छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री सचिन पायलट साहब से आज जयपुर स्थित उनके निवास पर आत्मीय मुलाकात हुई।
आदरणीय पायलट साहब का मार्गदर्शन सदैव ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।
@SachinPilot
भगवान भोलेनाथ की आराधना के पावन मास श्रावण के चतुर्थ सोमवार की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
।।हर हर महादेव।।
जुल्म सहना भी एक गुनाह है, आवाज़ उठाना सीखो,
हक़ की खातिर डटकर लड़ो, सच को कहना सीखो।
जो डरकर चुप बैठे हैं, वो बदलाव क्या लाएँगे,
जागो, अपने हक़ के लिए—एकजुट होकर बोलना सीखो।
@SachinPilot@DrJaihind@RahulGandhi@Chiranjeev_INC
किसान नेता श्री दिग्विजय भाटी जी एवं दलित नेता श्री मोहित जाटव जी के साथ हुए गंभीर कृत्य के मामले में जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित इंस्पेक्टर को मेरठ पुलिस द्वारा निलंबित किया गया है। सभी अधिकारियों को इससे सीख लेनी चाहिए कि किसी भी वरिष्ठ अधिकारी के गलत आदेश का आंख मूंदकर पालन करने के बजाय कानून, संविधान और अपने विवेक के अनुसार कार्य करें, ताकि बाद में किसी को शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े।
प्रभु चावला – सचिन पायलट का सपना क्या है
सचिन पायलट – मेरा सपना यह है कि हम 21 वीं शताब्दी में भारत को इतना मजबूत कर सके कि
दुनिया के जो अग्रिम देश है उनमें भारत की गिनती हो सके।
@SachinPilot
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।
जनसेवा और प्रदेश के विकास के प्रति आपका समर्पण सदैव बना रहे। मैं ईश्वर से आपके मंगलमय, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@bhupeshbaghel
🔥 जिसकी एक आवाज़ पर 45 डिग्री की तपती धूप में भी पूरा शहर खड़ा हो जाए वो हैं सचिन पायलट! ✈️💪🏼💗
@SachinPilot | #sachinpilot#rajasthan#power#congress#YouthLeader
( Sachin Pilot, Rajasthan, Congress, Power, Youth Leader, Fan Page, Rajasthan Politics )
इस तरह का बर्बतरता पूर्वक व्यवहार सहन करके रूह कांप जाती है। आखिर मानवता नाम की कोई चीज बची है या नही। यह एक लोकतान्त्रिक व्यवस्था का हिस्सा नही हो सकता। भाजपा सरकार जिम्मेदार व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार करा रही है तो आम व्यक्ति तो इनका किस प्रकार से शिकार हो रहा होगा।
@yadavakhilesh
किसान का अपमान, देश का अपमान है!
भाजपा ने किसान के मुँह पर लात मरवाकर पूरे देश के किसानों को धमकाने का जो कुकृत्य किया है वो अक्षम्य है।
उप्र की भाजपा सरकार द्वारा किसान नेताओं पर थाने में थर्ड डिग्री की मार-पीट करके प्रताड़ना देना दर्शाता है कि हार के डर से वो कितनी बौखलाई है। जिन्हें भाजपा किसानों के आगे ढाल बनाकर साथ में खड़ा करना चाहती थी वो ढाल भी निम्नलिखित कारणों से, किसानों के आक्रोश की आग के कारण मोम की ढाल ही साबित हुई है।
जो भाजपा सरकार :
- कुछ लोगों के हाथ में खेती-किसानी, भंडारण, विदेशी बीज-खाद- पैदावार का व्यापार-विपणन देने के लिए विदेशियों से डील करती है।
- एमएसपी के लिए तैयार नहीं होती है।
- ख़रीद के लिए मुकर जाती है।
- खाद की अंतहीन लाइन में किसानों को लगाती है।
- भूमि अधिग्रहण व तीन काले क़ानून लाकर, किसानों का सब कुछ हड़प लेना चाहती है।
- किसान आंदोलन में 700 से भी अधिक किसानों की शहादत पर चुप रहती है।
- किसानों की आत्महत्याओं पर शोक तक प्रकट नहीं करती है।
- किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर मारनेवाले अपने लोगों का क्लीन चिट देती है…
उस भाजपा सरकार से इससे अधिक उम्मीद क्या की जा सकती है कि वो किसानों के हित के नाम पर उनके तथाकथित हितैषियों से समझौता करके अपनी स्वार्थ सिद्धी में लगी रहकर ‘किसान नेताओं’ को थर्ड डिग्री देगी और कुछ नहीं।
देश भर के किसान देख लें कि भाजपा और उसके सहयोगी किस तरह सत्ता सुख में लीन रहकर किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं।
इस मामले की गहरी जाँच हो और हर दोषी के ख़िलाफ़ सख़्त दंडात्मक कार्रवाई हो और बर्खास्तगी भी।
घोर निंदनीय!
किसान कहे आज का , नहीं चाहिए भाजपा!
किसान नेता दिग्विजय भाटी व मोहित जाटव के साथ पुलिस प्रशासन और एसएसपी अविनाश पांडे द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण व अशोभनीय व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। अन्नदाताओं के हक़ की आवाज़ उठाने वालों पर खाकी का यह तानाशाही रवैया लोकतंत्र में कतई स्वीकार्य नहीं है।
सरकार और प्रशासन तुरंत मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ निष्पक्ष जांच और सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करे। @AzadSamajParty किसानों के मान-सम्मान की लड़ाई में दिग्विजय भाटी व मोहित जाटव के साथ मजबूती से खड़ी है।
किसान नेता डॉ. दिग्विजय भाटी और दलित नेता मोहित जाटव के साथ कथित पुलिस बर्बरता का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों तक पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी विधायक अतुल प्रधान ने दोनों नेताओं के साथ प्रेसवार्ता कर तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय और सिविल लाइन थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ पर गंभीर आरोप लगाए।
विधायक ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए। साथ ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ SC-ST सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हो और जरूरत पड़ने पर उनकी मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जाए।
अतुल प्रधान ने कहा कि वह इस मामले को लखनऊ विधानसभा में उठाएंगे। इसके साथ ही SC-ST आयोग, मानवाधिकार आयोग और मेरठ जोन के ADG के सामने भी शिकायत रखी जाएगी।
उन्होंने मांग की कि अविनाश पांडेय की अब तक जिन-जिन जिलों में तैनाती रहे हैं, वहां उनके कार्याकाल से जुड़े विवादित मामलों की भी जांच कराई जाए।
#AtulPradhan #SP #SamajwadiParty #DigvijayBhati