भाई @kamal_kanawaria की ओर से आज की बैठक में पुस्तकालय संवर्ग के लिए उठाए गए मुद्दे 👇
आज शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक में पुस्तकालय संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में भाग लेने का अवसर मिला। इस बैठक में माननीय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी, शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल जी तथा माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट साहब के साथ पुस्तकालय व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से पुस्तकालयाध्यक्षों के स्टाफिंग पैटर्न, नई भर्ती,पुस्तकालय 2nd ग्रेड पदस्थापन, ग्रेड व 3rd अंतिम परिणाम, स्कूल स्तर पर पुस्तकालय बजट , शिक्षकों के समान प्रमोशन,राज्य व ब्लॉक स्तर पर पुस्तकालय सम्मान योजना, तथा कक्षा 1 से 5 तक की 100% नई पाठ्य-पुस्तकों की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती से रखा गया।
मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना गया और विभाग की ओर से सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है। हमारा प्रयास लगातार यही रहेगा कि राजस्थान के प्रत्येक पुस्तकालयाध्यक्ष की आवाज़ सरकार तक मजबूती से पहुंचे और पुस्तकालय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जाए।
आप सभी साथियों का विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि पुस्तकालयाध्यक्षों के अधिकार, सम्मान और भविष्य को मजबूत बनाने के लिए हम निरंतर संघर्ष और प्रयास करते रहेंगे।
एकजुट रहें – संगठित रहें – पुस्तकालय आंदोलन को मजबूत बनाएं।
कमल कनावरिया
प्रदेशाध्यक्ष
पुस्तकालय संघ
निर्मल कसाना
प्रदेश महामंत्री (पुस्तकालय संघ)
पुस्तकालय ग्रेड 3rd को लेकर माननीय शिक्षा सचिव साहब से वार्ता हुई हैं।
जिसमें उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग हर तरह से इनके प्रति सहानुभूति रखती हैं।
इसलिए हम इसके लिए एक बार पुनःजल्दी करवाने को लेकर sog को पत्र लिख चुके है जो जल्द ही रिपोर्ट आएगी,अब जल्दी करेंगे @saten_08
कमल जी हमारे मुद्दों को लेकर शिक्षा संकुल गए हुए है जिनमें मुख्य रूप से निम्न मुद्दे है -
📌पुस्तकालय स्टाफिंग पैटर्न
📌तृतीय का अंतिम परिणाम
📌 ग्रेड 2nd में शेष नियुक्तियां
📌पु.ट्रांसफर सूची
📌MGGS में पुस्तकालय सूची
📌नई भर्ती
📌कैडर विसंगतियां एवं अन्य
@kamal_kanawaria
आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
रंगों का यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशियों के रंग, प्रेम की मिठास और सफलता की नई उमंग लेकर आए।
आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सदा आपके जीवन को उज्ज्वल बनाए रखें।
शुभ होली! 🌸🎨
#kamal_kanawaria
साहब आपको पहले भी कई बार अवगत कराया लेकिन आपने हमे बार-बार नजरअंदाज किया।फिर भी एक बार और बता दूं कि राजस्थान मे पुस्तकालय संवर्ग मे #स्टाफिंग_पैटर्न लागू होना चाहिए।जिसकी 11531 पदो की फाइल वित्त विभाग मे लंबित है तो आपसे विनती है कि इसके लिए प्रयास करे।
@JATbera1@NFUofficial1
@saten_08 राजस्थान के समस्त लाइब्रेरियन परिवार की ओर से आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं
हमें आशा है कि आपके सही मार्ग दर्शन से हम सभी लाइब्रेरियन अभ्यर्थियों को इस पद सृजन से हर घर खुशी मिलेगी