हार्दिक अभिनंदन !!!
राजा भोज की नगरी भोपाल पधारे मा. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah की अगवानी कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
गृह एवं सहकारिता मंत्री जी आज भोपाल में आयोजित ‘राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन’ में सहभागिता कर प्रदेश को विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगातें प्रदान करेंगे।
उनका यह आगमन प्रदेश में सहकारिता को और सशक्त आधार प्रदान करेगा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा से अभिसिंचित करेगा।
ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नागः प्रचोदयात्॥
नागपंचमी के पावन अवसर पर आज उज्जैन में भगवान श्री नागचंद्रेश्वर महाराज के दर्शन-पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की।
नागदेवता के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। प्रार्थना है कि हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहे और सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो। सभी का मंगल एवं कल्याण हो।
जय नागदेवता 🚩
#NagPanchami #नागपंचमी #नागचंद्रेश्वर