प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू पटवारी जी के पूज्य काकाजी श्री घनश्याम पटवारी जी के दुःखद निधन पर आज इंदौर स्थित उनके निवास पर पहुँचकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
@OfficeOfDVS@INCMP@jitupatwari
ढाई साल पहले दतिया की जनता ने विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा जी को घर बैठा दिया था, लेकिन अब भाजपा ने ही उनको घर बैठा दिया। इतना ही नहीं, भाजपा नेता ही उनके अपने प्रत्याशी को अक्षम और क्षमताविहीन बता रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर श्री घनश्याम सिंह जी का दतिया की जनता से वर्षों पुराना आत्मीय संबंध है। ये चुनाव अकेले घनश्याम सिंह जी नहीं लड़ रहे हैं, उनके साथ हम सभी दतिया के एक-एक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि घनश्याम सिंह जी विधायक बनें।
@OfficeOfDVS@RahulGandhi@priyankagandhi@Jairam_Ramesh@kcvenugopalmp@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@INCIndia@INCMP
Re-NEET देने वाले सभी छात्रों को मेरी अनेक शुभकामनाएँ।
पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए। कुछ भी हो, मैं हमेशा आपके साथ हूं और आपकी रक्षा करता रहूंगा।
सरकार से अपेक्षा है कि इस बार NEET बिना किसी गड़बड़ी के होगी। छात्र पहले ही बहुत तनाव झेल चुके हैं - अब किसी बच्चे की उम्मीद न टूटने पाए।
आज प्रदेश का किसान भाजपा सरकार से पूछ रहा हैं कि जब करोड़ो लोग ऑनलाइन IPL देखते हैं तब सर्वर क्रैश नहीं होता लेकिन जब किसान ऑनलाइन खाद बुकिंग के लिए जाते हैं तो वेबसाइट डाउन हो जाती हैं।
मेरा आरोप हैं कि भाजपा सरकार योजनात्मक रूप से सर्वर डाउन कर रही हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि ज्यादा ई-टोकन बुक हो सके।
राज्य सरकार की खाद वितरण व्यवस्था फेल हो गई हैं और अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए सरकार ने खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था की हैं।
@digvijaya_28 @INCMP@SYadavMLA@kharge@kcvenugopalmp@INCMP@INCIndia@jitupatwari@UmangSinghar@RahulGandhi@priyankagandhi
40 वर्ष पुरानी भाजपा युगों युगों पुराने सनातन धर्म का ठेका लेने वाली कौन होती हैं, जो सनातन धर्म अनादि-अनंत हैं, हम सब सनातनी हैं और राजनीति अलग हैं, धर्मनीति अलग हैं।
राम मंदिर निर्माण में सभी सनातन धर्मियों ने सहयोग किया था लेकिन भाजपा ने इसका राजनीतिकरण किया और अब जो दान राशि में घोटाले की बातें सामने आ रही हैं, ये शोभा नहीं देता हैं।
हमारी मांग हैं कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का संचालन, प्रबंधन वहां के साधु संतों को सौंपा जाएं।
@digvijaya_28 @INC_Television@INCIndia@INCMP@jitupatwari@kcvenugopalmp
इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया।
ये उस भारत के लाचार युवा हैं - जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफ़र तक नहीं दे सकती।
चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है। और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में आती है - भीड़, घुटन, और बेबसी।
इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती।
पर मैं वादा करता हूँ - हम यह आवाज़ उन बहरे कानों तक पहुँचाएँगे। हर छात्र को उसका हक़ मिलेगा, उसका न्याय मिलेगा।
17 जून, कोटा। यही गूंज, अब हुंकार बनेगी।
#ChhatronKiGoonj
ये भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहली घटना हैं कि रिटर्निंग अधिकारी, चुनाव आयोग से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक एक महिला प्रत्याशी को न्याय नहीं दे पाएं। ये भारतीय लोकतंत्र के ऊपर एक बहुत बड़ा कलंक हैं और जब नरेंद्र मोदी जी अपने 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने का जश्न मना रहे थे, उसी दिन लोकतंत्र की हत्या की जाती हैं।
ये कुछ वैसा ही हैं कि "जब रोम जल रहा था, तो नीरो सुख और चैन की बाँसुरी बजा रहा था"
@digvijaya_28 @priyankagandhi@RahulGandhi@INCIndia@INCMP@IYCMadhya@MNatarajanINC@jitupatwari@UmangSinghar@Barmer_Harish@kharge
राज्यसभा चुनाव में निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश में भाजपा के तीसरे प्रत्याशी की ओर से अधिकृत आपत्तिकर्ता व्यक्ति में 'श्री जस्टिस रोहित आर्या' का नाम लिखा हुआ हैं।
जस्टिस रोहित आर्या मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं और रिटायर्ड जस्टिस आर्या ने राज्यसभा निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भाजपा प्रत्याशी की ओर से आपत्तिकर्ता बनकर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 220 का उल्लंघन किया हैं।
भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर सीट चोरी किस तरह से की गई हैं कि एक अनाधिकृत, अपात्र व्यक्ति भाजपा प्रत्याशी की ओर से आपत्तिकर्ता बनता हैं। हम इस पर आपत्ति दर्ज कराने वाले हैं।
@digvijaya_28 @MNatarajanINC@RahulGandhi@kharge@INCIndia@INCMP@jitupatwari@UmangSinghar@IYC@IYCMadhya
इथेनॉल पेट्रोल का खेल देखिए, जनता को मूर्ख कैसे बनाया जा रहा है, नितिन गडकरी देश के लोगों को कैसे अंधकार में झोंके हुए हैं और मोदी जी की आँख देख नहीं पा रही है।।
इसके बावजूद भी पेट्रोल मंहगा हो रहा है!
