सोशलिस्ट,यश भारती सम्मानित,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिक्षक सभा समाजवादी पार्टी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय,@iimc new Delhi से पढ़ाई, संस्थापक: समाजवादी अध्ययन केंद्र
आज सिद्धार्थनगर जनपद आगमन पर भारतीय लोकतंत्र के सम्भावना शील व्यक्तित्व, यशस्वी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री @yadavakhilesh जी को डुमरियागंज की सम्मानित जनता की ओर से भारतीय संविधान की प्रति भेंट किया।
मणेंद्र मिश्रा 'मशाल' ,शोहरतगढ़ विधानसभा, सिद्धार्थनगर @samajwadiparty
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 08.06.2026
शोहरतगढ़ विधानसभा में बीते सप्ताह को तुलसियापुर चौराहे पर निर्माणाधीन गेट के गिरने से एक मजदूर मुस्ताक (22वर्ष) की मृत्यु हो गई थी। आज मृतक मजदूर मुस्ताक के घर (मढ़नी) में समाजवादी पार्टी के नेता और पदाधिकारियों ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। नेता विरोधी दल श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए उच्चाधिकारियों से वार्ता कर अविलंब मुआवजा सहित अन्य सहयोग के लिए निर्देशित किया।
समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा द्वारा मृतक के पिता श्री किताबुल्लाह को राशन किट सहित दैनिक उपयोग की अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराया गया। साथ ही हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया गया।
इस अवसर पर सर्वश्री उग्रसेन सिंह, इब्राहिम बाबा, वीरेंद्र तिवारी, शकील शाह, जावेद खान, मसूद खान, गोपाल फौजी हरिनाथ यादव, राकेश दूबे, अजय चौरसिया, जमील प्रधान, मतलूब आलम, महबूब आलम, सऊद, मौलाना अलीम, संजय यादव, जलाल अहमद, अब्दुल मन्नान, गुड्डू, दानिश, मो खालिद, शादाब आलम, मारूफ आलाम, शफीक, हरिहर प्रसाद, इरशाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
मैनपुरी
➡मैनपुरी में पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, स्वागत
➡अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम में डिंपल यादव रहीं मौजूद
➡मुसलमानों ने भी किया गाय को राष्ट्रमाता घोषित का समर्थन
➡कार्यक्रम में सपा के विधायक, सांसद के साथ नेता रहे मौजूद
➡शहर कोतवाली क्षेत्र के सपा कार्यालय के पास कार्यक्रम
@dimpleyadav
सुना है कि मुख्यमंत्री जी के अति प्रिय अधिकारी के अनुपयुक्त प्रशासनिक व्यवहार को माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दंडित किया गया है। और भविष्य में उनको किसी दायित्व दिये जाने के लिए उनकी योग्यता पर शंका प्रकट की गयी है और उनके दुर्व्यवहार का मामला ‘कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग’ को भेज दिया गया है, साथ ही कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी को भी।
दरअसल वो तो खट्टे फल हैं, दोष तो उस वृक्ष की जड़ में है जिसके साये में वो कार्यरत हैं। लोक सेवक जब अपने को लोक शासक समझने लगता है तो उसका अहंकार न्यायालय तक की अवमानना करने लगता है।
वैसे क्यों न ऐसा किया जाए कि जिस तरह टीचर्स को अपनी योग्यता पुनः साबित करने के लिए फिर से परीक्षा पास करने के लिए कहा जा रहा है, वैसा ही नियम प्रशासनिक अधिकारियों पर भी लागू हो, जिससे समय-समय पर उनकी योग्यता की जाँच हो सके।
हम शिक्षकों से पूछ रहे हैं : हमने कुछ गलत कहा क्या?
