अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल 8 करोड़ में टिकट बेच रही है ,
ओमप्रकाश राजभर 12 करोड़ में अपना टिकट बेच रहे है ,
और संजय निषाद जी 5 करोड़ में अपना टिकट बेच रहे है!
अगर आपको चुनाव लड़ना है तो बंदोबस्त करके विधायक बन जाइए
भारत की वीरांगना, अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
रानी लक्ष्मीबाई ने केवल विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष नहीं किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि अन्याय और दमन के सामने साहसपूर्वक खड़ा होना ही सच्ची देशभक्ति है।
उनका जीवन हमें सत्य, स्वाभिमान, कर्तव्य और राष्ट्रहित के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए एक न्यायपूर्ण, समानतामूलक और मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लें।
"खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झाँसी वाली रानी थी।"
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
#RaniLakshmibai
#JhansiKiRani
#Veerangana
#NariShakti
#WomenEmpowerment
#IndianHistory
#Tribute
#RaniLakshmibaiPunyatithi
#भारत_की_शान
#वीरांगना_लक्ष्मीबाई
महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वतंत्रता और संघर्ष के प्रतीक थे।
आज उनकी जयंती पर उन्हें नमन करते हुए इतना याद रखना चाहिए कि इतिहास उन लोगों को नहीं याद रखता जो सत्ता के आगे झुक गए, बल्कि उन्हें याद रखता है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने आत्मसम्मान और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
महाराणा प्रताप जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्र पहले, सत्ता बाद में — यही उनकी विरासत का सबसे बड़ा संदेश है।*
🙏🚩
संकटमोचन श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन से संकट दूर करें, समाज में सद्भाव, न्याय और जनकल्याण की भावना को मजबूत करें।
लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता की सेवा, सत्य के प्रति प्रतिबद्धता और कमजोर की आवाज़ को सुनने में निहित है। प्रभु बजरंगबली हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, जनहित के लिए कार्य करने और सत्य का साथ देने का साहस प्रदान करें।
"सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना।"
#बड़ा_मंगल
#ज्येष्ठ_मास
#जय_बजरंगबली
#संकटमोचन
#हनुमानजी
#जनसेवा
#लोकतंत्र
#सत्य_और_साहस
#BadaMangal
#JaiBajrangbali
पिछले कुछ दिनों में राजस्थान में कई गर्भवती महिलाओं की मौत हुई है।
लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था से सवाल पूछिए तो जवाब नहीं मिलता और स्वास्थ्य मंत्री के शब्द सुनिए तो लगता है संवेदनशीलता भी किसी टेंडर में आउटसोर्स कर दी गई है।
राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग इलाज से ज्यादा बयानबाजी में आत्मनिर्भर दिख रहा है।
भारत सचमुच विश्व गुरु बन गया है।
जहाँ रेप के आरोपी सत्ता और समाज में खुले घूमते हैं ,
और सच बोलने वाले, पढ़ाने वाले और सवाल उठाने वाले जेल में डाल दिए जाते हैं।
जहाँ एक पेड़ ‘माँ के नाम’ लगाकर ,
सैकड़ों जंगल विकास के नाम पर काट दिए जाते हैं।
जहाँ पेपर लीक होने पर छात्रों का भविष्य बर्बाद होता है,
लेकिन जिम्मेदार लोग कुर्सियों पर सुरक्षित बैठे रहते हैं।
जहाँ बेरोजगार युवा सड़कों पर लाठियां खाते हैं,
और घोटालेबाज मंचों पर सम्मान पाते हैं।
जहाँ सवाल पूछना देशद्रोह बना दिया गया है,
और चुपचाप देश बर्बाद होते देखना देशभक्ति कहलाने लगा है।
जहाँ न्याय मांगना अपराध है ,
सच बोलना खतरा है ,
और डर के साथ जीना सामान्य बना दिया गया है।
यह विश्व गुरु नहीं ,
वह देश है जहाँ जनता को चुप रहना सिखाया जा रहा है।
लखनऊ इको गार्डन में चलने वाला प्रोटेस्ट लेखपाल परीक्षा, UPSI परीक्षा , रोडवेज कन्डक्टर परीक्षा से संबंधित है,
ये आंदोलन कोचिंग संचालकों, छात्रों के द्वारा इकठ्ठी की गयी भीड़ का है,
कुछ पेड न्यूज चैनल्स इसको cockroach का मूवमेंट बता रहे थे, छात्रों से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस मूवमेंट का CJP से कोई मतलब नहीं,
वो अपनी आवाज उठाने आए है, उनकी अपनी अलग माँग और लड़ाई है।
One person worries about which luxury car to buy next.
Another worries about how to earn tomorrow’s meal.
Same world.
Same sun.
But two completely different lives.
For some, life is about comfort.
For others, life is a daily battle for survival.
भाजपा ने हमेशा धर्म और राष्ट्र के नाम पर देश की जनता को धोखा दिया, पर बरगलाया और लूटा है।
1990 के दशक में मंदिर निर्माण के नाम पर भाजपा और भाजपा के अनुषांगिक संगठनों ने हजारों करोड़ों रुपए का चंदा वसूला था, वह सारा चंदा का पैसा भाजपाई खा गए।
कुछ साल पहले जब राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया उसके बाद से भाजपा के लोग अयोध्या में सक्रिय हो गए और राम मंदिर निर्माण के नाम पर खूब चंदा बटोरा, जमीनों की अंधाधुंध लूट की।
अयोध्या में भाजपाइयों ने लाखों की जमीन को करोड़ों और सैकड़ो करोड़ में तब्दील करके अनगिनत पैसा नोचा खसोटा और अब भगवान राम के मंदिर के चढ़ावे में आए पैसे की लूट कर रहे हैं भाजपाई।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बिष्ट ठाकुर जो अक्सर अयोध्या जाते हैं, वह यह बताएं कि इस चंदे चढ़ावे जमीन की लूट में उनका कितना हिस्सा है? कीमती धातुएं जैसे सोना चांदी, रत्न जड़ित आभूषण जो श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक राम मंदिर में दान करते हैं उसका क्या लेखा-जोखा है? वह कीमती धातुएं और रत्नजड़ित आभूषण कहां हैं? सब चाट कर, लूट कर खोखला कर दिया है भगवान राम के मंदिर को भी इन भाजपाइयों ने।
उप्र के मुख्यमंत्री जी का ‘24 घंटे बिजली आने के दावों’ का ट्रांसफॉर्मर उड़ गया है क्या?
महीने भर से बिजली न आने का रिकॉर्ड बनाने का होर्डिंग सरकार लगवाएगी या जनता?
भाजपा सरकार मतलब भ्रष्टाचार का अंधकार!
#असफल_मुख्यमंत्री_उप्र
"मंदिर में चोरी कोई नई बात नहीं थी, यह रोजाना होती थी। मैंने खुद चोरी पकड़ी थी। इसकी शिकायत चंपत राय और गोपाल जी से की थी। अगले ही दिन चंपत राय ने मुझे हटा दिया। मंदिर में लगे CCTV कैमरों की 8 महीने पुरानी फुटेज डिलीट करवा दी गई। चंपत राय अव्यवस्था पसंद व्यक्ति हैं। मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं में मनमर्जी चलाते हैं। अगर कोई विरोध करता है, तो उसे हटा दिया जाता है।"
ये बात राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने कही है। बीजेपी नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने भी कहा है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। करोड़ों लोगों की श्रद्धा और विश्वास से जुड़ा मामला है।