राजस्थान की धरा से पहली बार किसी युवा साथी का NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंचना अत्यंत गौरव व सम्मान का विषय है। CONGRATULATIONS BHAIYYA💝✊
@VinodJakharIN
“जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” का नारा देकर सोए हुए समाज को जगाने वाले और “वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा” के नारे से शोषित समाज में राजनीतिक चेतना पैदा करने वाले बहुजन नायक, मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कृतज्ञता पूर्ण नमन एवं विनम्र आदरांजलि। हम संकल्प लेते हैं कि आपके “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” के अधूरे सपने को मंजिल तक पहुंचा कर ही दम लेंगे।
उत्तर प्रदेश की आशा वर्कर्स बहिनें अपनी जायज मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में लखनऊ के ईको गार्डन में भी हजारों की संख्या में बहिनों ने प्रदर्शन कर सरकार से अपने अधिकारों की मांग की।
आशा वर्कर्स बहिनें प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण जमीनी कड़ी हैं। इसके बावजूद महज 2,000 से 3,500 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलती है। टीकाकरण के लिए 75 रुपये और प्रसव के लिए 600 रुपये जैसी प्रोत्साहन राशियों पर काम करना पड़ता है, जबकि भुगतान में लंबे समय तक देरी की शिकायतें भी सामने आती हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आशा कर्मी बहिनों का कहना है कि आज की आसमान छूती महंगाई में इतनी कम राशि में परिवार चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।
24 घंटे उपलब्ध रहने वाली इन बहिनों के काम के घंटे तक तय नहीं हैं। वर्षों से स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें राज्य स्वास्थ्यकर्मी का दर्जा, न्यूनतम वेतन, मातृत्व अवकाश, ESI, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी और पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा नहीं मिल रही है।
@UPGovt आशा वर्कर्स बहिनों की वर्षों से चली आ रही मांगों को नजरअंदाज करने के बजाय तत्काल संवाद करे और उनके लंबित भुगतान, उचित वेतन तथा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करे।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) आशा वर्कर्स बहिनों की मांगों का पूर्ण समर्थन करती है। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर सरकारी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन सुनिश्चित किया जाएगा।
आशा बहिनों का सम्मान, उनके अधिकार और सम्मानजनक वेतन की गारंटी हमारी प्रतिबद्धता है।
#ASHAWorkers #ASHAWorkerProtest #AshaWorkersDemand #AshaWorkersStrike
परम पूज्य बाबा साहेब के अथक प्रयासों से आज ही के दिन, 1 अक्टूबर 1941 को भारतीय सेना में महार रेजिमेंट की स्थापना की गई।
आप सभी को महार रेजिमेंट स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं!
इस गौरवशाली अवसर पर @DefenceMinIndia से हमारी मांग है कि महार रेजिमेंट सेंटर, सागर (मध्य प्रदेश) में विश्व रत्न परम पूज्य बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा/ स्मारक स्थापित किया जाए। यह स्मारक परम पूज्य बाबा साहेब के ऐतिहासिक योगदान और महार रेजिमेंट के वीर जवानों की राष्ट्रसेवा के सम्मान का प्रतीक बनेगा।
साथ ही, सैनिकों के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए महार रेजिमेंट सेंटर, सागर में बुद्ध विहार अथवा ध्यान केंद्र स्थापित किया जाए तथा युवाओं को महार रेजिमेंट की गौरवशाली सैन्य परंपरा से जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता एवं प्रोत्साहन अभियान चलाया जाए।
महार रेजिमेंट की गौरवशाली परंपरा को नमन।
जय भीम! जय भारत! जय संविधान!
@rashtrapatibhvn@mygovindia@narendramodi@PMOIndia@rajnathsingh
ऐतिहासिक डबल गोल्ड 🥇
एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला टीम ने कंपाउंड तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीत लिया है। साथ ही कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में भी भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।🥇
ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपर्थी की टीम ने, न केवल चीन को मात दी, साथ ही विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
वहीं चिकिता तनिपर्थी ने साहिल जाधव के साथ मिलकर मिक्स इवेंट के फाइनल में साउथ कोरिया को हराया।
इस शानदार प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और पूरे देश को उनकी जीत की बधाई! 🇮🇳
एक फार्म हाउस में मेरी हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया है। मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी से कह रहा हूं। मेरे पास जो सूचनाएं और स्रोत हैं, वे गलत नहीं हैं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए और हत्या की साजिश से लेकर बाराबंकी हिंसा में शामिल लोगों की भूमिका सामने लाई जाए।
मैं अपने विरोधियों से भी कहना चाहता हूं—मौत तो एक दिन आनी है, मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता। अगर मेरी मौत आपके हाथों लिखी होगी तो वह भी हो जाएगी, लेकिन अगर आप अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए और मेरे लोगों ने मुझे ताकत, हिम्मत और मेरा साथ दे दिया, तो याद रखिए, आप जैसे गुंडों को उत्तर प्रदेश से पलायन करना पड़ेगा।
आज सवाल सिर्फ मेरी सुरक्षा का नहीं है। जब सुरक्षा प्राप्त एक चुने हुए जनप्रतिनिधि और सांसद के साथ दिनदहाड़े पत्थरबाजी की जाए, पेट्रोल-डीजल जैसी ज्वलनशील चीजों से भरी बोतलों के जरिए गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया जाए और आरोपी इतने बेखौफ हों, तो सोचिए इस प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों की सुरक्षा और न्याय की स्थिति क्या होगी?
मैं अपने साथियों से भी कहना चाहता हूं—डरने की जरूरत नहीं है। संघर्ष जारी रहेगा। मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता।
जय भीम!
हम नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं वो नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ पहले दिन से छात्रो के साथ खड़े हैं !
नीट पेपर लीक के कारण जिन परिवारों ने अपने बच्चे खोए हैं वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ में हैं।
हम विश्वास दिलाते हैं @nsui पूरे देश में पेपर लीक के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगी।
#NEETPaperLeak #JusticeForNeetStudents #SackDharmendraPradhan