गँगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस पर, पथ न्यास ने हरिद्वार के कांगड़ी घाट पर माँ गँगा को समर्पित किए 101 पौधे — हर एक पेड़ माँ गँगा के नाम।
हर पौधा एक प्रार्थना था, माँ गँगा की गोद को फिर से हरा-भरा करने का। स्थानीय जनों के साथ मिलकर किया गया यह अभियान, सिर्फ पौधारोपण नहीं, माँ गँगा के चरणों में श्रद्धा थी।
#WorldEnvironmentDay2025 #CleanAndGreen #GoGreen #gangadussehra2025
हिमालय के उज्जवल शिखर से जो छनती सी किरण है,
गँगा के किनारे बसी आरती से जो बहती सी पुकार है,
खेतों की मुंडेर पर बैठे जीवन से जो मुस्कुराती आभा है,
उनकी आशा के इत्र सा है भारत..
उस इत्र की खुश्बू सी है हमारी आज़ादी..
#IndependenceDayIndia#IndependenceDay2024#Celebrating78 #NamamiGange
दूर दराज कोयल के कुकू, गौरैया के चीची कबूतर के गुटरू के बीच आनन्दित मेरे भारत के शहर एवं गाँव जो आज भी अलग दर्शन के लिए अलग दिशा में अपने खुशी और गम का चादर ओढ़े खड़े है एक नये दरवाजे पर खुशियाँ खरीदी नही जा सकती
खुश रहने का कारण बनाना पड़ता है
जीवन का असली सार यही है कि आपको,
स्वतंत्रता की 78वीं वर्ष पर, पथ न्यास संस्था के बच्चों ने उत्तराखंड के ऐतिहासिक गुरुकुल काँगड़ी - गंगा घाट पर *हर घर तिरंगा, हर घाट तिरंगा* के साथ आज़ादी के इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया।
बच्चों ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और आजादी के महायुद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले माँ भारती के सभी वीर सपूतों को स्मरण कर नमन किया।
जय हिंद 🇮🇳
#uttarakhand #IndependenceDayIndia #IndependenceDay2024
#NamamiGange
मकर संक्रांति के पर्व पर काशी में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं। भीड़ की वजह से कई बार घाटों पर गंदगी हो जाती है। इसके मद्देनजर नमामि गंगे, काशी द्वारा कल दशाश्वमेध घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं से गँगा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।
#MakarSakranti#MaghMela
नमामि गंगे टीम ने दशाश्वमेध घाट तथा सिद्ध पीठ माता शीतला मंदिर के परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया व हज़ारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को गंदगी और पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया।