिश्रा जी से भी स्नेहिल मुलाक़ात हुई ।माता रानी सबका कल्याण करें ।
आज दिनांक 17/10/2026 को ज़िला पंचायत सभागार प्रयागराज में “सेवा संकल्प अभियान गोष्ठी” में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यों एवं उपलब्धियों को वक्ताओं के माध्यम से साझा किया । उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई ।
आज दिनांक 15/10/2026 को नवनियुक्त राज्य सभा सदस्य श्री राधाकांत ओझा जी से स्नेहिल मुलाक़ात हुई और उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित किया । उन्होंने मिष्ठान खिलाकर धन्यवाद दिया । आप नित्य नए कीर्तिमान स्थापित करें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते रहें ।
“या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः॥”आदिशक्ति माँ दुर्गा की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक बधाई
हर आँगन में सुख शांति का वास हो, हर हृदय में करुणा और सद्भाव पुष्पित हों तथा जन जन का जीवन आरोग्य, आनंदमय हो
भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, महान समाज सुधारक, ‘राष्ट्रऋषि’, ‘भारत रत्न’ “नानाजी देशमुख जी” की पावन जयंती पर उन्हें शत-शत नमन !
उन्होंने जाति, वर्ग और संप्रदाय के भेदों से परे हटकर समरस और स्वावलंबी समाज की नींव रखी। वे सादगी, शुचिता और कर्मठता की साक्षात प्रतिमूर्ति रहे ।
उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बड़े भाई श्री सुरेश मौर्य जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं बहुत सारी मंगलकामनाएँ । आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते रहें ।
उत्तर प्रदेश राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026 में निर्विरोध निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई ।आप सभी अपने अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के संकल्प के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाएँगे ।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एवं रंगमंच के महान कलाकार “श्री नाना पाटेकर जी” के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
अपने सशक्त अभिनय और अद्वितीय संवाद अदायगी से उन्होंने भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी। उनका निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
आज इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर उत्तर प्रदेश सरकार के जनप्रिय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, विश्व हिन्दू परिषद के श्री चंपत राय जी का पाथेय प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