विशेष अपील : 24 जून को आदिवासी मीणा समुदाय के सभी सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के जनप्रतिनिधि और नेता खण्डीप जरूर पहुँचें.! अगर ये नेता कमांड एरिया के लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए आगे नहीं आएं तो आपको समय आने पर जवाब जरूर दिया जाएगा.! साथ में आमजन से अपील है कि खण्डीप में 24 को जनसैलाब उमड़ना चाहिए इसलिए पूर्वी राजस्थान के हर गांव से आप सभी गणमान्य नागरिक हजारों की संख्या में खण्डीप पहुँचकर कमाण्ड एरिया के किसानों के हक-अधिकार-स्वाभिमान और न्याय की इस लड़ाई में अपनी सहभागिता दर्ज कराएँ और किसानों की आवाज़ को मजबूत बनाएँ.!
देश के नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
@RahulGandhi@INCIndia@INCRajasthan
पांचना विवाद !!
गुर्जर समाज के लोग लगातार भाईचारे की बात करते है,अगले ही पल कहते है कोई माई का लाल पानी की एक बूंद नहीं ले जा सकता..... यह कैसा भाईचारा निभा रहे है ?
जिस दिन माननीय उच्च न्यायालय का नहरों में पानी खोलने का आदेश आया उस दिन यही गुर्जर नेता कह रहे थे,पांचना विवाद में 2 पक्ष है एक कैचमेंट एरिया जिसके 39 गांव है, और दूसरा कमांड एरिया जहां के लोग नहरों में पानी खोलने की बात कर रहे है,5 जून से कमांड क्षेत्र के लोगों ने नहरों में पानी खोलने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया तो पांचना पर बैठे लोग तीसरा पक्ष लेकर आ गए गंभीरी नदी के 360 गाँव जहां से नदी का प्राकृतिक बहाव क्षेत्र है,आज 4th पक्ष भी आ गया करौली शहर.... पांचना पर बैठे लोगों का कोई पक्ष नहीं है इनका एक ही लक्ष्य है कैसे भी करके कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं। जाना चाहिए !!
माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की पालना करवाना सरकार का काम होता है,न्यायालय की आदेश की अवमानना न्यायालय और सरकार दोनों का अपमान है और नहरे नहीं खुलती है तो यह संपूर्ण सरकार का अपमान है,जिस सरकार में न्यायालय के आदेश की पालना करवाने की क्षमता नहीं हो उस सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए !!
हम सरकार की तरफ से आपसी सहमति से पानी खोलने की इंतजार कर रहे है,हम किसी भी तरह से कमजोर नहीं है, और इतनी सामर्थ्य रखते है अगर सरकार बांध का पानी नहरों में खोलने में असमर्थ है तो हाथ खड़े कर दे हम बांध को खोलकर नहरों तक पानी लेकर आयेंगे और कोई भी माई का लाल हमें पानी लाने से नहीं रोक सकता !! इसके लिए हमें कितनी ही बड़ी कुर्बानी देनी पड़े !!
पांचना बांध पर बैठे लोगों के अलावा कोई भी समझदार व्यक्ति नहरों में पानी देने का विरोध नहीं कर रहा है,सचिन पायलट जी ने कहा है पानी को समस्या का जल्दी से जल्दी समाधान हो किसी को भी उसके हक और अधिकार से वंचित नहीं रखा जा सकता !! मानसिंह गुर्जर ने भी कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी खोलने का समर्थन किया है !!
