दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार की सुबह एक होटल में लगी आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है. इस होटल के पास दुकान चलाने वाले लोगों की सूझबूझ से कई लोगों की जानें बचाई जा सकीं हैं, इन लोगों ने हादसे के बारे में क्या बताया सुनिए.
रिपोर्टः @dilnawazpasha शूट, एडिटः @MidhatHasani
'आज भी उसका खाना निकालकर रख देती हूं, फिर याद आती है तो...'
जंग जिसके निशान सालों तक या कभी-कभी तो ताउम्र पीछा नहीं छोड़ते.
ऐसे ही जंग के निशान भारत-पाकिस्तान के बीच सरहद के करीब रहने वाले इन लोगों को भी सता रहे हैं, जिन्होंने बीते साल हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष में अपनों को खो दिया था.
उनके दर्द को बयां करती ये ख़ास रिपोर्ट.
पाकिस्तान से रिपोर्टर: शुमाइला ख़ान
कैमरा: फाख़िर मुनीर
भारत से रिपोर्टर: सुमेधा पाल
कैमरा: शाद मिद्हत
पश्चिम बंगाल की संस्कृति में 'पाड़ा क्लबों' की अहम भूमिका है. बांग्ला भाषा में मोहल्लों को पाड़ा कहते हैं. पाड़ा क्लबों की ग्रासरूट लेवल पर अच्छी पकड़ होने के कारण इनमें राजनीतिक दखल भी देखी जाता है. इस रिपोर्ट में हमने यही जानने की कोशिश की है कि ये पाड़ा क्लब पश्चिम बंगाल की संस्कृति और राजनीति को कितना प्रभावित करते हैं.
रिपोर्ट: @mukunnd_
वीडियो जर्नलिस्ट: @MidhatHasani
वीडियो एडिटर: जमशैद अली ख़ान
कोलकाता के ‘काठी रोल’ पूरे देश में मशहूर हैं. ये कोलकाता कैसे पहुंचे और इन्हें किसने बनाया? देखिए बीबीसी संवाददाता मुकुंद झा की ये ख़ास रिपोर्ट.
शूट और एडिटः शाद मिद्हत
@mukunnd_@MidhatHasani
कोलकाता में हावड़ा ब्रिज के पास लगने वाली ‘मलिक घाट फूल मंडी’, 170 साल पुरानी है. यह देश की सबसे बड़ी फूल मंडी होने के साथ-साथ एशिया की सबसे बड़ी फूल मंडियों में भी गिनी जाती है.
देखिए इसी फूल मंडी से बीबीसी संवाददाता मुकुंद झा (@mukunnd_ ) और वीडियो जर्नलिस्ट शाद मिद्हत (@MidhatHasani ) की ये ग्राउंड रिपोर्ट.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है. इसी सीट से बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया है. साल 2021 के चुनाव में सुवेंदु अधिकारी बीजेपी की टिकट पर नंदीग्राम से चुनाव लड़े थे और उन्होंने ममता को हराया था. देखिए भवानीपुर सीट से ग्राउंड रिपोर्ट.
रिपोर्ट: @mukunnd_
वीडियो जर्नलिस्ट: @MidhatHasani
At least 400 people were killed and 250 injured in an air strike by Pakistan on a drug users rehabilitation hospital in Kabul, a spokesman of the Afghan Taliban government said on Tuesday, a sharp escalation in the conflict between the neighbours.
बांग्लादेश में तारिक़ रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों मे भी शपथ ली.
मिर्ज़ा फ़खरुल इस्लाम आलमगीर भी बांग्लादेश की नई सरकार में कैबनेट मंत्री बने हैं.
उन्होंने भारत के साथ रिश्तों, अल्पसंख्यकों के मुद्दे, इमिग्रेशन, शेख़ हसीना के प्रत्यर्पण और सेक्युलरिज़्म पर बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित (@jugalrp ) के साथ खुलकर बात की.
देखिए यह ख़ास इंटरव्यू.
