आज देशभर में राजनीतिक दलों द्वारा युवाओं को झूठ-सच के माध्यम से दिग्भ्रमित करने के प्रयास हो रहे हैं। बड़े-बड़े विद्वान और पढ़े-लिखे लोग भी इसमें लगे हैं। इसका समाज और देश पर कितना बुरा परिणाम पड़ता है, हम देख रहे हैं।
इसलिए मैं अपने नौजवान साथियों से कहूंगा कि निर्भीक होकर सरकार के पास अपनी बात लेकर आइए।
अब हम सिर्फ आंदोलन के माध्यम से नहीं, बल्कि घर बैठे युवा क्या सोचता है, उसकी बात भी अपने कानों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अलग-अलग माध्यमों से युवाओं की बात सुनेंगे, समझेंगे और उसके अनुरूप व्यवस्था तैयार करेंगे।
#JharkhandSeJohar
#AdivasiMahotsav2026
अपने ही प्यादों और QR कोचिंग माफियाओं को फेक खबर फैलाने के लिए बीजेपी की महारत हासिल है।
हो भी क्यूं न, आजादी से पहले अंग्रेजों के तलवे चाटकर इन्होंने यही तो सीखा है।
@BJP4Jharkhand के चंदा चोरों का सच, इनके माफिया की जुबानी।
झारखंडी और युवा विरोधी @BJP4Jharkhand के नेतागण हंसी ठिठोली करते हुए तत्कालीन राज्यपाल के पास हेमंत सरकार का पेपर लीक रोकने वाले सख्त कानून को रोकने की अपील करने गए थे।
वो तो आभार माननीय राज्यपाल का कि उन्होंने झारखंड विरोधी बीजेपी नेताओं के षडयंत्र को नजरअंदाज कर दिया था, और उल्टे पाँव वापस भेज दिया था।
कुंठा से भरी बीजेपी सिर्फ अपना और अपने माफियाओं का भला करना जानती है, किसी युवा का नहीं।
मुझे पूरी उम्मीद है कि राज्य में चाहे छोटी गाड़ी चलाने वाले चालक हों या बड़ी गाड़ी चलाने वाले, उन सभी के लिए एक बेहतर समाधान निकल कर सामने आएगा।
आज यहाँ जिस आधुनिक तकनीक से ट्रेनिंग दी जा रही है, सिम्युलेटर जैसी मशीनें लगाई जा रही हैं, जिस तरह विमान उड़ाने के लिए पायलटों को सिम्युलेटर पर ट्रेनिंग दी जाती है, ठीक उसी तर्ज़ पर यहाँ चालकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। निश्चित रूप से, भले ही इसमें थोड़ा समय लगा हो, लेकिन यह एक बहुत ही सराहनीय और दूरगामी पहल है।
लेकिन विभाग से मेरी अपेक्षा है कि इस पहल की गति धीमी नहीं होनी चाहिए। इसमें और तेजी लाने की जरूरत है, क्योंकि सड़क सुरक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में हमें अभी बहुत काम करना बाकी है। आज जिन भी चालकों को लाइसेंस प्राप्त हो रहा है, उन सभी को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ।
आप में से कई लोग सोच रहे होंगे कि अचानक ऐसा कौन-सा कार्यक्रम हो गया, जहाँ ड्राइविंग लाइसेंस लेने वालों को एक साथ बुलाया गया?
दरअसल, मैं स्वयं ज़मीनी हक़ीकत को जानना चाहता था। जैसे जनता से हमारे पास शिकायतें आती हैं कि जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में देरी हो रही है, ठीक वैसे ही ड्राइविंग लाइसेंस बनने में आ रही अड़चनों की ख़बरें भी हमारे कानों तक पहुँचती हैं।
इसीलिए मैंने स्पष्ट निर्देश दिया था कि लाइसेंस के जितने भी लंबित आवेदन हैं, उनका निष्पादन आज के इस कार्यक्रम तक हर हाल में हो जाना चाहिए। आज मैं देख रहा हूँ कि अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और काम आगे बढ़ा है।
परिवहन विभाग देखने में भले ही छोटा लगता हो, लेकिन इसका काम और प्रभाव बहुत बड़ा है। मैं चाहता हूँ कि विभाग पूरी मुस्तैदी और ईमानदारी के साथ इस दिशा में काम जारी रखे।
आप सभी की उपस्थिति के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारी सरकार की सोच है कि आम जनता को और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। आने वाले समय में हम और भी जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के साथ आपके बीच आएँगे।