बागेश्वर मामले में पुलिस फ़ौरन अपराधी को गिरफ़्तारी करे। संविधान और क़ानून को किसी पाखंडी के दरवाज़े पर ठिठकना नहीं चाहिए। FIR में गुंडे की भाषा देखिए। इसकी अगर 48 घंटे में गिरफ़्तारी न हुई तो हम अगले कदम का ऐलान करेंगे। समाज के सम्मान और स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
वर्ष 2008 मे बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में एससी आरक्षण को 16% से घटाकर 12% कर दिया।
वर्ष 2018 मे जिसकी पूर्वस्थिति बहाली का वादा कांग्रेस सरकार ने किया और अब 4 साल बाद 13% कर छल कर रही है।
एक माह मे भूपेश सरकार अपने वादे को पूरा नहीं करती है तो हम मुख्यमंत्री आवास का पुनः घेराव करेंगे।
भाजपा राज में बहुजन-दलितों पर दमन चरम पर है।
म.प्र. के दमोह जिले के देवरान गाँव में आज दलित परिवार पर गाँव के सामंतियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन लोगों की नृशंस हत्या कर दी। बाकी को भाग कर जान बचानी पड़ी।
मैं न्याय की लड़ाई को मजबूत करने व पीड़ित परिजनों से मिलने दमोह जाऊंगा।
चुनाव से पहले जिनको हिन्दू बताकर उनका वोट लिया जाता है चुनाव के बाद 5 साल जाति और धर्म के नाम पर उनका ही नरसंहार किया जाता है।
देश मे जातिवाद व छुआछूत है कहां, कहने वालों तुम्हारा जातीय घमंड जल्द टूटेगा, मेरी बात याद रखना।
राजस्थान न्यायिक सेवा के सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।
120 में से 71 पदों पर महिलाओं का चयन, ज्ञान ज्योति माता सावित्री बाई फुले और बाबा साहब अम्बेडकर जी के महिला सशक्तिकरण के लिए किये गए प्रयासों को सच्ची आदरांजलि है।
मध्यप्रदेश में हर 3 घण्टे में एक बच्ची से दुष्कर्म शर्मनाक।
शिवराज जी आप मासूम बच्चियों सहित महिलाओं को भी सुरक्षा देने में पुरी तरह से नाकाम है। अन्याय के बाद पुलिस मुकदमा नही लिखती, लिखती है तो कार्यवाही नही करती।
न्याय यात्रा के माध्यम से हम इस अन्याय का जवाब मांगेंगे।
दुमका की घटना समाज को कलंकित करने वाली है। @HemantSorenJMM जी आप पर दोहरी जिम्मेदारी है, पहली अंकिता के गुनहगार शाहरुख और छोटू खान को सख्त सज़ा दिलाने की, दूसरी इस घटना पर सांप्रदायिकरण रोकने की। त्वरित इंसाफ हो, सख्त सजा मिले। ताकि भविष्य में इस तरह की वारदात कि, कोई सोचे भी ना।
अछूतों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ व अछूत समाज के बच्चों की शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए ताउम्र संघर्षरत रहे अय्यंकाली जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।
चंदौसी में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का परिजनों के विरोध के बाद भी जबरन रात में अंतिम संस्कार किया।
योगी जी यह अकेली एक चिता नही जली है बल्कि यूपी की हर एक बेटी की उस उम्मीद की भी चिता जली है जो सम्मान व सुरक्षा के साथ जीना चाहती है। यूपी में कानून का राज नही जंगलराज है।
राहुल गाँधी जी ये बताएं की राजस्थान स्वतंत्र भारत का ही हिस्सा है या यहाँ मनुस्मृति से राज्य चल रहा है?
क्या राजस्थान में मेरा अपने पीडित परिवार से मिलना अपराध है?
मुझे रोकने की बजाय अशोक गहलोत जी से कहिये बहुजनों पर हो रहे अत्याचार को रोके। ये तानाशाही नही चलेगी।@RahulGandhi
बिलकिस बानो के साथ हुए अन्याय पर अगर हम चुप है तो हम इंसान नही है। हमारी इंसानियत मर चुकी है। न्याय से भरोसा उठना ये सिर्फ एक वाक्य नही है। संविधान द्वारा स्थापित न्यायिक व्यवस्था के भरोसे ही शोषित और वंचित लोग जिंदा है।
आज मैंने इन्द्र कुमार के परिवार से फोन के माध्यम से बात की और विश्वास दिलाया कि हम उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे। धारा 144 के बावजूद आरोपी के पक्ष में हो रही पंचायतों द्वारा प्रशासन पर दवाब बनाया जा रहा है, परिवार डरा हुआ है। हमारी माँग है कि इस मामले की जांच CBI द्वारा कराई जाए।
जो कौम अन्याय अत्याचार के खिलाफ आवाज नही उठाती वो लाशें उठाती है। इसलिये अब हमें हर एक अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा। हमें अपनी आवाज को इतना बुलंद करना होगा, जिससे बहरी सरकारें हमारे साथ होने वाले अन्याय पर चुप्पी तोड़ने को मजबूर हो जाये। हम अब न्याय में भेदभाव नही सहेंगे।