रीवा में आयोजित हो रहे अभाविप महाकोशल प्रांत के चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग के छठवें सत्र में भाषण क्रमांक-1 के अंतर्गत अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान जी ने "अभाविप कार्य की प्रासंगिकता, संभावनायें एवं करणीय कार्य" विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
#abvpmk
रीवा में आयोजित हो रहे अभाविप महाकोशल प्रांत के चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का शुभारंभ अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रघुराज किशोर तिवारी जी,प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुनील पाण्डेय जी,प्रांत मंत्री सुव्रत बाझल जी,प्रांत सह-संगठन मंत्री आशीष शर्मा जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
भगवान जगन्नाथ की पावन धरती ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित हो रही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद 2026 का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. @Raghurajagrewa, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. @DrVirendraSS एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री @AshishSainram ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
#ABVPNEC2026 #ABVPNECBhubaneswar
भुवनेश्वर, ओड़िशा में आयोजित हो रही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक में परिषद के गीतों का संग्रह ‘गीतधारा’, 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन, देहरादून का संक्षिप्त वृत्त एवं महामंत्री प्रतिवेदन तथा ‘अभाविप कार्यकर्ता निर्माण की एक कार्यशाला’ पुस्तिका का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
#ABVPNEC2026
आज दिल्ली में देश के कोने-कोने से आए 550 से अधिक जनजातीय समाजों के भाइयों-बहनों के साथ भगवान बिरसा मुंडा जी के 150वें जयंती वर्ष समारोह में संवाद किया।
धरती आबा ने उलगुलान आंदोलन के जरिए एक ओर जनजातीय समाज को एकजुट कर मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित किया, तो दूसरी ओर उन्हें धर्मांतरण के विरुद्ध भी जागरूक किया। बिरसा भगवान की विरासत इस देश को अनंत काल तक सामाजिक एकता व मातृभूमि की अखंडता के लिए प्रेरित करती रहेगी।
भारत के जनजाति समुदायों की सांस्कृतिक पहचान, आस्था और पारंपरिक विरासत को समर्पित 'जनजाति सांस्कृतिक समागम' का आयोजन दिल्ली के लाल किला मैदान में हुआ।
भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित इस भव्य आयोजन में देश भर से 550 से अधिक जनजातियों के लगभग 1.5 लाख प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। हमारा जनजाति समाज सदियों से प्रकृति संरक्षण, सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की अमूल्य परंपराओं का संवाहक रहा है। इस आयोजन ने राष्ट्र जीवन में जनजाति समाज के अमूल्य योगदान और उनकी गौरवपूर्ण पहचान को नई ऊर्जा प्रदान की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इस समागम के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक एकता की भावनाओं को सशक्त करने के प्रयास का अभिनंदन करती है।
#जनजाति_सांस्कृतिक_समागम #ABVP #जनजाति_सुरक्षा_मंच #वनवासी_कल्याण_आश्रम
3 मई को आयोजित NEET UG परीक्षा की पेपर लीक की घटना ने एक बार फिर NTA की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। लाखों मेहनती एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के भविष्य के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। लगातार परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि NTA अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में पूर्णतः विफल साबित हो रही है। ऐसी परिस्थितियों में NTA के उच्च अधिकारियों को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।
देश के युवाओं के भविष्य के साथ हो रही इस लापरवाही पर कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई समय की मांग है। CBI जांच का निर्णय स्वागतयोग्य है, किंतु केवल जांच पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि दोषियों को शीघ्र एवं सख्त दंड मिलना भी आवश्यक है। विद्यार्थियों का विश्वास पुनः स्थापित करने के लिए NTA को अपनी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता एवं सुरक्षा के ठोस कदम उठाने होंगे। छात्रहित सर्वोपरि है और उसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी
नीट-यूजी 2026 परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के प्रकरण की जांच केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई को सौंपना एक उचित एवं आवश्यक कदम है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रारंभ से ही इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रही थी। सीबीआई जांच के दौरान जो भी साक्ष्य, नेटवर्क एवं दोषी व्यक्ति सामने आएं, उनकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि वर्षों से राष्ट्रीय परीक्षाओं में सक्रिय शिक्षा-माफिया एवं भ्रष्ट तंत्र का पूर्ण रूप से भंडाफोड़ हो सके। देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्तर पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए तथा सभी दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
लगातार विभिन्न राष्ट्रीय परीक्षाओं में सामने आ रही गड़बड़ियां राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं। वर्षभर कठिन परिश्रम करने वाले विद्यार्थियों के साथ बार-बार इस प्रकार की घटनाएं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं विश्वासघातपूर्ण है। नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए एनटीए के महानिदेशक को तत्काल अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। साथ ही, ऐसी संस्थागत विफलताओं को देखते हुए एनटीए की भूमिका एवं संरचना की व्यापक समीक्षा आवश्यक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्पष्ट रूप से मानती है कि विद्यार्थियों के हित, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था एवं दोषियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई हेतु इस पूरे नेक्सस को ध्वस्त करना अनिवार्य है, विद्यार्थी परिषद इस संघर्ष में देशभर के विद्यार्थियों के साथ निरंतर खड़ी रहेगी।
ABVP strongly opposed the NEET-UG 2026 irregularities from the very beginning and demanded strict action.
