G for….
the Great Gauchar Krishi InterCollege!
रामपुर, सहारनपुर में पिछले 80 साल में जिस संस्था ने युवा प्रतिभाओं के विकास में विराट योगदान दिया है; मेरी सांसद निधि से ₹3 करोड़ से अधिक की लागत से 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट एवं 4 हाई- मास्क लाइटों का निर्माण कराया जाएगा।
महान शिक्षाविदों एवं समाज सुधारकों की प्रेरणा से स्थापित इस शिक्षण संस्था के विकास में सहभागी बनकर युवा को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है!
#MPLAD
शिक्षा की दुकान बंद हो, सरकारी शिक्षा मजबूत हो!
मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि सरकार को नए निजी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने की होड़ पर रोक लगाने की दिशा में गंभीरता से सोचना चाहिए। सवाल निजी संस्थानों को खत्म करने का नहीं, बल्कि यह है कि जब सरकारी स्कूल और कॉलेज पहले से मौजूद हैं तो उन्हें मजबूत करने के बजाय लगातार नए संस्थान क्यों खोले जाएं?
आज शिक्षा तेजी से कारोबार बनती जा रही है। फीस, एडमिशन, विकास शुल्क और दूसरी मदों के नाम पर अभिभावकों की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। कई जगह बड़े-बड़े दावों के बावजूद शिक्षक, लैब, लाइब्रेरी और दूसरी सुविधाएं अपेक्षित स्तर की नहीं हैं। कुछ संस्थान तो कागजों पर ज्यादा और जमीन पर कम दिखाई देते हैं।
सरकार को चाहिए कि पहले सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की तस्वीर बदले। आधुनिक क्लासरूम, डिजिटल शिक्षा, बेहतर शिक्षक, अत्याधुनिक लैब, लाइब्रेरी, खेल और कौशल विकास की सुविधाएं हों। AI, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, हेल्थ साइंस जैसे रोजगारपरक नए कोर्स शुरू किए जाएं।
जब सरकारी संस्थान अच्छे होंगे, तो अभिभावक मजबूरी में निजी संस्थानों की ओर नहीं जाएंगे। शिक्षा की तथाकथित दुकानों पर सबसे बड़ी लगाम यही होगी।
साथ ही निजी संस्थानों की मान्यता और सरकारी अनुदान की कठोर जांच होनी चाहिए। पुराने वर्षों में समाज कल्याण विभाग या अन्य योजनाओं से मिले अनुदान और छात्रवृत्तियों का भी ऑडिट हो—कितने विद्यार्थी वास्तविक थे, कितना पैसा गया और कहां खर्च हुआ?
सरकार को नए स्कूल-कॉलेज गिनने से ज्यादा यह गिनना चाहिए कि उसके पुराने सरकारी संस्थान कितने बेहतर हुए। शिक्षा बाजार नहीं, समाज की बुनियाद है। सरकारी स्कूल और कॉलेज इतने मजबूत हों कि बच्चे वहां मजबूरी में नहीं, गर्व से दाखिला लें।
@CMOfficeUP@myogiadityanath@BJP4UP@EduMinOfIndia #Education
#nonfollowers #foryou #IndianHistory #indianeducation
सियासत की लड़ाई में कुछ सस्ते शब्द बोलने ही थे तो मेरा नाम लेकर बोल देते,
कोई बात नहीं थी…
जाट समाज को टारगेट करना और कहना ABCD हमने सिखाई?
मैं इस अहंकार को देख चुका हूँ करीब से और मानता हूँ ऐसा आचरण सिर्फ़ पतन लाता है!
दशकों तक “जाट बुद्धि” और “16 दूनी 8” जैसे तानों के जरिए जाट समाज को बौद्धिक रूप से नीचा दिखाने की कोशिश की गई। कुछ लोगों ने यह मान लिया था कि जाट सिर्फ खेत, फौज और अखाड़े तक सीमित हैं।
लेकिन समय हर घमंड का जवाब देता है… और JEE Advanced 2026 का परिणाम उसी जवाब की तरह सामने खड़ा है।
देश की सबसे कठिन परीक्षा की Top 3 रैंक में 2 युवा जाट छात्रों का आना सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उस मानसिकता पर करारा तमाचा है जो सालों से “जाट बुद्धि” कहकर मज़ाक उड़ाती रही।
🔥 AIR 2 – Kabir Chillar
🔥 AIR 3 – Jatin Chahar
जिन्हें लगता था कि जाट पढ़ाई में पीछे हैं, वो अब अपनी सोच का पोस्टमार्टम कर लें।
जिस समाज ने खेतों में देश को अन्न दिया, सीमाओं पर सुरक्षा दी, खेलों में तिरंगा लहराया… अब वही समाज IIT जैसी संस्थाओं में भी टॉप रैंक लेकर बता रहा है कि मेहनत और प्रतिभा किसी जातीय पूर्वाग्रह की मोहताज नहीं होती।
सच तो ये है कि कुछ लोगों की समस्या जाटों की सफलता नहीं, जाट नाम से है।
जब जाट पहलवान जीते — तकलीफ़।
जब जाट खिलाड़ी रिकॉर्ड तोड़ें — तकलीफ़।
अब जब जाट बच्चे JEE Advanced में टॉप करें — फिर तकलीफ़।
लेकिन भाई…
अब हर मैदान में जाट दिखेंगे —
खेती में भी, खेल में भी, फौज में भी, और अब Education में भी।
और याद रखना —
ये उस समाज की शुरुआत है जिसे तुमने सालों तक underestimate किया।
अब वही समाज merit list में ऊपर खड़ा है, और hate रखने वाले नीचे बैठकर जल रहे हैं।
“जाट बुद्धि” का मज़ाक उड़ाने वालों,
अब रिज़ल्ट देखकर बोलो —
16 दूनी 8… या AIR 2 & AIR 3? 😌🧬
Don't wait for it to happen, go make it happen.
