नीतीश कुमार ने सरकार जाने के डर से हजारों की संख्या में पुलिस भेज तेजस्वी जी के आवास को चारों तरफ़ से घेर लिया है। ये किसी भी तरह से किसी भी बहाने आवास के अंदर घुस कर विधायकों के साथ अप्रिय घटना करना चाहते है। बिहार की जनता नीतीश कुमार और पुलिस के कुकर्म देख रही है।
याद रहे हम डरने और झुकने वालों में से नहीं है।ये वैचारिकी का संघर्ष है और हम इसे लड़ेंगे और जीतेंगे क्योंकि बिहार की न्यायप्रिय जनता इस पुलिसिया दमन का प्रतिकार करेगी। जय बिहार! जय हिन्द
अमेरिका स्थित Tiger Analytics नाम की IT कंपनी के पटना में खुले दफ्तर का आज उद्घाटन किया। बिहार सरकार की इंडस्ट्री फ़्रेंडली नीतियों के चलते कम्पनी के सभी अनुमोदन कार्यों को रिकॉर्ड अवधि सिर्फ़ 3 महीने में ही पूरा कर लिया गया।
महागठबंधन की #बिहार सरकार प्रदेश में पूँजी निवेश को तीव्र व सुविधाजनक तथा उद्योग-धंधे स्थापित करने एवं बिहार की प्रतिभा के लिए बिहार में ही अवसर सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयासरत व प्रतिबद्ध है।
बिहार सरकार की औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति तथा उद्योग अनुकूल माहौल के चलते सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो चुके है। #Bihar
विजयादशमी के अवसर पर अपने अंदर के अवगुणों, व विकारों को समाप्त करने का संकल्प लेते हुए-आइए, समाज तथा देश में व्याप्त गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा, अशिष्टता, विद्वेष, अहंकार, अत्याचार, अन्याय व नफ़रत जैसी हर कमी का अंत करें तथा सभी बुराइयों पर विजय पाएँ।
बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक #दशहरा अथवा #विजयादशमी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
पर्यटन मानवीय इतिहास, साझी संस्कृति, साझी विरासत, आपसी सहयोग, आचार विचार व व्यवहार को समझने का सुअवसर है। पर्यटन आपसी मेल-मिलाप, समझ व ज्ञान को बढ़ावा देता है तथा हमें सहिष्णु एवं परिपक्व बनाता है।
#विश्व_पर्यटन_दिवस हमें पर्यटन के इसी महत्वपूर्ण पक्ष का स्मरण करवाता है।
बिहार पर्यटन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। बुनियादी सुविधाओं और अन्य ढांचागत विकास की बदौलत प्रदेश के पर्यटन स्थल ओर अधिक आकर्षक हुए है जिससे पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि हो रही है। @TourismBiharGov #WorldTourismDay
गरीब और पिछड़ा विरोधी BJP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देकर बिहार सरकार द्वारा गरीबों और वंचितों के उत्थान एवं जनकल्याणकारी योजनाएँ बनाने के लिए जुटाए जा रहे सटीक,वैज्ञानिक और विश्वसनीय आँकड़ों के जातीय सर्वे का विरोध किया है।
जाति के नाम पर
◆ अत्याचार और तिरस्कार कर सकते हैं!
◆ विवाह संबंध बना सकते हैं!
◆ स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरे को नीच कह सकते हैं!
◆ महापुरुषों की उपलब्धियों पर बेवजह स्वयं गर्व कर सकते हैं!
◆ वर्ण व्यवस्था, पूर्वाग्रह और भेदभाव को उचित ठहरा सकते हैं!
पर सर्वे नहीं कर सकते!
हमारी सरकार जाति आधारित सर्वे कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और कराएगी।
गरीबी, बेरोजगारी हटाने एवं जनकल्याणकारी नीतियाँ बनाने के लिए सरकारों को वैज्ञानिक आँकड़ों की आवश्यकता होती है। इसके लिए ही हमारी सरकार सभी जातियों और वर्गों को सम्मिलित कर जाति आधारित सर्वे करवा रही है।
बिहार सरकार पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित राजकीय तपोवन महोत्सव 2023 ,दिनांक 14 जनवरी 2023 का लोकार्पण दीप प्रवजलित कर किया।माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के निर्देशानुसार और जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते गया कि पावन धरती पर महोत्सव का उद्घाटन करते हुए ।
आज सुबह बहुत दिनो बाद क्रिकेट खेल का आंनद लिया।आप सभी को भी बदलते मौसम मे फिट रहने के लिए शारीरिक योगा,दौड़ना,या आप जो खेल खेलतो हो उसे खेलना चाहिए।हमने बहुत सालो पहले क्रिकेट खेला था,और आज भी खेलने मे उतना ही आनंद आया।आप भी खेलिए और फिट रहिए।
राजद उम्मीदवार के ख़िलाफ़ अफ़वाह फैलाने वाले होशियार!
जो भी अफ़वाह और एडिटेड पोस्ट चला रहा है उस पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी।
ध्यान रहे, आपकी हताशा आपको जेल पहुँचा देगी!
राजद भारी मतों से गोपालगंज चुनाव जीत रही है!
गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे की दुखद खबर से मर्माहत हूँ। दुख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।