आज माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के आवास पर दावते-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के माननीय मंत्रीगण, विधायकगण एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
सभी ने एक साथ रोज़ा इफ्तार किया तथा झारखंड राज्य की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि के लिए सामूहिक दुआ की।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, आदिवासी, वंचित समाज की बुलंद आवाज़, 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन जी का निधन, अत्यंत दु:खद!
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
भावभीनी श्रद्धांजलि !
आपसी असहमतियाँ अपनी जगह हैं…लेकिन बाहर के दुश्मनों के लिए हम सब एक हैं…
…भारत के दुश्मन ये बात बिल्कुल न भूलें कि ज़रूरत पड़ने पर इस देश का हर नागरिक देश के लिए जान देने और जान लेने के लिए तैयार रहेगा…
#OperationSindoor#IndianArmy
नववर्ष 2025 के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। राज्य के अमर वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों तथा राज्यवासियों के आकांक्षाओं को साकार करते हुए सोना झारखण्ड का निर्माण हमें मिलकर करना है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक संवेदनशीलता के साथ पहुंचकर हम उन्हें राज्य के सर्वांगीण विकास का हिस्सा बनाने का भी काम करेंगे।
सभी के सहयोग से आने वाले समय में बेहतर और दूरदर्शिता के साथ राज्य आगे बढ़ेगा। नववर्ष 2025 आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति लाए, सभी स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूँ।
जोहार!
जय झारखण्ड!
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद श्री @HansdakVijay जी की धर्मपत्नी के निधन की खबर सुनकर मन बहुत आहत है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। दुःख के इस घड़ी में झामुमो परिवार आपके साथ है।
आज अपने जन्मदिन के मौक़े पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है - वह है यह कैदी का निशान - जो जेल से रिहा होते वक्त मुझे लगाया गया। यह निशान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक है।
जब एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत, बिना कोई शिकायत, बिना कोई अपराध जेल में 150 दिनों तक डाल सकते हैं तो फिर ये आम आदिवासियों/दलितों/शोषितों के साथ क्या करेंगे - यह मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है।
इसलिए, आज के दिन मैं और ज़्यादा कृतसंकल्पित हूँ हर शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, मूलवासी के पक्ष में लड़ने के अपने संकल्प को और मजबूत करता हूं। मैं हर उस व्यक्ति/समुदाय के लिए आवाज उठाऊंगा जिसे दबाया गया है, जिसे न्याय से वंचित रखा गया है, जिसे उसके रंग, समुदाय, ख़ान पान, पहनावे के आधार पर सताया जा रहा है। हमें एकजुट होकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना होगा जहां कानून सभी के लिए समान हो, जहां सत्ता का दुरुपयोग न हो।
हां, यह रास्ता आसान नहीं होगा। हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन मुझे विश्वास है कि हम मिलकर इन चुनौतियों को पार कर सकते हैं। क्योंकि हमारे देश की एकता, विविधता में ही हमारी शक्ति है।
पुनः आप सब के स्नेह एवं आज के दिन दी जा रही दुआ, आशीर्वाद एवं अपनापन के लिए धन्यवाद।

जेएमएम प्रत्याशी श्री नलिन सोरेन जी, जेएमएम प्रत्याशी श्री विजय हांसदा जी, जेएमएम प्रत्याशी श्रीमती जोबा मांझी जी, कांग्रेस प्रत्याशी श्री कालीचरण मुंडा जी एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुखदेव भगत जी को जीत हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।