𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝 𝐁𝐥𝐨𝐨𝐝 𝐃𝐨𝐧𝐨𝐫 𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟎𝟐𝟔
𝐓𝐡𝐞𝐦𝐞: 𝐃𝐨𝐧𝐚𝐭𝐞 𝐁𝐥𝐨𝐨𝐝. 𝐒𝐚𝐯𝐞 𝐋𝐢𝐯𝐞𝐬. 𝐒𝐭𝐫𝐞𝐧𝐠𝐭𝐡𝐞𝐧 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐮𝐧𝐢𝐭𝐢𝐞𝐬.
A single blood donation can save multiple lives and bring hope to families in need.
On this World Blood Donor Day, Central Coalfields Limited salutes the selfless spirit of voluntary blood donors and encourages everyone to contribute for noble cause.
#WorldBloodDonorDay2026 #BloodDonation #DonateBlood #SaveLives #CCL #CentralCoalfieldsLimited #GivingBack
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
विश्व रक्तदाता दिवस पर सीसीएल गांधी नगर अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सीसीएल के गांधी नगर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने किया।
इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) श्री अनुप हंजूरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पंकज कुमार, अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
"इस दौरान उपस्थित गणमान्यों सहित सभी लोगों ने भविष्य में ऐसे रक्तदान शिविरों को और अधिक प्रोत्साहित तथा रक्तदान करने का शपथ लिया।"
शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें 44 पुरुष एवं 6 महिला रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया। गौरतलब है कि इस दौरान ऐसे कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने वाले एवं महिला रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया।
सीसीएल समाज में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने तथा मानव सेवा की भावना को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#WorldBloodDonorDay #DonateBloodSaveLives #CCL #BloodDonation #HumanityFirst #CSR #Ranchi
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में, सीसीएल की सीएसआर पहल “उपचार आपके द्वार” के तहत 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (एमएमयू) के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। वर्तमान में तीन एमएमयू, चतरा और हजारीबाग जिलों के 76 गांवों में संचालित हैं। यह पहल दूरदराज के क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते हुए लोगों की दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भरता कम कर रही है तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ बना रही है।
#12YearsOfSwasthBharat #12YearsofCoalSector #MinistryOfCoal
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में आज दिनांक 16 जून, 2026 को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल के सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) श्री अनुप हंजुरा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पंकज कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई तथा अपने संबोधन में स्वच्छता को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से अपने कार्यस्थल, घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
"स्वच्छ भारत मिशन की भावना के अनुरूप सीसीएल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत मुख्यालय एवं सभी कोयला क्षेत्रों में विभिन्न जन-जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छता को उनके दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है।"
#CCL #FuellingSustainableGroth #Cleanliness #CCLforenvironment #SwacchtaPakhwada
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
स्वच्छता पखवाड़ा 2026
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के रजरप्पा क्षेत्र में स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित करने हेतु सेल्फी स्टैंड का भी उद्घाटन किया गया।
आइए, स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
#CCL #SwachhtaPakhwada2026 #SwachhtaRath #CleanIndia #GreenIndia
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
स्वच्छता पखवाड़ा 2026
"स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान"
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा अपने विभिन्न कार्यक्षेत्रों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में कला एवं संस्कृति के माध्यम से छात्राओं के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
आइए, जागरूकता, शिक्षा और स्वच्छता के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य का निर्माण करें...
#CCL #HealthandHygiene #CommunityDevelopment #CleanIndia #GreenIndia #SwacchtaPakhwada2026
@narendramodi@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@mygovindia@MIB_India
स्वच्छता पखवाड़ा 2026
स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीआरएस बरकाकाना क्षेत्र के कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्षों के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए कार्यालय परिसर एवं सामान्य सुविधाओं की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं बेहतर कार्यस्थल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सशक्त किया।
स्वच्छ कार्यस्थल, स्वस्थ कार्यसंस्कृति...
