Mehar Rangat has been conceptualized as an annual Indian Folk Arts Event where ancient, mystical performance art forms from across India will be showcased.
थोड़ी ही देर में होंगे मंच पर.
कनाडा के शहर एडमंटन में गूंजेंगे कैलाश खेर तथा कैलासा @bandkailasa के स्वर, जगेगी महादेव की अलख, कैलासा की दीवानगी कनाडा वासियों के सर चढ़ के बोल रही, बहुत उत्सुकता यहाँ हर शहर में, so much excitement for Kailasa. @kailasarecords@Kailasaadv@Kkala_official ॐ
देश के वरिष्ठ राजनेता, केन्द्रीय रक्षा मन्त्री हमारे आदरणीय राजनाथ सिंह @rajnathsingh जी आपको जन्मदिन की अनंत शुभ शुभकामनाएँ, महादेव से आपके उत्तम
स्वास्थ्य तथा तेजोमय सुखी जीवन की मनोकामना ॐ
आज कैलासा का अनहत नाद गूँजेगा जामनगर के हरित क्षेत्र वनतारा में, धनाढ्य होना कभी कभी मदान्ध कर देता है,
परन्तु यह परिवार धनवान होने पे भी प्रकृति और पर्यावरण, आध्यात्म एवं परम्पराएँ सबका सुचारू रूप से निर्वहन कर सबके लिए उदाहरण बन रहा॥ @bandkailasa@kailasarecords ॐ
थोड़ी ही देर में होंगे मंच पर.
आज हनुमान जयन्ती का पावन संयोग, और आपके कैलाश खेर तथा कैलासा पटना के गांधी मैदान में आयोजित दैनिक जागरण @JagranNews के महोत्सव में शिव की अलख जगाने को है तत्पर॥
गंगा किनारे ऐतिहासिक नगरी में गंगाधर की धूनी रमेगी॥ @kailasarecords@KailasaEnt_@kailasasiddhi@Kailasaadv ॐ
पहली बार भारत के इतिहास में नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, वि. संवत्सर २०८२ महोत्सव, हमारी सनातन जीवन शैली पद्धति से मनाया जाने का महोत्सव, वो भी दिल्ली ( हमारी जन्मस्थली ) में होने जा रहा, श्रेय जाता है दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता तथा दिल्ली सरकार को, माता पिता तथा गुरु जन, महात्माओं के आशीर्वाद से कैलाश खेर तथा कैलासा जगायेंगे शिव की अलख॥ @Gupta_vijender@RekhaGuptaDelhi@KapilMishra_IND@bandkailasa@kailasarecords@KailasaEnt_ ॐ
थोड़ी ही देर में मंच पर होंगे आपके कैलाश खेर तथा कैलासा @bandkailasa हमारी चहेती पुण्य नगरी जिसे सब पुणे कहते हैं॥ जब जब पुणे में कैलासा संगीत मंचन होता है,
ना मात्र जन मानस सुनते और आनंदित होते हैं, अपितु वृक्ष भी आनंद लेकर झूमते हैं॥
यही सच्ची अनुकंपा है मेरे महादेव की॥
शिव की अलख जगेगी सारी रात ॐ . @KailasaEnt_@kailasarecords ॐ
नाम ही आणन्द है, जहाँ आज आणन्द उत्सव में गूँजेगा अनहत नाद, आपके कैलाश खेर एवं कैलासा @bandkailasa का.
संगीत यात्रा के प्रारंभ में मेरे जिंगल्स के दिनों में, हमारी सबसे पहली गरबा ( गुजराती गायन ) की एल्बम इसी खण्ड में इसी जनपद में मुद्रित ( रिकॉर्ड ) हुई थी॥ बहुत भावनात्मक पल मेरे महादेव ने दिये हैं, दे रहे हैं देव तुल्य आणन्द वासियों से मिलन के॥ थोड़ी देर में होंगे मंच पर ॐ @kailasarecords@KailasaEnt_@GujaratTourism@CollectorAnd ॐ
आज जयपुर में मेरे महादेव बिखेरेंगे अपने आशीर्वाद का प्रभाव॥ राजस्थान तो वैसे ही प्रेम, वीरता, कला और संगीत का खंड है, कैलासा @bandkailasa के अधिकांश वीडियो राजस्थान में ही निर्मित हुये हैं, विशेषत: सैंया तथा चांदन में ॥ @kailasarecords ॐ
भारत का एक मात्र दिव्य राज्य जो रसायन मुक्त, जैविक राज्य है वो भी पर्वतीय प्रांत जिसका नाम है सिक्किम,
हमारे यहाँ पर्वतों को देव भूमि ही कहा जाता है, जिस करण यहाँ के मनुष्य देवतुल्य, ऐसे कर्तव्यनिष्ठ राज्यों पर आदरणीय पीएम @narendramodi जी की विशेष दृष्टि होती है, कि कैसे ऐसे क्षेत्रों का और विकास किया जाये॥
आज जोरथांग में माघे मेला का समापन कैलाश खेर तथा कैलासा के शिवमय अनहत नाद से. मुख्य मन्त्री प्रेम सिंह गोले @PSTamangGolay तथा उनके सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी परंपरा को विधिवत निर्वहन करने के लिए बहुत आभार, अभिनंदन.
थोड़ी ही देर में मंच पर होंगे कैलाश खेर तथा कैलासा @bandkailasa आ जाओ अंडर थली के सुंदर जनों ॥
दिल्ली में जब हमारे दिल का हिस्सा मेहर रंगत फेस्टिवल @MeharRangat अपनी रौनक पर था, तब दर्शक दीर्घा में यह दीवानपन मच रहा था, कैलासा @bandkailasa के चाहकों का क्या कहना॥
उस पर दिल्ली,
संगीत तथा कला पर जान न्यौछावर करने वालों का गढ़. @kailasarecords ॐ