देश की पहचान, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संविधान की आत्��ा को बचाने का संकल्प आज हम सभी का है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिस प्रकार लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता को चोट पहुँची है और चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता संदेह के घेरे में आई है, उसके खिलाफ आवाज़ उठाना हर जिम्मेदार नागरिक की जिम्मेदारी बन चुकी है।
:— कांग्रेस महासचिव, आदरणीय श्री @SachinPilot जी
📍 रामलीला मैदान, नई दिल्ली
सत्���मेव जयते।🇮🇳
बीते एक दशक से कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध मोदी सरकार द्वारा संचालित राजनीतिक प्रतिशोध की जो प्रक्रिया चल रही थी, उसकी वास्तविकता आज देश के सामने स्पष्ट रूप से उजागर हो गई है।
यंग इंडियन प्रकरण में कांग्रेस नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं श्री @RahulGandhi जी के विरुद्ध ईडी द्वारा की गई कार्यवाही को माननीय न्यायालय ने पूर्णतः अवैध एवं दुर्भावनापूर्ण ठहराया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में ईडी का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं बनता, क्योंकि बिना एफआईआर के किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही का कोई आधार नहीं होता।
न मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला, न अपराध से अर्जित आय का कोई अस्तित्व, और न ही किसी संपत्ति के हस्तांतरण का कोई तथ्य। यह सम्पूर्ण प्रकरण राजनीतिक दुर्भावना, दुष्प्रचार और स���नियोजित चरित्र हनन की एक साजिश मात्र था, जो आज न्याय की कसौटी पर पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है।
कांग्रेस पार्टी सत्य, संविधान और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने संघर्ष में अडिग रहेगी। हम न भयभीत होंगे, न विचलित क्योंकि हमारी लड़ाई सत्य के साथ है और सत्य ही हमारी शक्ति है।
#Congress #RahulGandhi #SoniaGandhi
सत्ता के अहंकार पर सत्य की भारी जीत।
नेशनल हेराल्ड मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट का फैसला मोदी सरकार के षड्यंत्रों पर करारा तमाचा है। कोर्ट ने श्रीमती सोनिया गां���ी जी और श्री @RahulGandhi जी के खिलाफ ED की शिकायत खारिज कर यह साबित कर दिया है कि यह केस केवल राजनीतिक द्वेष से बनाया गया था।
मोदी सरकार ने एजेंसियों का दुरुपयोग कर गांधी परिवार को फंसाने का जो कुचक्र रचा था, वह आज ध्वस्त हो गया। मेरा पूरा वक्तव्य सुनें: 👇
राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री एवं गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री के. के. बिश्नोई जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Boss
K.K. Vishnoi
@kkvishnoibjp
देश में #VoteChori की मुहिम के ख़िलाफ़ मैं @RahulGandhi जी के साथ हूँ।
जिस प्रकार से देश में सत्ता प्राप्ति के लिए वोट चोरी का जो खेल हो रहा है वो खेल अब देश का हर नागरिक जान चुका है।
#RahulExposesVoteChori@INCIndia
माननीय सांसद @hanumanbeniwal जी का बहुत बहुत आभार !
जनहित के मुद्दों में आपके और आपकी टीम द्वारा समर्थन के लिए धन्यवाद, हम पूर्ण रूप से इस हक की लड़ाई में विजयी होंगे !
#MakranaToll
भारतीय सेना के "ऑपरेशन सिंदूर" ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंक पर कड़ा प्रहार किया है। कांग्रेस पार्टी और पूरा भारत इस कार्रवाई का स्वागत करता है और पूरी मजबूती से भारतीय सेना और भारत सरकार के साथ हम मजबूती से खड़े हैं।
जय हिन्द। 🇮🇳🪖
आज फलोदी में मातु श्री सेवा संस्थान व कुम्भ सिंह पातावत द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मानव सेवा कार्यक्रम में भाग लिया व अग्नि पीड़ितों को चेक वितरण किया मानव सेवा के लिए कुंभ सिंह पातावत का हार्दिक आभार|
@ashokgehlot51
Kumbh Singh Patawat
पहलगाम आतंकी हमले में जयपुर, मॉडल टाऊन के श्री नीरज उधवानी जी की भी हत्या होने का समाचार बेहद दुखद है।
शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। यह दुख हम सबका साझा दुख है और प��रा देश इस सम�� शोक में डूबा हुआ है।
ब��ंकों में जमा आम आदमी का हज़ारों करोड़ लूटने वाले डकैत नीरव मोदी से लेकर विजय माल्या तक विदेशों में बैठकर भारत के लोगों को चिढ़ा रहे हैं इन लुटेरों का पासपोर्ट ज़ब्त नहीं हुआ लेकिन मेरा पासपोर्ट ज़ब्त है।
आज संसद में माननीय सोनिया गांधी जी ने मनरेगा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया। उन्होंने बताया कि किस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को धीरे-धीरे खत्म करना चाहती है।
- बढ़ती मांग के बावजूद बजट में कटौती
- मजदूरी के भुगतान में देरी
- डिजिटल एवं ऐप आधारित उपस्थिति के ज़रिए महिलाओं, मज़दूरो को बाहर किया जा रहा है।
इन नीतियों के माध्यम से गरीबों, महिलाओं, मज़दूरों को हाशिये पर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है।
यूपीए सरकार द्वारा शुरू की गई मनरेगा योजना करोड़ों लोगों के लिए आर्थिक संबल बनी। कोविड महामारी के दौरान यह ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जीवनरेखा साबित हुई।
कांग्रेस इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से उठाएगी। एक तरफ पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ गरीबों, किसानों, और मजदूरों के हक को कुचलने का प्रयास भाजपा कर रही है।
@Kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia