इस बच्चे के सवाल का ..... मेरे पास कोई उत्तर नहीं है, आप @alokrajRSSB ही बताओ मैं इसे क्या जवाब दूं .... ऐसे सैंकड़ों विद्यार्थियों के मैसेज पिछले तीन दिन से आ रहे है ।
कुछ विद्यार्थी तो ऐसे है जिनके 11 प्रश्न जो डिलीट किए हैं वो सारे सही थे ...उनकी क्या गलती है ...
लेकिन वो ... भुगत रहे है, रो रहे हैं 😔
अध्यापक भर्ती लेवल 1 में फिर से 11 सवाल डिलीट 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔
पिछली भर्ती में बोर्ड ने यही सब किया जिसके लिए दो साल लड़ाई लड़ी बोर्ड को गलती स्वीकार करनी पड़ी पुनः रिजल्ट आया लगभग 3000 युवाओं को बाद में नौकरी देनी पड़ी और ये आश्वासन दिया गया की भविष्य में ये सब नहीं होगा लेकिन पुनः ये सब पीड़ा देना हजारों अभ्यर्थियों के साथ जानबूझकर अन्याय करना है ।।
वर्षो की मेहनत और इस प्रकार से उस पर पानी फेरना बिल्कुल भी न्याय संगत नहीं है ।।
ऐसे एक्सपर्ट जिनसे 150 सवाल सही नहीं बनते ये संभव नहीं है कुछ और ही मामला है वरना इस युग में इस प्रकार की गलती बार बार करना समझ से बाहर है
सिस्टम और सरकार को इन सब से कोई मतलब नहीं लेकिन मेहनती पढ़ने वाले बच्चे के सपने को इसकी आड़ में तोड़ना बहुत पीड़ा दायक है ।।
41 सवाल डिलीट करने आप महान नहीं बन सकते 😢😢😢😢😢😢😢😢
@RajCMO@BhajanlalBjp
तृतीय श्रेणी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी
11 क्वेश्चन डिलीट किए गए
अध्यक्ष साहब जल्द ही ट्वीट करेंगे कि पेपर बनाने वाले को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा
अध्यक्ष साहब यदि आपके पास विशेषज्ञ नहीं है तो कृपा हमसे पेपर बनवा लीजिए
11 क्वेश्चन डिलीट होना सामान्य बात नहीं है
ऐसे क्वेश्चन पेपर में आना बच्चों को उलझाते हैं उसका समय खराब करते हैं और अनावश्यक रूप से मानसिक तनाव में लाते हैं
एक तो पेपर में इतना stress होता है ऊपर से इस तरीके के क्वेश्चन बनाना बच्चों के साथ धोखा है
@alokrajRSSB
सैकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 का अनुमानित वर्गीकरण
पद वृद्धि हो रही है तो फॉर्म रिओपन होने चाहिए 👈 नए विद्यार्थियों को भी मौका मिलना चाहिए 💯
भर्तियां बार बार नहीं आती 🤟 सरकार और अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेना चाहिए 💯
#सैकेंड_ग्रेड_फॉर्म_रिओपन_करो
जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा 2023 मे 5388 पद होने के बावजूद भी 75.11% कट-ऑफ गई थी...🙄
GEN = 75.11%
OBC = 73.29%
EWS = 72.21%
MBC = 68.76%
SC = 65.02%
ST = 63.07%
● जूनियर अकाउंटेंट 1st पेपर सिलेबस...
हिन्दी, इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, कम्प्यूटर...
कुल प्रश्न =150 अंक 450
⅓ नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी था...
● जूनियर अकाउंटेंट 2nd पेपर सिलेबस...
अकाउंटेंसी, बिजनेस मेथड़स, ऑडिटिंग, इंडिया इकोनॉमिक्स....
कुल प्रश्न = 150 अंक = 450
1 प्रश्न 3 अंक का...
2nd पेपर मे स्टूडेंट के 40% अंक लाना मुश्किल था...फिर भी हाई कट-ऑफ कैसे...??
⅓ नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान...
■ दोनो पेपर का कुल अंक = 900
1st पेपर मे 23 प्रश्न डिलीट होना...ईमानदार, मेहनती स्टूडेंट को सीधा मेरिट लिस्ट से बाहर करने का खेल ...