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः26.05.2026
समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा की अगुवाई में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं, बढ़ती महंगाई, बिजली कटौती, पेपर लीक और किसानों की दुर्दशा को लेकर आज महामहिम राजपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ को सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की जनता, किसानों, नौजवानों और महिलाओं की बुनियादी समस्याओं पर अविलंब संज्ञान लेने और वर्तमान सरकार की कुनीतियों के खिलाफ न्यायपूर्ण कार्रवाई करने की मांग की गई है।
श्री मणेंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम जनता बेहाल और त्रस्त है। जनता की समस्याओं का निदान 2027 में श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही संभव है। वर्तमान में शोहरतगढ़ विधानसभा की जनता नौजवान, महिलाएं और मजदूर सहित समाज का बड़ा तबका भारी परेशानी में है। खेती के सीजन को देखते हुए पेट्रोल पंपों पर किसानों को प्राथमिकता और ट्रैक्टर व जरकिन एवं गैलन में डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही धान की बेहन की शुरुआत को देखते हुए खाद की सुचारू आपूर्ति हो और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगे। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर अविलंब रोक लगाई जाए। अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाकर गांवों में रोस्टर के अनुसार पर्याप्त बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नीट सहित हाल ही में हुए विभिन्न पेपर लीक मामलों में संलिप्त दोषियों को कठोरतम दंड दिया जाए और प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणामों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। नेपाल सीमा से जुड़े बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहे मादक पदार्थों और ड्रग्स के कारण नौजवान पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है। इस अवैध धंधे में संलिप्त तस्करों को चिन्हित कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। हाईवे की सड़कों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) को चिन्हित कर वहां अविलंब गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) का निर्माण कराया जाए।
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री राम मिलन भारती, शकील शाह, गोपाल फौजी, ज्योती, आरती, गीता, निर्मला, राधिका, राजमती, प्रमिला, फूलमती, श्यामराजी, इब्राहिम बाबा, राकेश दूबे, शौकत अली, अजय चौरसिया, चंद्रभान पहलवान, डॉ अमित शर्मा, उमाशंकर उपाध्याय, अल्ताफ खान, सनोहर गुप्ता,मसूद आलम, हरिनाथ यादव, पंकज तिवारी , सूरज भास्कर, शादाब आलम, इरशाद आलम, घनश्याम यादव, संजय यादव, इंद्र कुमार मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, फ़ैज़ान आलम, संदीप साहनी, मंजूर आलम, आमिर खान, शिव रतन निषाद, मदन निषाद सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
डीजल/पेट्रोल/गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों, मंहगाई, NEET पेपर लीक,बिजली कटौती एवं खेती/किसानी के लिए किसानों को डीजल मिलने में हो रही समस्या को लेकर कल 26 मई दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे विरोध प्रदर्शन कर SDM महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।
@yadavakhilesh जिंदाबाद
लचर एवं दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों का असर दिखना शुरू हो गया है। आम जनता क्या ही करे!
बयान बहादुर को अब नींद से जागना चाहिए।
🔴 #BREAKING | लगातार चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर बढ़ी, डीजल की कीमत 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ी
‘BJP 3C INFLATION’ मतलब ‘भाजपाई कमीशन-करप्शन कोविड महंगाई’ के कारण, आम जनता को आज मिली ‘महंगाई की तीसरी डोज़’।
जो भाजपा समर्थक कहते हैं कि महंगाई भले कितनी भी हो जाए लेकिन फिर भी वो भाजपा को ही वोट देंगे, उन्हें यह महंगाई मुबारक! भाजपा अपने ऐसे समर्थकों का सदस्यता कार्ड देखकर केवल उनको ही महंगा पेट्रोल, डीज़ल, तेल व परिवहन लागत बढ़ने से बढ़ी अन्य चीज़ो की ऊँची क़ीमत पर सारा सामान बेचे और बाक़ी आम जनता पर कृपा करे व ग़रीबों को बख़्श दे।
#BJP_3C_INFLATION
बिहार मुख्यमंत्री का बयान शर्मनाक एवं निंदनीय है।संवैधानिक पद पर आसीन होते हुए किसी भी एक वर्ग विशेष के प्रति नफरत फैलाने का बयान असंसदीय है। मुख्यमंत्री पद के शपथ में राग/द्वेष से परे शासन चलाने की शपथ लेनी होती है।
ऐसे बयान से सूबे में भेदभाव आधारित ही शासन स्थापित होगा।
ऐसे ही जुझारू नेताओं और कार्यकर्ताओं से सामाजिक न्याय का राज आएगा, जो भेदभाव मिटाएगा, सबके लिए तरक़्क़ी और ख़ुशहाली लाएगा।
जन हित का संकल्प ही हमारे संघर्ष की शक्ति है।
चुनाव ख़त्म होते ही भाजपा सरकार ने जनता को दिया महंगाई का एक और उपहार!
पेट्रोल और डीज़ल 3–3 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ।
जनता पहले से ही महंगी गैस, महंगे बिजली बिल से परेशान है अब डीज़ल,पेट्रोल के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
नहीं चाहिए भाजपा।