मोदी जी, अहंकार छोड़िए।
छात्रों की गूंज सुनिए, उनकी 3 मांगें पूरी कीजिए।
- नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा लीजिए।
- छात्रों पर बर्बरता करने वाले गुनहगारों की जवाबदेही तय कीजिए।
- छात्रों के साथ हुए हर अन्याय के लिए उनसे माफ़ी मांगिए।
मैं, कांग्रेस पार्टी और पूरा विपक्ष छात्रों और उनकी इन मांगों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
@passportsevamea Sir, I applied for an urgent passport, but the Varanasi passport office turned me down, saying that since I live in Mumbai, I cannot get an urgent passport from Varanasi. Please help me. @
मेरे प्रिय बिहारवासियों,
𝟏𝟒 नवंबर 𝟐𝟎𝟐𝟓!
इस तारीख को हम सभी को याद कर लेना है। इतिहास के पन्नों को भविष्य में जब भी पलटा जाएगा तो ये तारीख बिहार के सुनहरे भविष्य, परिवर्तन, विकास और बुलंदी की शुरुआत बनकर हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दिखेगी।
परिवर्तन का बिगुल बज चुका है, जनता की जीत का शंखनाद हो चुका है। बस अब पूरे मनोयोग, समस्त ऊर्जा का संचय कर प्रत्येक बिहारवासी को जुट जाना है, महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए।
बदलाव को आतुर बिहार 𝟐𝟎 साल बाद अब परिवर्तन के लिए वोट करेगा। देश में सबसे अधिक युवाओं की आबादी वाले प्रदेश में अबकी बार युवा बेरोजगारी को खत्म करने के लिए वोट करेंगे। बिहार में एक भी ऐसा घर नहीं बचेगा जिसका युवा बेरोजगार रहेगा। सबको तेजस्वी सरकारी नौकरी देगा। जो काम 𝐍𝐃𝐀 सरकार 𝟏𝟕 सालों में नहीं कर पाई वो हमने 𝟏𝟕 महीनों में करके दिखाया। 𝟐𝟎 सालों में जो काम यह सरकार नहीं कर पाई है अब वो हम 𝟐𝟎 महीनों में करके दिखाएंगे। सबके सहयोग से बेहतर, विकसित और नया बिहार बनायेंगे।
𝟐𝟎 साल तक बिहार ने क्या-क्या नहीं सहा …. दुःख, पीड़ा, ज़ख्म, अपराध, मारपीट, गुंडई, हत्या, लूट, चोरी, बलात्कार, मुजफ्फपुर बालिका गृह कांड जैसे भयावह अपराध, घूसखोरी, भ्रष्टाचार, 𝟏𝟎𝟎 से अधिक घोटाले, हकमारी, माइक्रोफाइनेंसिंग कंपनियों की ब्याज और कर्जा को लेकर गुंडागर्दी, पेपरलीक, षड्यंत्र, जनादेश की चोरी, लाठीचार्ज, थप्पड़, अपमान, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, पलायन, बेरोजगारी, महंगाई, बाढ़, सुखाड़, ठनका, ओलावृष्टि, कुदृष्टि, कुशासन, अस्पताल स्कूल की जर्जर हालत, मरीजों के इलाज में लापरवाही, साइबर क्राइम, ज़मीन कब्जा, एसिड अटैक, डिग्री में फर्जीवाड़ा, पुल गिरना, सड़क धंसना, भवन गिरना, वोट चोरी, सीनाजोरी, अफसरशाही, तानाशाही, महाजंगल राज और भी ना जाने क्या क्या आफ़त?