Students’ future is not a game.
No compromise on justice. No compromise on transparency. 🚩
- @shravanbraj, National Secretary, ABVP
#NEETUG2026
After continuous demands by ABVP for widespread concerns raised by students across Bharat regarding alleged irregularities and paper leak in NEET-UG 2026, the examination has now been cancelled.
This decision is necessary to uphold transparency, fairness and the credibility of the examination system. ABVP reiterates its demand for a strict and time-bound investigation, with the harshest action against all those responsible.
The future of lakhs of students must never be compromised. #NEETUG2026
This Abhinandan Yatra is not just a celebration it is a tribute. Today, we march with pride and purpose, celebrating the resounding victory in Bengal and commemorating 150 glorious years of Vande Mataram, a song that ignited the spirit of a nation.
A tribute to the people of Bengal who stood firm, and to our karyakartas, Rajesh Sarkar and Tapas Barman, who laid down their lives while protesting against anti-educational policies. Their sacrifice reminds us of the harsh and violent realities of political struggle in the state.
This victory belongs to every voice that refused to be silenced.
आज जबलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महाकोशल प्रांत द्वारा स्व. यशवंतराव जी केलकर की जन्मशती पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में विचार साझा किए।
स्व. केलकर जी ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन को गढ़ने और राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। उनका ध्येयनिष्ठ जीवन और विचार हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
परिषद एक परिवार की तरह है, जिसने करोड़ों कार्यकर्ताओं को सामाजिक समरसता और ‘राष्ट्र प्रथम’ का संस्कार दिया है।
इस अवसर पर अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रघुराज किशोर तिवारी जी, सेंट्रल जोन के संगठन मंत्री श्री @ChetasSukhadia जी एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
@ABVPVoice
कृषि विद्यार्थी कार्य @AgrivisionOrg द्वारा दो दिवसीय मध्य क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में मप्र राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभानसिंह पवैया, कुलगुरु डॉ अरविंद शुक्ल एवं @ABVPVoice के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रघुराज किशोर जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ
श्रद्धेय यशवंतराव जी कुशल संगठनकर्ता, एकता के प्रतिक, अनुशासनप्रिय, परिश्रमी और ध्येय के प्रति पक्के ऐसे व्यक्तित्व को स्मरण करते आनंद आता है।
- डॉ. मोहन यादव
माननीय मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश
📍"प्रिय केलकर जी" विशेष अभिवाचन कार्यक्रम, जबलपुर
जो राजनैतिक क्षेत्र में नहीं है पर परिषद के कारण से अपने जीवन काल में पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्ति के जीवन में हमारे गुण अवगुण पर चर्चा करने हेतु कोई मंच है तो वह विद्यार्थी परिषद है।
- डॉ. मोहन यादव
माननीय मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश
📍"प्रिय केलकर जी" विशेष अभिवाचन कार्यक्रम, जबलपुर
की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता, वर्तमान कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि,शिक्षाविद, अभिभावक, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
#ABVP
अभाविप महाकोशल प्रांत द्वारा जबलपुर में आयोजित प्रा. यशवंतराव केलकर जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में “प्रिय केलकर जी” अभिवाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ @DrMohanYadav51, अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. @Raghurajagrewa
अभाविप महाकोशल प्रांत द्वारा जबलपुर में आयोजित प्रा.यशवंतराव केलकर जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में “प्रिय केलकर जी” अभिवाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी,अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रघुराज किशोर तिवारी जी उपस्थित रहे!