वीडियोः देवाशीष कुमार (@ashish_dev9 )
एडिटिंगः शाद मिद्हत (@MidhatHasani )
'शोषण के लिए धार्मिक आधार बनाए जाते हैं'
'भगवत गीता या ऋग्वेद में ये नहीं कहा है कि कोई वर्ण दूसरे वर्ण से श्रेष्ठ है.'
'महिलाओं में जो मानसिक गुलामी है वो क़ानून से नहीं सही दर्शन से हटेगी.'
आचार्य प्रशांत दर्शन, अध्यात्म और मनोविज्ञान पर अपने विचारों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं.
बीबीसी हिंदी के एडिटर नितिन श्रीवास्तव (@Tweetnitins ) के साथ ख़ास बातचीत में उन्होंने धर्म, जाति व्यवस्था, वेदांत, महिलाओं की स्थिति, शादी और मौजूदा भारत के हालात पर खुलकर अपने विचार रखे.
देखिए आचार्य प्रशांत (@Advait_Prashant ) का ये इंटरव्यू.
वीडियो: शाद मिद्हत (@MidhatHasani )
रिसर्च: शुभ राणा
मणिपुर में शुक्रवार की शाम असम राइफ़ल्स की गाड़ी पर गोलीबारी हुई. जिसमें दो जवानों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए.
हमलावर कौन थे, यह अभी साफ़ नहीं है क्योंकि किसी भी संगठन ने ज़िम्मेदारी नहीं ली है. इससे राज्य में चल रहे संघर्ष को सुलझाने की कोशिशें और मुश्किल हो गई हैं.
देखिए बीबीसी संवाददाता @jugalrp की ये रिपोर्ट.
वीडियो: @MidhatHasani
नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के बाद हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों में अब तक कई लोगों के मारे जाने की ख़बर है. इस बीच भारत में रह रहे नेपाली नागरिकों के मन में इसे लेकर कौन से सवाल हैं? यही जानने के लिए बीबीसी हिंदी ने नेपाली नागरिकों से बातचीत की. देखिए बीबीसी संवाददाता @jugalrp और @MidhatHasani की ये रिपोर्ट.
चीन, तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर डैम बना रहा है. चीन के डैम के जवाब में अब भारत भी अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी पर एक बड़ा डैम बनाने की योजना बना रहा है.
चीन साफ़ ऊर्जा की ज़रूरत की बात कर रहा है और भारत रणनीतिक वजहों की. लेकिन दोनों ही प्रोजेक्ट्स ने गहरी चिंताएं पैदा कर दी हैं.
देखिए अरुणाचल प्रदेश से बीबीसी संवाददाता राघवेंद्र राव और शाद मिद्हत की ये ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट.
ग्राफ़िक्सः वासिफ़ ख़ान
@raghvendra_rao@MidhatHasani
77 साल की उम्र में आईआईटी दिल्ली के रिटायर्ड प्रोफ़ेसर वीके त्रिपाठी दिल्ली की सड़कों पर पर्चे बांट रहे हैं. वो इन दिनों ग़ज़ा में जारी संकट की तरफ लोगों का ध्यान लाने के लिए ऐसा कर रहे हैं.
वीके त्रिपाठी बीते 35 साल से लोगों को अलग-अलग मुद्दों पर जागरुक करने के लिए पर्चे बांटने का काम कर रहे हैं. देखिए उनकी कहानी.
वीडियोः प्रेरणा और अदीब अनवर
समीर अनजान बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार हैं. 90 के दशक में उन्होंने कई यादगार गाने लिखे, जिन्हें आज भी सुना और गुनगुनाया जाता है.
वहीं कुछ ऐसे गाने भी लिखे जिन्हें कुछ लोगों ने अश्लील कहा.
गानों के बदलते दौर, पिता से मिली सीख और अपने ऊपर लगे आरोपों पर समीर अनजान ने बीबीसी संवाददाता प्रभात पांडेय से विस्तार से बात की.
वीडियोः @MidhatHasaniऔर @ashish_dev9