#इथेनॉल#petrol#India
कई साथियों ने INDIA गठबंधन की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था - यह रहा, ज़रूर सुनें।
8 जून को INDIA गठबंधन की बैठक में 20 से भी ज़्यादा नेताओं के भाषणों और बातों को सुनने के बाद आखिर में मैंने इस भाषण से उन्हें संबोधित किया।
जब भारत की सोच, देश की आत्मा पर संकट हो... जब संस्थाओं पर कब्ज़ा हो... जब जनता की आवाज़ दबाई जाए...तब सिर्फ़ एकता के साथ प्रतिरोध काम आता है।
मैं फिर से कह रहा हूँ - 2024 का चुनाव हम हारे नहीं थे और 2029 का चुनाव हम जीत चुके हैं।
हम एकजुट रहेंगे, जन-जन को संगठित करेंगे और प्रतिरोध की ताकत से BJP और उसके भारत के संस्थानों पर कब्ज़े को हराएंगे।
https://t.co/JkKgow6pi7
गुना जिले की चाचौड़ा तहसील के ग्राम लहरचा के श्री योगेश मीना जी ने CISF में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी, हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
#CISF
भाजपा द्वारा लोकतंत्र को एकतंत्र में बदलने तथा भारत की सर्वसमावेशी, बहुलतावादी, बहुदलीय संसदीय राजनीतिक व्यवस्था को एकदलीय व्यवस्था की ओर ले जाने की दिशा में निर्वाचन आयोग की भूमिका अत्यंत चिंताजनक होती जा रही है।
जिस संवैधानिक संस्था से निष्पक्षता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की अपेक्षा की जाती है, आज निर्वाचन आयोग को संवैधानिक संस्था कहना भारतीय संविधान का अपमान करना हैं।
निर्वाचन आयोग की कार्यशैली ने यह धारणा मजबूत की है कि वह एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था के बजाय भाजपा-शासित, भाजपा-प्रभावित राजनीतिक संस्था की तरह कार्य कर रहा है।
@digvijaya_28 @kcvenugopalmp@RahulGandhi@VTankha@priyankagandhi@kharge@jitupatwari@UmangSinghar@sardesairajdeep@INCMP@INCIndia@Barmer_Harish
"वोट चोरी से अब सीट चोरी तक!"
भाजपा द्वारा निर्वाचन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन न करते हुए केवल "असंज्ञान सूचना" के आधार पर प्रशासनिक कुकृत्य के तहत कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी का रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नामांकन पत्र खारिज करना दर्शाता हैं कि भाजपा एक गाँधीवादी महिला और कांग्रेस के विधायकों की एकता से घबरा गई हैं। यह पूर्ण रूप से नियम विरुद्ध हैं, लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ हैं।
अब भारतीय चुनाव आयोग की निष्पक्षता का सवाल हैं। हमें उम्मीद है कि वह रिटर्निंग ऑफिसर के गैरकानूनी आदेश को निरस्त कर सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी की उम्मीदवारी को बहाल करेंगे और आज चुनाव आयोग द्वारा मीनाक्षी जी को न्याय मिलेगा।
@MNatarajanINC@RahulGandhi@priyankagandhi @digvijaya_28 @Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar