बलात्कार, हत्याएं, डकैती, दंगोंका नया भारत,
कल होली के रंगो में डूब जायेगा,
जरा पूछ तो लो,
इसबार,
बलात्कार का रंग कौनसा है?
हत्याओंका रंग कौनसा है?
डकैती रंग कौनसा है
दंगो का रंग कौनसा है?
वरना थोड़ा ठहर जाओ दोस्त,
इन सभी के रंगो का "फतवा", अभी जारी नहीं हुआ,
बादशाह हे दिल्ली के दफ्तर में इसपर चर्चा हो रही है,
कल तक तुम्हे वो लिस्ट भी मिल जाएगी,
फिर तुम,
बलात्कार, हत्या, डकैती, दंगे,
जो भी रंग पसंद हो, उस रंग की होली खेल लेना !
होली "मुबारक" !!