जूनियर अकाउंटेंट...की जांच करने के क
पक्ष मे कौन-कौन है बताओ...100% जांच होने पर OMR, पेपर लीक का घोटाला सामने आता है तो बेरोजगार स्टूडेंट को राहत और न्याय मिलेगा...
जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा 2023 👇
पद 5388 🔥
जूनियर अकाउंटेंट की फाइनल कट-ऑफ हद ज्यादा हाई गई थी...जूनियर अकाउंटेंट भर्ती की जांच करनी चाहिए...क्योंकि जूनियर अकाउंटेंट की कट-ऑफ देखकर सबसे होश उड़ गए थे...जिस हिसाब से कट-ऑफ गई उतनी तो किसी ने सोची भी नही थी...स्टूडेंट के एक पेपर 40% लाना मुश्किल लग रहा था लेकिन कट-ऑफ तो आसमान छू रही थी...
जूनियर अकाउंटेंट की CBI जांच करवाओ...
भजनलाल जी संज्ञान लीजिए @BhajanlalBjp
प्रकृति है तो मानव जीवन है
प्रकृति नहीं तो मानव जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती !
दिल्ली NCR pollution उदाहरण है नहीं समझ आयेगा तो कल नए उदाहरण बनेगे राजस्थान हरियाणा मध्यप्रदेश !
#SaveAravalli
तरक्की और development के नाम पर हम सालों से प्राकृतिक संसाधनों को खत्म करते आ रहे हैं।
अब #अरावली को 100 मीटर में बाँधकर पहाड़ों को मिटाने की स्वीकृति दी जा रही है।
जब हम प्राकृतिक पहाड़ बचा नहीं पाएँगे, तो भविष्य में पेड़ नहीं कचरे के पहाड़ ज़रूर दिखेंगे।
आज हम प्रदूषण से लड़ नहीं पा रहे, और आने वाली पीढ़ियों को बीमारी व आपदाएँ सौंप रहे हैं।
इसे विकास मत कहिए, यह भविष्य की कीमत पर किया गया समझौता है
कोर्ट ने कहा 92 हजार मे से 6 लोग ही सिलेबस की शिकायत लेकर कोर्ट मे आए
सवाल
1. क्या सभी 92 हजार आयेंगे तब ही न्याय मिलेगा
2. क्या निःशुल्क याचिका लगती है
3. एक वकील 10-20 हजार रुपए लेता है, बेरोजगार कहा से लाए
4. न्याय संख्या के आधार या कानून,नियम, तथ्य के आधार पर होता है
More 1/2
🚨 KBC में जिसने देश को गर्व महसूस कराया, आज उसी Sonam Wangchuk को BJP बदनाम कर रही है।
जिसने लद्दाख के बच्चों के लिए नए स्कूल मॉडल गढ़े…
जिसने ग्लेशियर के पिघलने का समाधान खोजा…
जिसने कहा - “माँ जैसी है ये धरती”
आज वही व्यक्ति अगर 6th Schedule माँग रहा है, तो सत्ता उसे “राष्ट्रद्रोही” बता रही है?
