मनरेगा आयुक्त श्रीमती @RSB_85 की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य योजना के अद्यतन प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में उन्होंने सभी जिलों के DDC,DSWO एवं DCPOs के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजटीय उपबंध के आलोक में भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर दिशा निर्देश दिए।
मनरेगा आयुक्त श्रीमती @RSB_85 ने जलछाजन व प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-जलछाजन विकास अव्यय 2.0 के तहत संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर रांची, लोहरदगा सिमडेगा एवं गुमला जिला में संचालित परियोजनाओं की क्रियान्वयन एजेंसी(PIAs) के साथ बैठक की ..1/2
झारखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना राज्य के किसानों की जिंदगी बदल रहा है. फलों का राजा कहा जाने वाला आम इन किसानों की जिंदगी में मिठास घोल रहा है।
विगत साढ़े चार वर्षों में 1,10,664 एकड़ में कुल 1 करोड़ 18 लाख 54 हजार 331 पौधे लगाए गये.
मुख्य सचिव, झारखण्ड की अध्यक्षता में आज जलछाजन योजना में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं के साथ अभिसरण के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक की गई। बैठक में सचिव, @AgriJharkhand , सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, मनरेगा आयुक्त एवं झारखण्ड राज्य जलछाजन मिशन के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
सचिव, ग्रामीण विकास विभाग की अध्यक्षता में जलछाजन परियोजनाओं को Saturation basis पर कार्य करने के लिए Convergence हेतु मनरेगा, कृषि पशुपालन, जल संसाधन, वन विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया।सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए लक्ष्य को ससमय पूरा करने का अनुरोध किया गया
हर मेढ़ पर पेड़ लगायेंगे
हम जंगल को बचायेंगे
हम पानी को बचायेंगे
हम माटी को बचायेंगे
हम धरती मां के बच्चे अपनी माता को बचायेंगे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जलछाजन परियोजना क्षेत्र में महिला, पुरूष एवं बच्चे सभी ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
#WorldEnvironmentDay2024
ग्रामीण विकास सचिव श्री केo श्रीनिवासन की अध्यक्षता में संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। सचिव ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में मनरेगा का अहम रोल, इन योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसकी मजबूत निगरानी होनी चाहिए।
योजनाओं को धरातल पर सफल रूप प्रदान करना हमारी प्राथमिकता:श्रीमती @RSB_85
मनरेगा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा। मनरेगा आयुक्त ने की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा। निर्धारित लक्ष्य को जल्द पूर्ण करने, लंबित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने और योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश।
स्टेट प्लांटेशन एडवाइजरी को सक्रिय करने के निमित्त @RDD_Jharkhand सचिव, श्री चंद्रशेखर की अध्यक्षता में बैठक। वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिरसा हरित ग्राम योजना के विस्तार हेतु चर्चा। सचिव का निर्देश ग्रामीणों को राज्य के विकास का हिस्सा बनाने के लिए मानकों की तय हो प्राथमिकता।
योजनावार बजट के विरुद्ध खर्च की गई राशि का विवरण, बजट के विरुद्ध निर्गत स्वीकृति आदेश और व्यय की स्थिति की, की गई समीक्षा,
कुशल वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक सुधार की पहल करते हुए व्यय पर रखें पैनी नजर- निदेशक झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था श्रीमती @RSB_85
शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग सभागार में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखा।
@MoRD_GoI सचिव, श्री शैलेश कुमार सिंह ने आज ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।उन्होंने झारखंड राज्य की तारीफ करते हुए कहा यहां काम बेहतर हो रहा है साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के भी क्रियान्वयन में तेजी लाएं।
WDC-PMKSY योजना का एक दिवसीय कार्यशाला SIRD रांची में दिनांक 24.1.2024 को संपन्न हुआ।कार्यशाला में 30 परियोजनाओं से किर्यान्व्यन एजेंसी ने भाग लिया। कार्यशाला में Ridge to Valley तक Saturation mode में कार्य करने हेतु तकनिकी जानकारी जलछाजन मिशन के विशेषज्ञों के द्वारा दिया गया।
जिला अन्तर्गत वैसे दंपति जो बच्चों को गोद लेना चाहते है, जिला प्रशासन वैसे परिवारों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा जो अनाथ बच्चों को गोद लेना चाहते है। इसके अलावा इस क्रम में दत्तक ग्रहण विनियम 2022 के प्रावधानों के तहत सभी आवश्यक प्रक्रिया का पालन करते हुए पाँच बच्चों के दत्तक ग्रहण का अंतिम आदेश पारित किया गया। इस आदेश के परिणामस्वरूप अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों को एक स्नेहिल परिवार (माता -पिता) मिल जाएंगे।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
जिला अन्तर्गत वैसे दंपति जो बच्चों को गोद लेना चाहते है, जिला प्रशासन वैसे परिवारों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा जो अनाथ बच्चों को गोद लेना चाहते है। इसके अलावा इस क्रम में दत्तक ग्रहण विनियम 2022 के प्रावधानों के तहत सभी आवश्यक प्रक्रिया का पालन करते हुए पाँच बच्चों के दत्तक ग्रहण का अंतिम आदेश पारित किया गया। इस आदेश के परिणामस्वरूप अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों को एक स्नेहिल परिवार (माता -पिता) मिल जाएंगे।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
गत 04 वर्षों में 4135 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 900 लाख अनुमोदित मानव दिवस के विरूद्ध अब तक 911.49 लाख मानव दिवस सृजन करते हुए ₹2962.40 करोड़ का व्यय किया जा चुका है। इस वित्तीय वर्ष में 1100 लाख से अधिक मानव दिवस सृजन का लक्ष्य: @MgnregaJ
सर्ड रांची में झारखण्ड जलछाजन योजना का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।
सभी 28 परियोजना के अंतर्गत लक्ष्य को हासिल करने एवं जहाँ भी कार्य किया जा रहा है, वहीं योजना से संबंधित Citizen Information Board लगाना सुनिश्चित करने का @RDD_Jharkhand के सचिव श्री चंद्रशेखर का निर्देश
1/2
राज्य के 40 प्रखण्ड Critical Water Stress से जूझ रहा है। इन परिस्थितियों को रोकथाम के लिए जलछाजन योजना का क्रियान्वयन एक मात्र उपाय है। सभी 28 PlAs को अगले एक माह में बंजर / परती भूमि चिन्हित कर भूगर्भ जल स्तर में प्राथमिकता के तौर पर सुधार करें: श्रीमती @RSB_85@MgnregaJ
2/2