आज भी आज़ाद भारत में ऐसी घटनाओं का होना बेहद शर्मनाक और गहरी चिंता का विषय है।
शादी में घोड़ी पर बैठे दूल्हे को सिर्फ़ उसके सामाजिक दर्जे के कारण अपमानित किया जाना, रोका जाना और प्रताड़ित किया जाना, यह इंसानियत पर सबसे बड़ा सवाल है।
जब 21वीं सदी में भी जाति-भेद और सामाजिक नफ़रत की सोच ज़िंदा हो, जब किसी की खुशियाँ सिर्फ़ इसीलिए कुचली जाएँ कि वह ‘समान’ होने की हक़दार नहीं समझा जाता, तो यह आज़ादी का नहीं, सोच की गुलामी का सबसे क्रूर चित्र है। समाज को बदलना होगा। समानता सिर्फ़ काग़ज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखनी चाहिए।
हम ऐसी हर अन्यायपूर्ण सोच के खिलाफ मज़बूती से खड़े हैं।
हरिओम वाल्मीकि की नृशंस हत्या ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।
उनके परिवार की आंखों में दर्द के साथ एक सवाल था - क्या इस देश में दलित होना अब भी जानलेवा गुनाह है?
उत्तर प्रदेश में प्रशासन पीड़ित परिवार को डराने में जुटा है। उन्होंने परिवार को मुझसे मिलने से रोकने की कोशिश भी की। यह व्यवस्था की वही विफलता है - जो हर बार गुनहगारों की ढाल बनकर पीड़ित को ही कठघरे में खड़ा कर देती है।
न्याय को नज़रबंद नहीं किया जा सकता। भाजपा सरकार को चाहिए कि पीड़ित परिवार पर दबाव खत्म करे और दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा दिलाए।
मैं हरिओम वाल्मीकि के परिवार और देश के हर शोषित, वंचित और कमजोर नागरिक के साथ मज़बूती से खड़ा हूं।
यह लड़ाई सिर्फ़ हरिओम के लिए नहीं - हर उस आवाज़ के लिए है जो अन्याय के सामने झुकने से इनकार करती है।
#JusticeForHariom
लोकतंत्र को मज़बूत हमारा #सविंधान करता है और सविधान ने सबको समानता का हक दिया हैं लेकिन इस भाजपा सरकार को समानता बहुत चुभती है, रायबरेली में दलित समाज के युवक हरिओम की पीट पीटकर हत्या कर गयी है, आखिर उसको कब न्याय मिलेगा ?
सामाजिक न्याय की बात तब तक अधूरी है जब तक हर व्यक्ति को क़ानूनी रूप से सामान अधिकार नहीं मिल जाते है !
#जय_सविधान
#जय_भीम
माननीय प्रधानमंत्री जी,
अजीत भारती नामक ट्रॉल ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ नफरत और जहर फैलाया, वहीं एडवोकेट किशोर राकेश ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में जूता चलाकर न्यायपालिका की गरिमा पर हमला किया।
यदि आपकी सरकार वास्तव में चीफ जस्टिस बी.आर. गवई जी पर हुए इस हमले को लेकर गंभीर है, तो इन दोनों व्यक्तियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कठोर कार्यवाही करिए।
देश को यह विश्वास दिलाइए कि न्यायपालिका पर हमला करने वालों के लिए कोई रियायत नहीं होगी।
@narendramodi@arjunrammeghwal@PMOIndia@AmitShah@rashtrapatibhvn@DelhiPolice
डॉक्टर को "बलि का बकरा" बना दिया गया है।👎
क्या डॉक्टर को पता था #CoughSyrup जहरीला है??
क्या डॉक्टर ने वो कफ सिरप बनाया था??
क्या मरीज को कफ सिरप लिखना अपराध है??
जहरीली कफ सिरप बनाने वाली दवा कंपनी जिम्मेदार है, उस पर क्या एक्शन हुआ??
ऐसी कंपनी को लाइसेंस क्यो दिया गया??🤔
#CoughSyrupDeaths
कितने शर्म की बात है सरकार और विपक्ष में समाज के दिग्गज नेता होंने पर भी विक्रम मीणा को न्याय नहीं मिल रहा है...तो यह समाज के नेताओं के मुंह पर तमाचा है 🤦
समाज के ऐसे MLA और सांसदों को चुल्लू भर पानी में डूब मर जाना चाहिए 💆💆
#विक्रम_मीणा_को_न्याय_दो