शिक्षा व्यवस्था में निजी विद्यालयों की लूट, पाठ्यक्रम परिवर्तन की अनियमितता, शुल्क मनमानी व बच्चों की सुरक्षा उपेक्षा के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
विद्या बिना मति गयी, मति बिना नीति गयी,
नीति बिना गति गयी, गति बिना वित्त गया,
वित्त बिना शूद गये, इतने अनर्थ, एक अविद्या ने किये।
महिलाओं के उत्थान व शिक्षा के लिए सदैव संघर्षरत, महान लेखक क्रांतिसूर्य महात्मा राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
23 फरवरी, रविवार को राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोहा गांव में दलित परिवार पर 20-25 लोगों द्वारा लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से किए गए जानलेवा हमले में सात लोग गंभीर रूप से घायल होने की घटना अत्यंत पीड़ादायक और दण्डनीय है।
मैं @RajGovOfficial से माँग करता हूँ —
1. हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए।
2. पीड़ित परिवार को सुरक्षा, उचित चिकित्सा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
@RajCMO@BhajanlalBjp
हर साल बड़े बजट का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार के बावजूद, मुख्यमंत्री जी के जिले और उनकी कर्मभूमि गोरखपुर में छात्रों को जर्जर छात्रावासों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह स्थिति न केवल शर्मनाक है, बल्कि शिक्षा के लिए आवंटित बड़े-बड़े बजट के दावों पर सवाल खड़े करती है। (इस साल भी उत्तर प्रदेश के 808736 करोड़ रुपए के बजट में से 1 लाख करोड़ शिक्षा के नाम पर आवंटित किया गया)
नाम बदलने में माहिर भाजपा की डबल इंजन वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर विश्वविद्यालय का नाम बदलकर "दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय" रख दिया, लेकिन नाम बदलने से हालात नहीं बदले। आज भी विश्वविद्यालय के छात्रावासों की स्थिति दयनीय है। सात साल पहले जिन आवासों को कंडम घोषित किया गया था, आज भी छात्रों और कर्मचारियों को उन्हीं में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
मैंने 3 फरवरी को #LokSabha में महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान छात्रावासों की जर्जर स्थिति को लेकर अपनी चिंता प्रकट की थी, लेकिन सरकारें इस मुद्दे पर कान में उंगली डालकर बैठी है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी कुछ नहीं तो अपने महापुरुष के नाम की शर्म कर लेते।
#BudgetSession2025
रावतसर (हनुमानगढ़) से एक नाबालिग लड़की पिछले 40 दिन से लापता है, परिवारजन अपहरण का अंदेशा जता रहे है, लेकिन पुलिस प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंग रही। कल यदि उस बच्ची के साथ कोई जानलेवा घटना घटित हो तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ?
@RajPoliceHelp@HmghPolice#दलित_बेटी_को_न्याय_दो
आप सभी को 76 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवँ मंगलकामनाएं!
आज का दिन हमें गर्व और कृतज्ञता का अहसास कराता है, जब हमने 26 जनवरी 1950 को अपने महान संविधान को अपनाया। यह केवल एक दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि समानता, न्याय और स्वतंत्रता के आदर्शों पर आधारित हमारे लोकतंत्र की नींव है।
परम पूज्य डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी ने संविधान सभा में कहा था,
"26 जनवरी 1950 को हम अंतर्विरोधों से भरे जीवन में प्रवेश करने जा रहे हैं। राजनीति में हमारे पास समानता होगी, लेकिन सामाजिक और आर्थिक जीवन असमानता से भरा रहेगा।"
यह संदेश आज भी हमें झकझोरता है और प्रेरित करता है कि हम अपने संविधान की आत्मा को समझें और उसे जीने का प्रयास करें।
आइए, जाति, धर्म, वर्ग और लिंग के भेदभाव को मिटाने का संकल्प लें।
हर नागरिक को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का समान अधिकार देने के लिए जुटें।
अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बंधुत्व और एकता का भाव अपनाएं।
इस गणतंत्र दिवस पर, आइए हम सभी मिलकर उस भारत का निर्माण करें, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं ने देखा था—एक ऐसा भारत, जहां हर व्यक्ति समान रूप से स्वतंत्र और सशक्त हो।
जय भीम, जय भारत, जय संविधान।
#गणतंत्र_दिवस_2025 #RepublicDay
जब एक ओर देश संविधान लागू होने की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, वहीं दूसरी ओर तथाकथित धार्मिक राज्य के नाम पर मनु के विधान को लागू करने की साजिश रची जा रही है।
क्या ग़ज़ब नौटंकी चल रही है, एक तरफ़ प्रधानमंत्री @narendramodi जी द्वारा संविधान पर सिर पटक - पटक कर संविधानवादी होने का दावा किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ़ प्रयागराज के महाकुंभ में हिंदू राष्ट्र के लिए संविधान का प्रारूप को सामने लाया जा रहा है।
भारत का संविधान स्वतंत्रता, समानता और न्याय की गारंटी देता है। इसे मनुस्मृति और चाणक्य नीति जैसे पुराने और भेदभावपूर्ण नियमों से बदलने की कोशिश करने की बात करना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि यह आधुनिक भारत की संकल्पना के खिलाफ है।
मनुस्मृति, जो जातिगत एवँ लैंगिक भेदभाव और सामाजिक असमानता का प्रतीक है, को आधार बनाना भारत के संविधान द्वारा प्रदान किए गए मौलिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। यह कमजोर वर्गों, महिलाओं और समाज के हर उस व्यक्ति के अधिकारों पर हमला है, जिसे संविधान ने समानता का अधिकार दिया है।
यह भारतीय लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है। यह देश को विभाजित करने, कमजोर वर्गों को उनके अधिकारों से वंचित करने और धार्मिक उन्माद फैलाने की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। यह विभाजनकारी और असमानता बढ़ाने वाला कदम है।
डबल इंजन सरकार को जवाब देना चाहिए कि इस संविधान विरोधी कृत्य को अंजाम देने वाले तथाकथित धर्माचार्य के यहां आपके डिप्टी CM क्या करने गए थे? क्या मुख्यमंत्री योगी @myogiadityanath का बार-बार प्रयागराज में प्रवास इस एजेंडे का हिस्सा था? अगर ऐसा नहीं है तो संविधान विरोधी सोच रखने वाले इन देशद्रोहियों पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही?
कान खोलकर सुन लो संविधान विरोधियों भारत का संविधान हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और लोकतंत्र की नींव है। इसे कमजोर करने की कोशिश @AzadSamajParty@BhimArmy_BEM के संविधानवादी कार्यकर्ता किसी कीमत पूरी नहीं होने देंगे। यह देश संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर ही प्रगति करेगा, न कि किसी धर्म आधारित राष्ट्र की अवधारणा से। संविधान को कमजोर करने की हर कोशिश नाकाम होगी।
(संविधान-विरोधियों, ध्यान रहे – भारत का भविष्य धर्म और जाति के नाम पर नहीं, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और न्याय के आधार पर लिखा जाएगा।)
जय भीम, जय भारत, जय संविधान।
दुनिया के सबसे ताकतवर नेता होने का दावा करने वाले और वैश्विक मंचों पर भारत को ‘विकासशील से विकसित’ बनाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने ही संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 10 वर्षों के कार्यकाल में बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करा पाए।
नागरिक अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, गंदगी और अराजकतत्वों से परेशान हैं। इस माहौल में उन्हें खुद को इस
पोश कॉलोनी का बाशिंदा बताने में संकोच होता है।'वीआईपी' कॉलोनी का ये बुरा हाल न केवल मोदी जी के ‘विकास’ के खोखले दावों की सच्चाई उजागर करता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि उनका ‘काशी को क्योटो बनाना’ केवल एक जुमला भर है।
प्रधानमंत्री @narendramodi जी ,क्या यही है आपके 10 वर्षों के 'अमृत काल' की सच्चाई?
आभार @Live_Hindustan
किसानों व शोषितों की आवाज़, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर समाज सुधारक दीनबंधु सर छोटूराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन।
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
शूद्रों व महिलाओं की शिक्षा के लिए ताउम्र संघर्षरत रहीं राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले की सहयोगी,
भारत की पहली मुस्लिम शिक्षिका
#माता_फातिमा_शेख जी
की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
जन-जन की आवाज , लाखों करोड़ों बहुजनों की बुलंद आवाज़ शोषित पीड़ित वंचितों के हक़ अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले, बहुजन हृदय सम्राट नगीना लोकसभा सांसद माननीय एड. चंद्रशेखर आजाद जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं। 💐🎂🥳
#HappyBirthdayChandraShekhar@BhimArmyChief
कल देर रात्रि हरियाणा के जींद की उचाना विधानसभा के उचाना कलां गांव में रोड शो के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा हमला कर गाड़ी में तोड़फोड़ की।
Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त बहुजन समाज के लोकप्रिय सासंद बड़े भाई @BhimArmyChief जी सुरक्षा में लापरवाही चिंता का विषय है।
@mygovindia गंभीरता से ले.
संसद भवन में 29/07/2024 को सफाई कर्मचारियों की पक्की नौकरी के विषय में संसद में आवाज़ उठाई थी।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर जी पर आरोप लगाना आसान है चंद्रशेखर आज़ाद बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हैं।
1.यह कैसा विकसित भारत है जिसमे आज भी सफाई कर्मचारियों को पक्की नौकरी नही मिल रही है और उसको गटर में उतरने को मजबूर किया जाता है। उनके लिये कोई अलग बजट नही है उनके लिए अलग से बजट बन सकता है अगर सरकार चाहे।
2. SC और ST के Sub-Plan Components को दोबारा से Budget का हिस्सा बनाया जाए ।
3. देश के अस्तर पर आशा, आंगनवाड़ी, भोजन माता, ग्राम सेवक व PRD जवानों व होमगार्डों के मानदेय में बढ़ोतरी नही हुई है, ऐसा कुछ भी नही दिख रहा जो इनके जीवन में खुशहाली आ जाए।
4. विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन प्रत्येक महीने 500 रुपये से बढाकर 5000 रुपये की जानी चाहिएं।
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्र शेखर आजाद जी।
@BhimArmyChief@AzadSamajParty