@nsp2106 Wishing you all a journey full of learning growthand unforgettable experiences Make the most of every opportunity stay dedicated and keep believing in yourself Best wishes for a successful internship ahead 🌟
Honoured to receive my NSP Internship Certificate from the Hon'ble Health Minister of Madhya Pradesh. Grateful for this memorable achievement and the learning journey. 🌸🙏
@nsp2106@BJP4India
आज जिला भाजपा कार्यालय रायसेन में आयोजित मासिक बैठक में सम्मिलित होकर संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह जी, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा जी, जिलाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा जी सहित जिले के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
"राष्ट्र प्रथम के अमर पुरोधा डॉ.मुखर्जी..."
आज देश अखंड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म-जयंती मना रहा है। सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का उनका विजन राष्ट्र निर्माण के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है। इस अवसर पर उनके अमूल्य योगदान को समर्पित माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का यह आलेख आप सभी अवश्य पढ़ें।
माँ भारती की सेवा में सदैव समर्पित रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ प.पू. सरसंघचालक, श्रद्धेय श्री राजेन्द्र सिंह जी 'रज्जू भैया' की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।
I look forward to being among the people of Rajasthan and Gujarat tomorrow, 4th July, to take part in various programmes relating to sectors like energy, aviation, semiconductors, urban development and more. These works will add significant momentum to our efforts of becoming self-reliant and in boosting economic growth.
https://t.co/oPl9IcoOkZ
आज पूज्य पिताश्री डॉ. नारायण लाल नड्डा जी के 101वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके साथ स्नेहिल क्षण बिताये और आशीर्वाद प्राप्त किया।
पिता का स्नेह और मार्गदर्शन जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती हैं। उनके दिए हुए संस्कार, आदर्श और आशीर्वाद ही मेरे जीवन की वास्तविक शक्ति और सबसे बड़ी निधि हैं। आज उनके साथ बिताए प्रत्येक क्षण मेरे लिए प्रेरणा, ऊर्जा और भावनात्मक संबल का स्रोत बना है।
ईश्वर से कामना करता हूँ कि पूज्य पिताश्री को उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु प्रदान करें तथा उनका स्नेहिल आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे।
मध्यप्रदेश में ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के संबंध में आज मंत्रालय में जर्मनी के केएफडब्ल्यू बैंक की सीईओ सुश्री क्रिस्टियाने लाईबेक और कंट्री डायरेक्टर श्री वूल्फन मूथ के साथ चर्चा हुई।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में एनर्जी रिफार्म फेस-2 के अंतर्गत विद्युत वितरण तथा सौर घंटों में कृषि फीडरों की आपूर्ति से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए लगभग 200 मिलियन यूरो के वित्तीय सहयोग पर रूचि दिखाई।
आज नवनिर्मित 70 सांदीपनि विद्यालयों के लोकार्पण को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्हें निर्देश दिए कि सभी नवनिर्मित विद्यालय भवनों का लोकार्पण 15 जुलाई तक सुनिश्चित किया जाए।
विद्यालयों का लोकार्पण औपचारिक कार्यक्रम न होकर शिक्षा, संस्कृति और जनभागीदारी का सामाजिक उत्सव बने। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएं।
पूरे विश्व को सनातन संस्कृति के दीप से प्रकाशित करने वाले महान आध्यात्मिक गुरु, हर भारतीय के प्रेरणास्रोत, युगप्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
स्वामी विवेकानंद जी ने अपने विचारों और आदर्शों से न केवल भारत को बल्कि पूरे विश्व को प्रेरित किया। उनकी शिक्षाएं सदैव प्रेरणादायी हैं।