Never lose hope. Never lose faith.
Silence says a lot more than you think.
Do the best you can with what you have.
‘मैं मालदा के एक गांव में मिले परिवार को नहीं भूला हूं। परिवार के दो बेटों की हत्या कर दी गई थी। कमाने वाला कोई नहीं था। घर पहुंचा तो सिर्फ सास और बहू मिलीं। पहले सास मिलने आईं। तन पर सिर्फ एक धोती थी। फिर वो अंदर गईं, तो बहू मिलने आई। उन्होंने भी वही धोती पहन रखी थी।’
’पूछने पर पता चला कि घर में सिर्फ दो धोतियां थीं। एक फटी थी, इसलिए दोनों बारी-बारी एक ही धोती पहनकर मिलने आईं। मकान गिरने की हालत में था। उस वक्त मेरे पास जितने पैसे थे, उन्हें देकर लौट आया। मैंने ये बात गृह मंत्री अमित शाह को बताई। तब उन्होंने ऐसे जरूरतमंद कार्यकर्ताओं की लिस्ट बनाकर खर्च के मुताबिक, उन्हें मदद पहुंचाने को कहा।’
’इन परिवारों के लिए 8 से 10 हजार रु. महीने के तय किए गए और ये मदद अब तक जारी है। बंगाल में चुनाव के बाद नंदीग्राम, संदेशखाली, कूचबिहार, हावड़ा, हुगली और 24 परगना समेत कई जगहों पर रेप, हत्या और आगजनी की घटनाएं हुईं। आरोप TMC के गुंडों पर लगे। ये कार्यकर्ता और उनके परिवार उसी हिंसा के शिकार थे।’
ये किस्सा यूपी BJP के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने बताया। वह बंगाल में बीजेपी के लिए काम कर रहे थे।
किसान हितों की आवाज बुलंद करने में अपना जीवन समर्पित करने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक दीनबंधु सर छोटू राम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
किसान वर्ग के कल्याण हेतु आपके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
ताऊ बोले, “झोटों की नहीं, ख़ुद की रेस करो!”
सर्वखाप पंचायत में एक ताऊ ने दो टूक कहा कि पशुओं पर अत्याचार करके, फिर पुलिस केस से बचने के लिए समाज से हिमायत माँगना भी अपने-आप में अपराध है।
उन्होंने साफ़ कहा
“रेस झोटों की नहीं, अपनी लगाओ… पशु पीड़ा की कीमत समाज क्यों चुकाए?”
#Muzaffarnagar #UP #NareshTikait #RakeshTikait #Chattisgarh #Servkhapmahapanchayat #Khap
भाई मनुदेव सिनसिनी की हिम्मत को सैल्यूट है🚩
जब जब जब हमारे स्वाभिमान पर आएगी तब तब राजा मानसिंह जी किसी न किसी के सीने में फिर से जिंदा होंगे।
@ManudevSinsini
जय अजेय महायौद्धा महाराजा सूरजमल जी की।
📜 1965 में मेरठ विश्वविद्यालय की नींव रखी गई थी, जो आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रूप में ज्ञान का विशाल वटवृक्ष बन चुका है।
विश्वविद्यालय स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, हम सब मिलकर इसे नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लें। 🌿📚✨
#UniversityFoundationDay
गन्ना … दर्द और सन्नाटा ! मेरठ में जंगेठी के ताऊ बोले तो बस सुनते रह गए राजनीति के बड़े -बड़े दिग्गज ! सच्चाई यही है जो ताऊ कह रहे हैं इनका जवाब न किसी वैज्ञानिक के पास है और न मंत्री के पास ! ये हमारे दौर की आख़िरी पीढ़ी है जो बेलौस अंदाज़ में अपनी बात रखती है . सामने चाहे मंत्री हो या प्रधानमंत्री. वैसे शिवराज चौहान जी की पहल अच्छी है ऐसे नेचुरल संवाद सारे मंत्रियों को करने चाहिए . गन्ने का भाव हर साल बढ़ता है क्या ? ये बयान देने वाले मंत्री जी को भी इन ताऊ को भाव का गणित बताना चाहिए था !
. #kisan #farmersprotest #meerut #agrariancrisis
🧘♀️ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025
@Ccsumeerut में माo कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की प्रेरणा तथा कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला जी के नेतृत्व में
#योग_मैराथन आयोजित हो रही है | Yoga for One Earth, One Health
📅 01 जून 2025 ⏰ प्रातः 5:30 बजे
📍 विश्वविद्यालय खेल परिसर