भाजपा भर्ती नहीं छलावा करती है और जब एक छल पकड़ा जाता है, तो भाजपाई दूसरा धोखा ले आते हैं। अब यूपी PCS और RO-ARO की परीक्षा में दो शिफ़्ट की भाजपाई साज़िश को कैंडिडेट्स भाँप गये हैं, इसीलिए उसके ख़िलाफ़ आंदोलनरत हैं। हम उनकी आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाते हैं और उनकी जायज़ माँग के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर खड़े हैं।
दरअसल ये भाजपा की चाल है कि युवाओं को सरकारी नौकरी न मिले और वो बेरोज़गार ही रहें और एक दिन सस्ते में मज़दूरों की तरह काम करने पर मजबूर हो जाएं, जिससे कि भाजपाई मुनाफ़ाख़ोरों की तिजोरी भरती रहे और वो भाजपा को चंदा देतें रहें, जिसका दुरुपयोग वो चुनाव जीतने के लिए करते रहें। अब पढ़ा-लिखा लेकिन बेरोज़गार युवा भाजपा का ये चुनावी-दुष्चक्र समझ गया है और भाजपा की मंशा भी, इसीलिए वो अब चुनाव में भाजपा को हराने के लिए मुट्ठी बाँध कर संकल्प ले रहा है।
भाजपा का भविष्य और युवाओं का भविष्य, दो विरोधाभासी बातें हैं। जो भाजपा नौकरी और रोज़गार की परिभाषा में फँसाकर युवाओं और उनकी नौकरी के सपने देखनेवाले उनके माता-पिता को उलझाए रखती है, उससे कोई भी उम्मीद करना बेकार है। भाजपा के पतन में ही युवाओं का उत्थान है। भाजपा की हार ही, युवाओं की जीत है।
युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
#uppsc
#uppcs2024
#no_normalization
#ro_aro_onedayexam
#uppsc_oneshift_onedayexam
#UPPCS_ROARO_ONESHIFT
एक परीक्षा ढंग से नहीं करा पा रही यूपी सरकार!!
हर परीक्षा पर बवाल प्रदेश के अभ्यर्थियों की नियति बनती जा रही है!
बवाल करिए, हो हल्ला करिए तब जाकर बहरी सरकार नींद से जगती है, ये अफ़सर भी तो इसी प्रकिया से आए हैं, कम से कम इनको तो बच्चों का दर्द समझना चाहिए
#UPPCS_ROARO_ONESHIFT
दो पालियों में परीक्षा होने से बढ़ेगी हमारी परेशानी
पता नहीं आयोग को क्यों नहीं समझ आती ये कहानी.....
अगर हम सब एक जुट होकर आवाज उठाएंगे तो हमारी जीत अवश्य होगी 🙏
#UPPCS_ROARO_ONESHIFT#NO_NORMALIZATION
UPPSC 2024 परीक्षा और RO ARO परीक्षा को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने की मांग अभ्यर्थी कर रहे हैं.
सरकार और ज़िम्मेदार संस्थाओं को अभ्यर्थियों की परेशानी और आशंकाएं समझनी चाहिए और सही फैसला लेना चाहिए…
#UPPCS_ROARO_ONESHIFT#NO_NORMALIZATION