BJP को राष्ट्रवाद सिर्फ गोदी में बैठे लोगों से दिखता है…
जो खड़ा होता है - वो या तो जेल जाता है या बदनाम होता है।
@Wangchuk66, आपके जैसे लोग ही असली भारत हैं। 🙏
अब तो #जयपुर_हाई_कोर्ट (11958/2025) की डबल बेंच ने भी निर्णय दे दिया है कि MBC के अभ्यर्थियों को OBC में भी अरक्षण मिलेगा, पहले writ petition 12444/2019 में भी जोधपुर हाई कोर्ट ने भी यही निर्णय दिया है।
MBC के 233 बच्चों के भविष्य के साथ नाइंसाफी हुई, वर्ष 2019 से हर भर्ती में MBC समाज के साथ नाइंसाफी हुई है - मेरा माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से निवेदन है कि विभागों को निर्देश देकर MBC समाज के आरक्षण को OBC और MBC दोनों श्रेणियों में कोर्ट के आदेशानुसार लागू करवायें।
इसके साथ ही 2019 से लेकर अब तक जितनी भी नौकरियां निकाली हैं जिनमें OBC का लाभ नहीं मिला है उनमें मेरिट लिस्ट पुनः निकलवाकर जो MBC की नौकरियां सिस्टम में आहूत हो गयी हैं उन्हें भी MBC वर्ग को दिलवाने के कार्य को प्रारंभ किया जाये।
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial@RajCMO@JogarampatelMLA
राजस्थान SI भर्ती घोटाले में हुई गिरफ़्तारी एक और कड़वा सच उजागर करती है कैसे लाखों युवाओं की मेहनत को हर बार धांधलेबाज़ी और भ्रष्ट सिस्टम रौंदता है।ये कोई पहली बार नहीं है, न ही आख़िरी। हर राज्य में पेपर लीक, सॉल्वर गैंग और अधिकारियों की मिलीभगत से परीक्षाएं मज़ाक बन गई हैं।
गिरफ़्तारी तो होती है, पर न चार्जशीट वक्त पर, न सुनवाई, न सज़ा।जमानत मिल जाती है आरोपियों को, और छात्र सालों तक न्याय की राह देखते रहते हैं।
क्या यही है हमारा न्याय तंत्र? धांधलेबाज़ बच जाते हैं, और नौजवान ओवरएज होकर सिस्टम से बाहर हो जाता है।
ये सड़ा हुआ परीक्षा तंत्र देश के भविष्य को लील रहा है।
सवाल ये है क्या कभी इस सिस्टम में वाकई सुधार होगा, या हर छात्र यूं ही लूटा जाता रहेगा?
#ExaminationSystem
आज पशु परिचर भर्ती का रिजल्ट आया जिसमें मेरिट आसमान को छूती हुई नजर आई ...!!
इतनी ज्यादा मेरिट का जाना सिर्फ एक ही कारण है वो है नॉर्मलाइजेशन ..!!
नॉर्मलाइजेशन को बंद करके एक भर्ती एक ही पारी में करवानी चाहिए ..!!
#पटवार_एक_पारी_में_हो
पटवार भर्ती परीक्षा का एग्जाम 2 शिफ्ट मे आयोजित करवाकर कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष साहब क्या साबित करना चाहते है यह मेरी समझ से परे है...यदि कोई भर्ती CET मे शामिल है उसके बाद भी एग्जाम 1 शिफ्ट मे आयोजित नही करवा सकते तो CET क्यो आयोजित करवाई गई...CET का क्या लाभ हुआ...
पटवार CET GRADUATION मे शामिल होने के बाद भी EXAM 2 शिफ्ट मे हो रहे है तो क्या ही फर्क पड़ता भर्ती को CET मे शामिल ही नही करे या CET का एग्जाम ही नहीं होता तो ज्यादा से ज्यादा एग्जाम 4 शिफ्ट मे आयोजित होता।
एग्जाम 2 शिफ्ट मे होने पर भी नॉर्मलाइजेशन होगा और 4 शिफ्ट मे आयोजित होने पर भी नॉर्मलाइजेशन तो CET GRADUATION पास स्टूडेंट को न के बराबर लाभ होगा क्योंकि कुलमिलाकर भर्ती मे नॉर्मलाइजेशन होगा और फिर एक बार ईमानदार बेरोजगार स्टूडेंट के साथ अन्याय होगा।
भर्ती आती है बेरोजगार तैयारी करता है फिर एग्जाम होता है तो स्टूडेंट को उम्मीद होती है की सलेक्शन पका होगा लेकिन नॉर्मलाइजेशन मे नम्बर कटने से बेरोजगार स्टूडेंट डिमोटिव हो जाता है जैसा की पशु परिचर मे नॉर्मलाइजेशन से स्टूडेंट के साथ अन्याय हुआ था।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को पटवार भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 शिफ्ट मे करवाना चाहिए जिससे भर्ती परीक्षा नॉर्मलाइजेशन के जाल मे जाने से बच सके और लम्बे समय से मेहनत करने वाले बेरोजगार ईमानदार स्टूडेंट का सलेक्शन हो सके।
कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष साहब श्रीमान आलोक राज @alokrajRSSB जी और सचिव साहब श्रीमान भाग चन्द बधाल @BadhalDr जी आपसे विनम्र निवेदन है की पटवार भर्ती परीक्षा का आयोजन 1शिफ्ट मे करवाया जाए पिछली बार पटवार भर्ती मे जिस प्रकार नॉर्मलाइजेशन हुआ उसका दर्द आज भी स्टूडेंट भूल नही पाए