लौटाएंगे वह सारा तुम्हें सूत के समेत
हम पर तुम्हारे जुल्म का जितना उधार है
ताकत अगर तुम्हारे पास है सितमगरों
तो हमारे पास भी बिरसा फुले अंबेडकर पेरियार हैं.
(आरिफ़ सैफ़ी से माज़रत के साथ)
परिंदे से उसका शज़र नहीं छीनना चाहिए था.
ऑफ़िशियल रिज़ल्ट का इंतज़ार कर रहा हूँ. उसके बाद बोलूँगा. चौदह साल जिस कॉलेज में पढ़ाया, चौदह मिनट के इंटरव्यू के बाद आपके पद पर किसी और को परमानेंट कर दिया जाए. तो क्या ये सवाल करना नहीं बनता है कि आख़िर क्यों? वज़ह क्या है? ये सवाल तो होगा और जवाब भी देना पड़ेगा.
बस आधिकारिक सूचना का इंतज़ार कर रहा हूँ. चाहने वालों के फ़ोन मैसेज पोस्ट के जवाब में अभी ये पोस्ट लिखना पड़ा कि सूचना सही है. बस रिज़ल्ट सार्वजनिक होने दीजिए. एक एक बात लिखूँगा, सारे खेल तमाशे पर बोलूँगा और सवाल करूँगा. जवाब तो देना पड़ेगा. तैयारी कर लो.
बर्रे के छत्ते में हाथ नहीं डालना था.
In 1913, 412 million people lived under the control of the #British Empire, 23 percent of the world's #population at that time. It remains the largest empire in human history and at the peak of its power in 1920, it covered an astonishing 13.71 million square miles.
अब जो भी ये बोले, उसे बिहार से आया ये आंकड़ा दिखाइएगा।
कुर्मी जाति के 3.11% लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं।
कुशवाहा जाति के 2.04 फीसदी, लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं।
अहीर जाति (14% आबादी) के केवल 1.55 फीसदी, लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं।
तीनों जातियों की कुल आबादी 21 फ़ीसदी है लेकिन सरकारी नौकरी केवल 6.7% है।
अब दूसरा आंकड़ा देखिए।
0.6% आबादी वाली कायस्थ जाति के 6.68 फीसदी लोग सरकारी नौकरी में हैं।
2.86% आबादी वाली भूमिहार जाति के 4.99 फीसदी लोग सरकारी नौकरी में हैं।
3.45% आबादी वाले राजपूतों के 3.81 फीसदी लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं।
3.66% आबादी वाले ब्राह्मणों के 3.60 फीसदी लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं।
बिहार की @NitishKumar@yadavtejashwi सरकार ने मंडल 2.0 का खेल शुरू कर दिया है। अब ये सवाल गाँव गाँव तक ले जाना होगा कि अगर देश सबका है तो हिस्सा सबको मिलना चाहिए। बाक़ी तमाशे बंद करो, हिस्सेदारी की लड़ाई ही इस देश की ज़रूरी लड़ाई है।