राजनीति संसद से ज्यादा जीवन मे होती है लेकिन,
यहां हमारे फैसले को वीटो करने वाला कोई नही होता,
इसलिए हम कई बार ऐसे फैसले ले लेते हैं जो हमारे हित मे नही होते हैं। होना चाइये कोई राष्ट्रपति जीवन मे भी जो हमारे इन फैसलों को अपनी वीटो पॉवर से रोक दे।
शिक्षा और स्वास्थ्य - घाम तापो
रोजगार की व्यवस्था - घाम तापो
महंगाई कम करो - घाम तापो
जल जंगल जमीन - बेच दी
भर्ती परीक्षायें - बेच दी
सरकारी सम्पतियाँ - बेच दी
भू - माफिया - राज करो
मूल निवासी - घाम तापो
#ukssscpaperleak#उत्तराखंड_बेरोजगार_संघ#उक्रांद
ऐ वादी शहज़ादी बोलो कैसी हो
क्या अब भी तुम सब्ज़ सुनहरी होती हो
या गरमी की नरम दोपहरी होती हो
क्या अब भी जो शाम का सूरज ढलता है
कच्चे घर की छत पे ठहरी होती हो,
ऐ वादी शहज़ादी बोलो कैसी हो.....
#BLISS
नया तराइन हार गए हैं
आओ नई बधाई बांटे
एक ऊंची दुकान खुली है
आओ नई मिठाई बांटे
फिर गौरी को रस्ता देकर
पृथ्वीराज चले आएं है
हम लोगों का क्या है लोगो
हम तो सदा छले गए हैं
#सीजफायर
पृथ्वी
मुझे पता हैं तुम्हारी सांसों की फफकन,
तुम्हारी धीमी पड़ती हृदय की धड़कन
फिर भी तुम संघर्षरत रहोगी,
तुम जानती जो हो
हम तुम्हारे गर्भ में ही सुरक्षित हैं।
इन सभी ग्रहों में केवल तुम्ही ही हो।
जो जननी हो।
ओर जननी कितनीअपने बच्चो को अपने हृदय से अलग नही करती।
#EarthDay2025