आज देश अखंड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म-जयंती मना रहा है। सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का उनका विजन राष्ट्र निर्माण के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है। इस अवसर पर उनके अमूल्य योगदान को समर्पित मेरा यह आलेख…
https://t.co/sbujuGllC0
इस डाकू ओर इसके साथियों को RSS ओर VHP क्यों बचाने पर तुली है…..इससे संघ ओर विश्व हिंदू परिषद की साख पर बट्टा लग रहा है…करणी सेना (पंजीकृत)
#VHP#RSS#BJP4IND#PMModi#PMO#CMYogi#Karnisena
हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. अर्चना गुप्ता जी का जिला नूह आगमन पर स्वागत व कार्यकर्ताओं को संबोधन.
@BJP4India@BJP4Haryana@bjparchanagupta
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी के नूँह आगमन पर सम्मानित नागरिकों, प्रबुद्ध जनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी के स्नेह, सम्मान और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का विश्वास जनसेवा के प्रति उनके संकल्प को और अधिक दृढ़ करता है। उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का विश्वास दिलाया।
इस गरिमामयी स्वागत कार्यक्रम के लिए चौ. जाकिर हुसैन जी (पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष, ऑल इंडिया मेवाती पंचायत) सहित सभी आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
@bjparchanagupta
आज नूंह पहुंचने पर देवतुल्य जनता, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध साथियों द्वारा जिस गर्मजोशी, आत्मीयता और भारी उत्साह के साथ स्वागत किया गया, उसके लिए मैं आप सभी का शब्दशः आभार प्रकट करती हूँ।
-प्रदेश अध्यक्ष @bjparchanagupta जी
प्रदेश अध्यक्ष @bjparchanagupta जी के आज नूंह आगमन पर हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री माननीय कुंवर संजय सिंह जी एवं उपस्थित सम्मानित साथियों ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी के स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान एक अत्यंत भावुक एवं प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब प्रदेश अध्यक्ष जी ने लाडली बेटियों को चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बेटियाँ हमारे समाज की शक्ति, संस्कार और भविष्य की आधारशिला हैं। बेटियों का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों की सुंदर झलक है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी आज नूंह प्रवास के दौरान फिरोजपुर गाँव पहुँचीं, जहाँ गाँव के सम्मानित सरपंच साहब, गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी ग्रामवासियों के स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया।
@bjparchanagupta
प्रदेश अध्यक्ष @bjparchanagupta जी आज नूंह आगमन के दौरान मेवात के ऐतिहासिक गाँव घासेड़ा पहुँचीं, जहाँ सम्मानित क्षेत्रवासियों, प्रबुद्ध जनों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी के स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घासेड़ा का इतिहास भारत के राष्ट्रीय आंदोलन और आपसी भाईचारे की मिसाल है। यह वही पावन धरा है जहाँ 19 दिसंबर 1947 को स्वयं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी आए थे। विभाजन की उस विकट परिस्थिति में गांधी जी ने यहीं से मेवात की जनता के प्रेम व राष्ट्रभक्ति को देखकर उन्हें भारत में ही रुकने का आग्रह किया था।
उन्होंने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक और गौरवशाली विरासत से समृद्ध भूमि पर आकर यहाँ के लोगों का स्नेह प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत सम्मान और सौभाग्य की बात है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी ने आज नूंह प्रवास के दौरान परम पूजनीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर प्रांगण में शीश नवाया तथा उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार और शिक्षाएँ आज भी समाज को समानता, समरसता, सामाजिक न्याय और मानवता का मार्ग दिखाती हैं। उनके आदर्श हम सभी को सेवा, सद्भाव और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
मंदिर प्रांगण में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध जनों एवं सम्मानित साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस स्नेह, सम्मान और अपनत्व के लिए प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
@bjparchanagupta
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी का आज मेवात (नूंह) प्रवास के दौरान क्षेत्र के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व विधायक चौ. जाकिर हुसैन जी (अध्यक्ष, ऑल इंडिया मेवाती पंचायत) तथा उपस्थित सम्मानित साथियों, प्रबुद्ध जनों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय, भव्य एवं सम्मानपूर्ण स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी के स्नेह, सम्मान और अपनत्व के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
@bjparchanagupta
फूलों की वर्षा, कार्यकर्ताओं का प्यार - नारी नेतृत्व का बढ़ता सम्मान अपार। 🪷
भाजपा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीया डॉ. अर्चना गुप्ता जी के प्रदेशभर में हो रहे भव्य स्वागत कार्यक्रम संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास, समर्पण और उत्साह का प्रतीक बन रहे हैं।
आज जिला नूंह के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी फूल मालाओं, पुष्पवर्षा और जोरदार स्वागत के साथ प्रदेश अध्यक्ष जी का आत्मीय अभिनंदन किया।
जिला अध्यक्ष श्री कुंवर सुरेंद्र पिंटू जी के नेतृत्व में आयोजित इस सफल कार्यक्रम के लिए भाजपा नूंह परिवार के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
पटेल वाटिका, नूंह में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में डॉ. अर्चना गुप्ता जी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास, सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।
बैठक में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@bjparchanagupta
हर-हर महादेव 🔱
आदरणीया प्रदेश अध्यक्ष @bjparchanagupta जी ने मेवात स्थित पांडवकालीन प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के पावन शिवलिंग के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन की एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना की।
देवों के देव महादेव के श्रीचरणों में नमन करते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली, उन्नति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
ॐ नमः शिवाय 🙏🚩
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी का फिरोजपुर झिरका में भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
@bjparchanagupta