#SwachhataPakhwada2026 #SwachhBharat #CCL #CRSBarkakana #CleanWorkplace #HealthyWorkplace
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत "𝑹𝒆𝒅𝒖𝒄𝒊𝒏𝒈 𝑷𝒍𝒂𝒔𝒕𝒊𝒄 𝑾𝒂𝒔𝒕𝒆 𝒇𝒐𝒓 𝑨 𝑮𝒓𝒆𝒆𝒏𝒆𝒓 𝑻𝒐𝒎𝒐𝒓𝒓𝒐𝒘" विषय पर एक व्याख्यान एवं वेबिनार का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर CIPET, रांची के निदेशक एवं प्रमुख श्री अवनीत कुमार जोशी द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों एवं प्लास्टिक अपशिष्ट में कमी लाने हेतु अपनाए जाने वाले व्यवहारिक उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
आइए, प्लास्टिक उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास करें।
#CCL #SwachhtaPakhwada2026 #PlasticWasteReduction #EnvironmentalSustainability #CleanIndia #GreenIndia
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
स्वच्छता पखवाड़ा 2026
स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के अम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संवर्धन को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
✅ स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता लीफलेट का विमोचन
✅ मंगलम क्लब परिसर में महिलाओं द्वारा श्रमदान एवं सफाई अभियान
✅ “अम्रपाली औषधि वाटिका” में औषधीय पौधों का रोपण
✅ सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के रूप में जूट बैग का वितरण
इस अवसर पर महाप्रबंधक, अम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र ने कहा की "स्वच्छता ईश्वरत्व के समान है, स्वच्छता की दिशा में उठाया गया प्रत्येक कदम राष्ट्र निर्माण में सहायक है।"
आइए, स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और एक स्वस्थ, स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें...
#SwachhataPakhwada #CCL #AmrapaliChandraguptArea #SwachhBharat #CleanIndia #Sustainability #EnvironmentalAwareness
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
स्वच्छता पखवाड़ा 2026
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के आम्रपाली चन्द्रगुप्त क्षेत्र में कैंटीन कर्मियों एवं स्वच्छता कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य कार्यस्थल पर स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना तथा कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुनिश्चित करना है।
आइए, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और सुरक्षित, स्वस्थ एवं सशक्त कार्य संस्कृति के निर्माण में अपना योगदान दें...
#CCL #SwachhtaPakhwada2026 #HealthCamp #EmployeeWellbeing #HealthyWorkplace #SwachhBharat
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
“योगः कर्मसु कौशलम्।”( भगवद्गीता )
अर्थ: योग व्यक्ति को अपने कर्मों में दक्षता, संतुलन और उत्कृष्टता प्रदान करता है।
सीसीएल परिवार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ!
योग स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवन की कुंजी है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।
#InternationalYogaDay2026 #CCL #YogaDay #HealthyLiving
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ@moayush
𝐖𝐢𝐬𝐡𝐢𝐧𝐠 𝐚𝐥𝐥 𝐟𝐚𝐭𝐡𝐞𝐫𝐬 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐂𝐂𝐋 𝐟𝐚𝐦𝐢𝐥𝐲 & 𝐚𝐫𝐨𝐮𝐧𝐝 𝐭𝐡𝐞 𝐰𝐨𝐫𝐥𝐝 𝐚 𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐇𝐚𝐩𝐩𝐲 𝐅𝐚𝐭𝐡𝐞𝐫’𝐬 𝐃𝐚𝐲!
Thank you for being the strong pillar of your families and the CCL family, making both stronger & happier. Today, we celebrate your love, strength & dedication in shaping the lives of your children and building a brighter future of the nation.
Your dedication and commitment continue to inspire nation-building and contribute to the country's growth and development.
