जो देश की ख़ातिर हैं लड़ते
वो गिरफ़्तारी से नहीं हैं डरते
BJP ही CEC है।
देश का एकमत, CEC दे त्यागपत्र!
‘ONE NATION, ONE ELECTION’ की थोथी बात करनेवालों का असली मंसूबा और ‘चंडीगढ़ी चाल’ ये है कि एक बार में ही चुनाव कराकर सब निपटा दो, बार-बार घपला करने की ज़रूरत ही न पड़े। घपला-घोटाला जितनी कम बार होगा, पकड़े जाने की आशंका भी उतनी ही कम होगी।
दरअसल ONE NATION, ONE ELECTION की जगह, इन भाजपाइयों को कहना चाहिए ‘ONCE CORRUPTION, ONCE ELECTION’.
मतलब अब केवल एक और बार ही चुनाव करवाने की साज़िश है, फिर कभी चुनाव होगा ही नहीं।
इन्होंने महंगाई पर भाजपा की रसीद काट दी, सिलेंडर पर भाजपा का चूल्हा फूँक दिया, पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर पंप ही बैठा दिया… बस डॉलर के मुक़ाबले रुपये के गिरने पर बोलना भूल गये और अपनी उपेक्षा व अपनों के तिरस्कार पर भी।
अब क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से भी नीचे ले जाएंगे। देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर ‘काला दिन’ है। आज पूरा देश आक्रोशित है और लोकतंत्र व्यथित।
चुनावी व्यवस्था के नाम पर केंद्रीय बलों का जो दुरुपयोग मतगणना में आज बंगाल में हुआ है, ठीक वैसा ही घपला 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में अधिकांश जगह किया गया था, जिसकी साक्षात गवाह कन्नौज की विधानसभाएं थीं। फिर इसी निंदनीय मॉडल को फ़र्रुख़ाबाद के 2024 लोकसभा चुनाव में दोहराया गया था।
सब जानते हैं क्या हुआ है और सच क्या है और जनमत की खुली लूट कैसे हुई है।
घोर, घोर, घोर निंदनीय!!!
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बिष्ट जी के राज में यूपी की कानून व्यवस्था की असली जीती जागती तस्वीर।
मुख्यमंत्री जी का कहना है कि यूपी की पुलिस व्यवस्था देश के लिए मॉडल है।
ये है यूपी की पुलिस मॉडल व्यवस्था।