पांच साल बनाम डेढ़ साल की तुलना के मुद्दे पर :
ये तो मतलब मेरे ख्याल से बीजेपी वाले खुद ही हंस रहे होंगे इसके ऊपर तो, जो उनका जुमला है पांच साल बनाम डेढ़ साल इस मैटर में तो आरएसएस वाले और जो बीजेपी के जो इंटेलेक्चुअल हैं इंटेलेक्चुअल या जो समझते हैं राजनीति को, वो सब मन में हंस रहे होंगे कि ये बो��� क्या रहे हैं , जब वो खुद हंस रहे होंगे मेरा ये मानना है फिर मैं क्या कमेंट करूं, मैं तो कमेंट कर चुका हूं कि बहुत बड़ा साहस दिखाया है इन्होंने ये बात कह कर के। इतनी हिम्मत की बात है कि पांच साल बनाम डेढ़ साल और वो ही भजनलाल सरकार के इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। प्राचीन समय से योग हमारी संस्कृति तथा सभ्यता का हिस्सा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के ��िए योग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए।