पंजाब के कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, जालंधर ज़िले के सैकड़ों गाँव इस क़दर पानी में डूब चुके हैं कि लगता नहीं है कि वहाँ कभी आबादी रही होगी, इसका अंदाज़ा भी लगाना मुश्किल है, फसल सारी डूब गई दिख नहीं रहा है कि कहां सड़क है और कहाँ खेत।
हमारी MEEM TEAM ने लुधियाना से लगभग दो घंटे का सफ़र तय किया कभी रास्ते में तेज़ बारिश, तो कभी हर तरफ फैला पानी। हालात इतने ख़राब थे कि रास्ता तक साफ़ नहीं दिख रहा था।
जब हम मौके पर पहुँचे तो देखा कि हमारी तरह सैकड़ों लोग मदद के लिए खड़े हैं। सबसे दिल छू लेने व्यू वाली बात यह थी कि हर रास्ते और हर दरवाज़े पर सिख भाई खुले दिल से खड़े थे। चाहे वे ख़ुद कितनी ही मुश्किल में हों, भूखे-प्यासे हों लेकिन सबसे पहले चाय-पानी और खाने की पेशकश करते।
हमने जो राहत सामग्री जुटाई थी, वह एक-दो नाव में नहीं आ सकती थी। इसलिए टीम को तीन हिस्सों में बाँटकर नावों से अलग-अलग गाँव की ओर रवाना होना पड़ा। नाँव से लगभग 7–8 किलोमीटर आगे बढ़ने पर यह अनुभव हुआ कि वहाँ के लोग कितने ख़ुद्दार हैं सामान लेते वक़्त झिझकते भी और फिर चाय-पानी की दावत भी देते। वाह मेरे सिख भाइयों, आपका दिल बहुत बड़ा है।
लेकिन यह कहना कि अभी ज़रूरत नहीं है ग़लत है। जिनके पास नाव है, वे सामान अपने ही गाँव तक ले जाते हैं। लेकिन जो गाँव 10–15 किलोमीटर दूर हैं, वहाँ पहुँचना सबसे कठिन काम है। साथियों में से अधिकतर तैरना नहीं जानते, इसका भी डर रहता है। क्योंकि एक जगह कुछ साथियों की नावँ पलट गई थी लेकिन खुदा के करम से कोई अनहोनी नहीं हुई, सबसे बड़ी चुनौती है इतनी दूरी तक नाव मिलना।
फिर भी हमने तय कर लिया है कि चाहे जैसी भी मुश्किल हो, अपनी खिदमत हर हाल में अंजाम तक पहुँचाएंगे।
जो भी लोग बाहर से मदद के लिए आना चाहते हैं, उन्हें बिल्कुल आना चाहिए। इससे हौसला बढ़ता है और सेवा का जज़्बा और मज़बूत होता है। हमने गाँव के कई लोगों के कॉन्टैक्ट्स भी लिए हैं, जो ज़रूरतमंदों तक मदद पहुँचाने में आपके साथ खड़े रहेंगे, इंशाअल्लाह।
अगर किसी को रास्ता समझ न आए तो सबसे आसान तरीका है लुधियाना आएँ और जामा मस्जिद पहुँचकर हज़रत मौलाना उस्मान लुधियानवी साहब से सीधे मुलाक़ात करें। उनके पास पूरा डेटा मौजूद है और वे आपको बताएँगे कि कहाँ जाना है और कैसे मदद करनी है।
बाक़ी रास्ते खुद-ब-खुद बनते जाएँगे।
#MEEM_TEAM #meemforpunjab
पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए @MeemNgo पंजाब पहुंच गई है। इस टीम ने दिन रात मेहनत करके बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री के पैकेट तैयार किए हैं, जिसे अब वितरित किया जाना है।
पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सेवा में @MeemNgo जी जान से लगी हुई है। अभी तैयारी चल रही है, पैकेट बन रहे हैं, सामान तैयार किया जा रहा है। सुबह इस सामान को बाढ़ पीड़ितों में वितरित किया जाएगा।
पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए @MeemNgo पंजाब पहुँच चुकी है। इस टीम ने आज लुधियाना की ऐतिहासिक मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी अहम मुलाक़ात की।
MEEM Team मौलाना की सरपरस्ती में काम करेगी। बाढ ग्रस्त इलाक़ों का जायज़ा लिया जाएगा और जहाँ जिस तरह की ज़रूरत होगी वहाँ काम शुरू किया जाएगा।
ये @MeemNgo के साथी हैं। पंजाब के बाढ़ ग्रस्त इलाक़ों में राहत सामग्री पहुंचा रही है। यही इंसानियत की सेवा है। अपने आराम, सुकून को त्यागकर इंसानियत की ख़िदमत करने निकले इन नौजवानों को दिल से सलाम! ये जज़्बा, ये शौक, ये समर्पण सलामत रहे-आमीन।
MEEM राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब @syedfarmanahmed साहब को दिली जन्मदिन मुबारकबाद।
आपका लीडरशिप इंसानियत की सच्ची खिदमत है। MEEM को आपने एक आंदोलन में बदल दिया।
दुआ है अल्लाह आपको सेहत, उम्र और कामयाबी अता फरमाए। ✨
#SyedFarmanAhmed#MEEM_TEAM
पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब को सुनिए! उन्होंने @meemngo के दसवें स्थापना दिवस पर यह भाषण दिया था। मोहम्मद अदीब साहब की बातों को ध्यान से सुनिए, उनके दर्द को महसूस कीजिए। क्या @PMOIndia@narendramodi भी इसे महसूस करेंगे?