सरकार को जल्द से जल्द कार्यवाही करके इस विवाद का समाधान निकालना चाहिए,जिससे दोनों समाज आपसी भिड़ंत से दूर रहे !! @cmo@BhajanlalBjp
डूंगरी बांध आंदोलन में भी पहला मुक़दमा खाने वाले मैं था,
पाँचना बांध से नहरों में पानी निकासी हेतु चल रहे खंडिप जन-आंदोलन में पहला मुक़दमा वाला भी मैं ही हूँ।
आखिर क्यों लगता है कि पाँचना डैम की नहरों में पानी रोकना डैम के पास के गुर्जरों की घोर नकारात्मक जातिवादी मानसिकता एवं उनको दूसरे क्षेत्र के गुर्जर भी खुलकर समर्थन दे रहे है। यह निम्न तथ्यों से स्पष्ट है :-
1. पाँचना डैम की नहरों में 1992 से 2005 तक पानी आता था। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के समय वर्ष 2006 में जब रेल, रोड़, बाजार, सरकारी प्रतिष्ठानों को बंद किया था उसी समय कमांड एरिया की नहरों में पानी रोका गया था। जो कि आज वर्ष 2026 तक बंद है।
2. कहने को कहा गया डैम के पास के गांवों को पानी चाहिए। मांग के अनुसार सरकार ने 13 गांवों की 1973 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हेतु वर्ष 2010 में 200 MCFT क्षमता की पाँचना गुडला लिफ्ट स्वीकृत की जिसका कार्य 10 वर्ष में सन् 2020 में पूर्ण हुआ। साईट पर इस कार्य का बोर्ड पिछले 16 साल से लगा हुआ है। किसी ने इस बोर्ड पर कोई आपत्ति नहीं की।
3. पाँचना गुडला लिफ्ट का कार्य 1 वर्ष में हो सकती था परन्तु इसे पूर्ण करने में 10 वर्ष लगे। पाँचना गुडला संघर्ष समिति ने इस कार्य को जल्दी करवाने के लिए कोई आंदोलन नहीं किया।
4. पांचना गुडला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को आंदोलन केवल तब याद आता है जब नहरों में पानी खोलने की बात होती है अन्यथा वे निष्क्रिय रहते है। ऐसा क्यों?
5. अभिहाल में ₹11.46 करोड़ की लागत से पांचना डैम व नहरों के पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) का कार्य आदेश संख्या 5746 दिनांक 27.02.2026 को जारी किया गया जिसके अंतर्गत कार्य प्रगति पर है। राजस्थान सरकार के बजट 2026-27 में पांचना बांध के आसपास के सिंचाई से वंचित गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु मद संख्या 61 के तहत ₹50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बावजूद इसके डैम के पास के गुर्जर समुदाय के लोग माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश की अनुपालना में पांचना डैम की नहरों में पानी खोलने का विरोध कर रहे है।
6. भाईचारे की भावना से कमांड एरिया के लोगों ने ग्रामोत्थान संस्था के माध्यम से "हमारा नारा, पानी और भाईचारा" की भावना से गुर्जरों के गांवों में व डैम के पास के प्रबुद्ध लोगों से व्यक्तिगत व सामुहिक वार्तालाप किया। 2020 में माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने से पहले लम्बा सत्याग्रह चलाया जिसमें गुर्जरों के लगभग हर गांव में जाकर उनसे बात की, गुड़ला संघर्ष समिति के प्रत्येक सदस्य से भी व्यक्तिगत व सामुहिक चर्चा की। परन्तु कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
7. 8 जुलाई 2022 को माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय ने ग्रामोत्थान संस्था की जनहित याचिका 14825/2020 पर आदेश के बाद जिला कलेक्टर करौली व जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर ने नहरों में पानी खोलने के लिए अखबार में विज्ञप्ति निकालकर बताया कि नहरों में पानी खोला जायेगा। यदि किसी को आपत्ति है तो 05.08.2022 तक दर्ज करवायें। किसी ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई। परन्तु डैम के पास के गुर्जरों के विरोध के कारण नहरों में पानी नहीं खोला जा सका।
8. बने हुए ग्रेविटी नहर तंत्र से कमांड व अनकमांड एरिया के ऐसे 18 गांवों में सिंचाई हेतु पानी जाता है जिममें गुर्जरों की बहुतायत है और उनकी लगभग 3000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकती है। फिर भी नहरों में पानी खोलने के लिए चलाये जा रहे अभियान को उनका खुलकर समर्थन नहीं करना, जातिवादी मानसिकता से ग्रसित होना दर्शाता है।
9. कमांड एरिया के नागरिकों ने कभी भी डैम के पास के गुर्जरों की डिमांड का विरोध नहीं किया। सरकार ने एक लिफ्ट पहले बना दी। दो और लिफ्टो के लिए ₹50 करोड़ स्वीकृत कर दिये है। परन्तु कमांड एरिया की नहरों में पानी नहीं खोलने देना दर्शाता है कि वे जातिवादी मानसिकता से ग्रसित है।
10. नदी के पास के 360 गाँवों को अपने साथ लेने के भ्रम फैलाकर डैम के पास के गुर्जर क्या सिद्ध कर रहे है? केवल उनका मकसद है कि कमांड एरिया की नहरों में पानी नहीं जाये। नदी के पास के गुर्जरों ने दिनांक 18.06.2026 को देवलेन मोड़ पर सभा में जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया वह गुर्जरों की घोर जातिवादी मानसिकता दर्शाती है। वहां कमांड एरिया पर ही प्रश्नवाचक चिन्ह लगाये गये। कमांड एरिया को ही नाजायज़ बताना शुरू कर दिया है।
11. डैम के पास के गुर्जरों ने महावीर जी के मेले के समय नदी में पानी खोलने का कभी भी कोई विरोध नहीं किया। वे केवल नहरों में पानी खोलने का ही विरोध क्यों करते है? यह क्या मानसिकता है?