#FathersDay #CCLFamily #NationBuilding #HappyFathersDay
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
𝐂𝐂𝐋 𝐅𝐚𝐦𝐢𝐥𝐲 𝐞𝐱𝐭𝐞𝐧𝐝𝐬 𝐢𝐭𝐬 𝐡𝐞𝐚𝐫𝐭𝐟𝐞𝐥𝐭 𝐜𝐨𝐧𝐠𝐫𝐚𝐭𝐮𝐥𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐭𝐨 𝐭𝐡𝐞 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧’𝐬 𝐇𝐨𝐜𝐤𝐞𝐲 𝐓𝐞𝐚𝐦 𝐨𝐧 𝐰𝐢𝐧𝐧𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐡𝐞 𝐅𝐈𝐇 𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐂𝐮𝐩🏆🇮🇳
A historic victory and a proud moment for the nation. Wishing the team continued success & many more milestones ahead!
#FIHNationsCup #IndianWomensHockey #TeamIndia #Champions #CCLFamily
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ@FIH_Hockey@TheHockeyIndia@MinistryWCD
स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत सीसीएल के कुजू क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत कॉलोनियों, सड़क किनारों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गयाI साथ ही कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों का संग्रहण कर उनके उचित निस्तारण को सुनिश्चित किया गया।
स्वच्छता ही स्वस्थ एवं सुंदर समाज की आधारशिला है...
#SwachhataPakhwada2026 #CCL #KujuArea #SwachhBharat #CleanlinessDrive #SwachhataHiSeva
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत सीसीएल के एन.के. क्षेत्र में विद्यार्थियों एवं समुदाय के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, डकरा में निबंध, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता के महत्व को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।
इसके साथ ही विद्यालय में स्वच्छता किट एवं बड़े आकार के डस्टबिन वितरित किए गए, ताकि स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की आदत को प्रोत्साहन मिल सके। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वच्छ भारत के संकल्प को सशक्त बनाना था।
स्वच्छता की सीख, उज्ज्वल भविष्य की नींव...
#SwachhataPakhwada2026 #CCL #NKArea #SwachhBharat #CleanlinessAwareness #SwachhataHiSeva
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
स्वच्छता पखवाड़ा 2026
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उत्साह के बीच एक प्रेरणादायी संदेश, नीदरलैंड और जापान के बीच हुए मैच के बाद जापानी दर्शकों ने स्टेडियम परिसर में फैली प्लास्टिक बैग, कैन और बोतलों जैसी गंदगी को स्वयं साफ कर जिम्मेदार नागरिकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। साफ़ सुथरा परिसर जापानी दर्शकों के जीवनशैली का हिस्सा है।
यह पहल हमें याद दिलाती है कि स्वच्छता केवल किसी अभियान का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।
सीसीएल परिवार अपने कार्यस्थल, खदानों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
स्वच्छता अपनाएँ, जिम्मेदारी निभाएँ, और दूसरों के लिए प्रेरणा बनें…
#SwachhtaPakhwada #CCL #CleanlinessDrive #ResponsibleCitizenship #SwachhataHiSeva #CleanWorkplace #FIFAWorldCup2026
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत सीसीएल के रजरप्पा क्षेत्र द्वारा कमांड प्रक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता व जन-जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
#SwachhataPakhwada#CCL #RajrappaArea #CleanlinessAwareness #SwachhataHiSeva
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत सीसीएल "Say No to Plastic" के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने एवं एकल-उपयोग प्लास्टिक से मुक्ति के लिए संकल्पित है। प्लास्टिक प्रदूषण न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य एवं आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए भी गंभीर चुनौती है।
आइए, हम सभी मिलकर "Say No to Plastic" का संकल्प लें और अपनाएँ जिम्मेदार जीवनशैली। ♻️ Reduce – आवश्यकता अनुसार ही उपयोग करें 📷 Reuse – वस्तुओं का पुनः उपयोग करें 📷
#SwachhataPakhwada2026 #CCL #SayNoToPlastic #ReduceReuseRecycle #PlasticFreeIndia #SwachhBharat #GreenFuture #SwachhataHiSeva
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