राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 65 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपांडी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि से भारत का गौरव बढ़ा है। राज्य��ाल जी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों से डीजीपी का संवाद
• बदलती पुलिसिंग की चुनौतियों को समझकर पारदर्शिता, ईमानदारी और समन्वय के साथ करें कार्य - डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
जयपुर, 27 जुलाई। राजस्थान पुलिस मुख्यालय में सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (NPA), हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 25 प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने भावी पुलिस नेतृत्व को बदलते अपराध परिदृश्य, आधुनिक पुलिसिंग और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
डीजीपी श्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिसिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। पारंपरिक अपराधों के साथ-साथ साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित अपराध, ड्रोन ड्रॉपिंग, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा ��था नई पीढ़ी (Gen Z) से जुड़ी सामाजिक चुनौतियां पुलिस के सामने नई जिम्मेदारियां लेकर आई हैं। ऐसे में अधिकारियों को समय के साथ स्वयं को निरंतर अपडेट रखते हुए प्रभावी रणनीति अपनानी होगी।
उन्होंने प्रोबेशनर अधिकारियों से कहा कि वे राजस्थान पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों का अध्ययन करें तथा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी, संवेदनश��लता और सेवा भाव के साथ कार्य करें। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि सरकार और आमजन की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सतत निगाह रहती है, इसलिए प्रत्येक निर्णय और कार्रवाई कानूनसम्मत, निष्पक्ष एवं जवाबदेह होनी चाहिए।
डीजीपी ने अधिकारियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम सहित नए आपराधिक कानूनों का गहन अध्ययन कर उनके अनुरूप प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
एनपीए के डीआईजी श्री अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्टडी टूर पर पहुंचे आईपीएस के इस संवाद सत्र के दौरान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एम.एन. , वीके सिंह, एस सेंगाथिर, संजीव नार्जरी सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों ने आधुनिक पुलिसिंग, नेतृत्व, समन्वय और भविष्य की चुनौतियों से जुड़े विभिन्न व���षयों पर अपने अनुभव साझा किए तथा वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
#RajasthanPolice #IPSProbationers #ModernPolicing #LeadershipInPolicing
#TransparencyInPolicing
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल-2026 में 58 किग्रा भारवर्ग की भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बिंदियारानी देवी सोरोखैबम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि से देश का मान बढ़ा है। भविष्य की सफलताओं के लिए शुभकामनाएं।
27 जुलाई, 2026
बरेली।
अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली स्थित सभागार में ‘श्रावण माह/कांवड़ यात्रा-2026’ एवं आगामी ‘उर्स-ए-रिज़वी’ के दृष्टिगत जनपद बरेली में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा बरेली जनपद के सीमावर्ती जनपद बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं रामपुर के साथ अंतरजनपदीय समन्वय के सम्बन्ध में बृहद समीक्षा गोष्ठी की गई। बैठक में कांवड़ मार्गों, प्रमुख स्नान घाट, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, रूट डायवर्जन, आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था एवं जनपद बरेली के सीमावर्ती जनपदों के साथ अंतर्जनपदीय समन्वय की विस्तृत समीक्षा की गई। सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर��देश दिये गए।
समीक्षा बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर एवं पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत सहित जनपद बरेली के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी तथा संबंधित जनपदों के नामित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
Cactus is the future of Leather
Cactus leather is a sustainable, cruelty-free alternative to animal leather. Made from the Nopal (prickly pear) cactus, it is durable, flexible, and breathable, making it suitable for fashion, automotive, and furniture use
District Collector inspects landslide site and drainage issues near Bhanu Turning…
An inspection team led by the District Collector, Pakyong, Mrs. Pari Bishnoi, conducted a site inspection of the landslide-affected area and drainage-related concerns at multiple locations near Bhanu Turning, Pakyong, today.
During the inspection, the team was briefed on the blockage of hillside water flowing through culverts due to debris accumulation, which resulted in the overflow of water onto the road and adjoining private properties, causing further damage to the affected area.
DC Pakyong, Mrs. Pari Bishnoi reviewed the condition of the affected slope, retaining structures, and surrounding areas. She enquired about the cause of the slope failure, the extent of damage, water supply issues, existing drainage arrangements, emergency mitigation measures, and the ongoing response being undertaken by the concerned agencies..
"The language of science is a language under stress. Words are being made to describe things that seem indescribable in words – equations, chemical structures and so forth. Words do not, cannot mean all that they stand for, yet they are all we have to describe experience. By being a natural language under tension, the language of science is inherently poetic."
- Roald Hoffmann, chemistry laureate
राजस्थान पुलिस: सेवा, संबल और सुरक्षा की ओर बढ़ते आधुनिक कदम।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस मुख्यालय, राजस्थान (जयपुर) में पहुंचकर अत्याधुनिक 'R4C प्रोजेक्ट' एवं मजबूत संचार तंत्र का उच्च स्तरीय निरीक्षण किया। पुलिस मुख्यालय पहुँचने पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्री वी. श्रीनिवास, मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार, श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, श्री अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, श्री भास्कर ए. सावंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग सहित पुलिस मुख्यालय के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
साइबर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार किए गए अत्याधुनिक 'R4C प्रोजेक्ट' एवं मजबूत संचार तंत्र क�� समीक्षा की गई।
साइबर फ्रॉड से पीड़ित नागरिकों की सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 को और अधिक तकनीकी रूप से मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने स्वयं ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को देखा और हेल्पलाइन पर आई एक नागरिक की कॉल को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना व अधिकारियों को तुरंत राहत पहुँचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय के ���्येय वाक्य को चरितार्थ करने की रूपरेखा तैयार की।
बदलते डिजिटल युग में आपकी सावधानी ही आपका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर घबराएं नहीं। घटना के तुरंत बाद (गोल्डन आवर्स में) साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या https://t.co/rXsEeqY0uF पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।
राजस्थान पुलिस तकनीकी रूप से सक्षम और आपकी सुरक्षा के लिए हर पल आपके साथ खड़ी है।
#RajasthanPolice #BhajanlalSharma #CyberCrimeAwarnese #1930Helpline #R4CProject #CyberSafeIndia #JaipurPolice #PublicSafety #DigitalSuraksha #RajasthanGovernment
18 जुलाई, 2026
सम्भल।
अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा जनपद सम्भल पुलिस लाइन स्थित सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की गई। आगामी त्यौहार कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण एवं जन-सुनवाई, मा0 मुख्यमंत्री पोर्टल, आई.ज���.आर.एस. पोर्टल, मिशन शक्ति केन्द्र, ऑपरेशन दहन, साइबर क्राइम, पुलिस मुख्यालय एवं जोन कार्यालय आदि से प्रेषित की गयी जनशिकायतों के निस्तारण व अन्य महत्वपूर्ण ब��न्दुओं पर समीक्षा की गयी। सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
समीक्षा बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, श्री मुनिराज जी, पुलिस अधीक्षक सम्भल, श्री कृष्ण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, श्री कुलदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, श्री मनोज कुमार रावत एवं जनपद के अन्य राजपत्रित अधिकारीगण तथा समस्त शाखा प्रभारी भी उपस्थित रहे।