12. यह झूठ फैलाया जा रहा है कि 39 गांवो की भूमि डैम बनाने में अवाप्त हुई। जबकि इन गावों की भूमि डैम के लेवल से ऊंचाई पर है तो विचारणीय है कि उनकी भूमि डैम बनने में कैसे जा सकती है? यह केवल भ्रम है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग नहरों में पानी रोकने वाले लोगों के साथ जुड़े।
सरकार को चाहिए कि इस तथ्य को समझे कि पाँचना डैम राष्ट्रीय सम्पत्ति है। यह किसी समाज विशेष की जागीर नहीं है। राजस्थान में विवाद की स्थिति पर निर्णय देने के लिए माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय सबसे बड़ी संस्था है। जिसने दिनांक 8 जुलाई 2022, 23 अप्रैल 2026 व 1 मई 2026 को नहरों में पानी खोलने हेतु 3 स्पष्ट निर्णय दे दिये है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि जो व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेता है उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाये। डैम पर कब्जा जमाये बैठना हर तरह से गैर कानूनी है।
राजस्थान राज्य में संवैधानिक सरकार है। सरकार को चाहिए कि माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश की अनुपालना में पांचना डैम की नहरों में अविलम्ब पानी खोलें।
साभार:- रघुवीर प्रसाद मीणा जी (ग्रामोत्थान संस्थान)
रक्तदान एक जीवनदायी महादान है।
'विश्व रक्तदाता दिवस' की आप सभी रक्तदाताओं को हार्दिक शुभकामनाएं!
आइए, हम सब मिलकर मानवता की रक्षा में सहभागी बनें
#विश्व_रक्तदाता_दिवस@ManojMeena_47
किसानों के मसीहा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन...
गरीब,किसान और मजदूर को उन्होंने देश की वास्तविक ताकत माना तथा सदैव उनके सशक्तिकरण के पक्षधर रहे!
@SachinPilot#Rajeshpilot
जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎂🎉🎉
डॉ.किरोड़ी लाल मीणा जी के लक्ष्मण रूपी अनुज,भाजपा के कर्मठ एवं लोकप्रिय नेता श्री जगमोहन मीणा जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप हमेशा खुश रहो
@Jagmohan4Dausa@DrKirodilalBJP@RajendrMahwaBJP@GolmadeviBJP
नांगल बैरसी मुख्य मार्ग अत्यंत जर्जर अवस्था में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा आमजन को दौसा आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतः जनहित में इस सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण/मरम्मत करवाने की कृपा करें।
@BairwaDc@AapkaMurarilal
📢 प्रेस कॉन्फ़्रेंस आमंत्रण 📢
माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में पाँचना बांध की नहरों को खोलने एवं कमांड एरिया के गाँवों को पानी उपलब्ध कराने की मांग के समर्थन में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रेस कॉन्फ़्रेंस 📍 Pink City Press Club, जयपुर में आयोजित होगी।
इस प्रेस वार्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना, कमांड एरिया के 35 गाँवों के लिए नहरों में पानी एवं अन्य प्रभावित 39 गाँवों के लिए पानी की व्यवस्था, तथा सरकार की निष्क्रियता के संबंध में तथ्य एवं पक्ष स्पष्ट किए जाएंगे।
🗓 दिनांक: 20.05.2026
⏰ समय: 5 बजे
📍 स्थान: Pink City Press Club, जयपुर
सभी सम्मानित पत्रकार साथियों से निवेदन है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर लोकतांत्रिक संवाद को सशक्त बनाएं।