दिल्ली स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में @meemngo के दसवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस दौरान देश, शिक्षा, समाज और सियासत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
#MEEM_TEAM समाज के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है। मैं पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि यह टीम इसी निष्ठा और समर्पण के साथ मानवता की सेवा करती रहेगी।
अपने व्यस्य कार्यक्रम में से @meemngo के स्थापना दिवस में आकर #MEEM_TEAM की हौसला अफ़ज़ाई करने के लिए लीडर @BhimArmyChief का तहे ❤️ से शुक्रिया। ये मोहब्बतें, ये रिश्ते, ये दोस्ती, ये फ़िक्र सलामत रहे।
MEEM ने जमियत ओपन स्कूल के माध्यम से 19 लड़कियों का दसवीं क्लास में एडमिशन कराया था। इन सभी की मीम सेंटर पर ऑनलाइन क्लास लगवाई गई।
शुरुआत मुश्किल ज़रूर थी पर अब रिजल्ट आ गया है, अल्हमदुलिल्लाह 19 में से 17 लड़कियों ने दसवीं क्लास मुकम्मल कर ली है।
#MEEM_TEAM#JamiatOpenSchool
आज जयपुर में MEEM का दूसरा ब्लड डोनेशन कैम्प कामयाब रहा।
राजस्थान मीम टीम की मेहनत से लगभग 100 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ।
ब्लड डोनर को सर्टिफ़ैक्ट के साथ हॉस्पिटल का कार्ड भी दिया गया जिसके द्वारा ज़रूरत पड़ने पर जयपुर में हॉस्पिटल से ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा।
#MEEM_TEAM
Prof. @manojkjhadu speaks on Buldozer Raj, Godi Media, Nehru, Normalisation of Anti Muslim hate speeches, Arrestes of political activists etc. Do watch.
The next shipment would be of medicines & medical equipments. We are also talking to some vendors for sending power generators. Lets pray that may Allah ease their pains & sufferings, May allah grant #Jannah to all those martyrs.
@miles2smile_#miles2smile
The second shipment of the Relief materials to Earthquake affected regions on #Turkey was given to the @TurkEmbDelhi
It comprised mainly of Thermal Tents & sleeping bags. Also met his excellency, the ambassador @firatsunel who thanked for all the efforts.
@miles2smile_
Yesterday, we dropped the first shipment of Relief materials to the Turkish Embassy. We will drop the second shipment tomorrow. We are also in contact with the Consulate General & are arranging for Medicines & Medical equipment. @miles2smile_#Turkey_earthquake#Turkey
जमियत उलेमा हिन्द के सहयोग से MEEM ट्रेनिंग सेंटर पर 10वी क्लास की तैयारी चल रही हैं।
MEEM ने जमियत ओपन स्कूल के माध्यम से ग़ाज़ियाबाद और पानीपत में 57 ज़रूरतमंद लड़कियों का NIOS में दसवी का एडमिशन कराया हैं।
सभी अप्रैल 2023 में सभी लड़कियाँ दसवीं परीक्षा देगी।
#MEEM_TEAM