𝟐𝟎 साल से बिहार इन आफ़तों से लड़ रहा है, इस उम्मीद में कि एक दिन ये सब ख़त्म होगा लेकिन अफ़सोस पिछले बीस सालों में एक भी दिन बिहारवासियों को इन मुसीबतों से मुक्ति नहीं मिली। इनसे मुक्त होने का एक ही समाधान है इस खटारा, नकारा, निकम्मी, निष्ठुर, जर्जर, अव्यवस्थित, अकर्मण्य, भ्रष्टाचारी, तानाशाही वाली सरकार से मुक्ति पाना।
बीस साल के बाद ये मौक़ा फिर से मिला है, बिहार अब इसे हाथ से नहीं जाने देगा। प्रत्येक मतदाता परिवर्तन को आतुर है, हर कोई महागठबंधन की सरकार चाह रहा है। युवा जोश वाला साहसी, ऊर्जावान, विजनरी, निडर, निर्भीक, स्वाभिमानी, सिद्धांतवादी, संस्कारी, समाजवादी, गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों के हक के लिए लड़ने वाला सुपरफ़ास्ट विकास करने की क्षमता रखने वाला सीएम चाह रहा है।
बिहार को ऐसा सीएम चाहिए जो अचेत, अवस्थ अवस्था में होकर अनेक मानसिक बीमारियों से पीड़ित ना हो। ऐसा मुख्यमंत्री जो हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाए नहीं बल्कि बिहार के हक के लिए शेर की तरह गुर्राना जानता हो, वो जिसकी ललकार ऐसी हो की अपराधी थर्र-थर्र काँपे, जिसकी हुंकार ऐसी हो कि भ्रष्टाचार का नामोनिशान मिटा दे और जिसकी इच्छाशक्ति ऐसी हो कि बिहार के रोजगार, सुख, समृद्धि और शांति के सपनों को पूरा कर पाये।
मैं आप सभी बिहारवासियों का धन्यवाद कर आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी और हमारी सरकार बनने के साथ ही पहले दिन से बिहार परिवर्तन की नई गौरव गाथा लिखना शुरू कर देगा।
आज केवल चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई बल्कि बिहार के उत्सव की शुरुआत हुई है, ये उत्सव रुकना नहीं चाहिए, दिवाली, छठ पूजा के बाद ख़त्म होगा बिहार का बीस साल का इंतजार। 𝟐𝟎 साल बाद ऐसा महात्यौहार आयेगा जो समस्त दुख तकलीफ़ों का हरण करेगा, उस दिन हर बिहारवासी तेजस्वी के साथ जीत का वरण करेगा, क्यूंकि उस दिन हर बिहारवासी बनेगा बिहार का 𝐂.𝐌. यानी 𝐂𝐇𝐀𝐍𝐆𝐄 𝐌𝐀𝐊𝐄𝐑 … नए बिहार का भाग्यविधाता।
धन्यवाद
आपका
तेजस्वी यादव
@bhullanyadav91@yogendra1234y@PriyaSarojMP@AnilYadavmedia1 Priya saroj ji ko bolna bhi thik se nhi aata inke pita ji wajah se ticket mila aur jit gai
Na hi logo ki samasye sunti hai dhyan deti hai
Mujhe afsos hota hai mere loksabha seet se hm logo ne isko jita kar bheja
हमारे प्रयागराज में संदीप यादव बढ़िया नेता हैं। हमेशा जनता के बीच रहते हैं। मेहनती आदमी हैं। शहर उत्तरी की सीट से पिछली बार हार गए थे। लेकिन मैदान नहीं छोड़ा। डटे हैं।
एक नेता को ऐसा ही होना चाहिए।
पहले जब कोई भी आतंकी हमला देश पर हुआ करता था तब मीडिया
सरकार पर सवाल उठाती थी
इंटेलिजेंस और पुलिस पर सवाल उठाती थी
सत्ता से आँखों में आँखें डालकर सवाल करती थी
अब जब कोई भी आतंकी हमला होता है तब मीडिया
सरकार को डिफेंड करती हुई दिखाई देती है
सरकार के बाद के एक्शंस का गुणगान करती है
सरकार और सत्ता के लिए जो अच्छा है वही चलाती है
यहाँ अब मीडिया द्वारा किसी को भी कोई भी ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जाता है, सिर्फ़ सरकार की छवि बनाई जाती है।
बनारस वाले मिश्रा जी अब स्वस्थ हैं और ठीक है जल्द ही आप लोगों के बीच जाएंगे मिश्रा जी के लिए आवाज उठाओ साथियों जब जब ब्राह्मण बोला है राज सिंहासन डोला जला दो भाजपा की लंका.@HarishMishraVNS
हमारे कुछ मित्र सुबह से #BanAlimony ट्रेंड करवा रहे हैं, यदि आपको भी लगता है कि
इस समाज में पुरुषों के साथ अन्याय हो रहा है,
पुरुष इस समाज में भय में जी रहे हैं,
पुरुषों के साथ कानून बहुत कठोर हैं,
पुरुषों की सुनने वाला कोई नहीं होता है,
तो आप भी आज इस ट्रेंड का समर्थन कीजिए और कम से कम एक आध पोस्ट इस मुद्दे पर करिए ही।