नागौर लोक सभा क्षेत्र से मेरे सामने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही उम्मीदवार ज्योति मिर्धा जिन्होंने हाल ही में भाजपा के सत्ता में आने के बाद बाबा साहब के संविधान को बदलने की बात कही थी अब फिर से उन्होंने अपने भाषण में वोटों की अपील करते हुए नागौर के खींवसर क्षेत्र को तालिबान की संज्ञा दी है, ज्योति मिर्धा ने “थली” बेल्ट का उल्लेख करते हुए खींवसर को तालिबान कहा है ,ऐसे बयानों का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं हैं और यह बयान निंदनीय है ! राजस्थान में मरुस्थलीय क्षेत्र को मारवाड़ी में "थली" कहा जाता है और नागौर लोक सभा क्षेत्र में जहां खींवसर,नागौर,जायल और लाडनूं विधानसभा के कई गांव मरुस्थलीय क्षेत्र का हिस्सा है वहीं राजस्थान का एक विस्तृत भू -भाग में भी मरुस्थल समाहित है !लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सभी का अधिकार है,सभी पक्षों को अपनी-अपनी बात कहने और जनता के समक्ष पार्टी के एजेंडे को बताना किसी भी प्रत्याशी का अधिकार है लेकिन चुनाव के इस रण में मेहनतकश क्षेत्र को तालिबान की संज्ञा देने वाली ज्योति मिर्धा जी को मैं बताना चाहता हूं की आप यहाँ केवल चुनाव के समय पर्यटक के रूप में आते है इसलिए शायद आपको इस बात का ज्ञान नहीं होगा की खींवसर का क्षेत्र वो पवित्र और वीर भूमि है जिसके खरनाल गाँव में गायों की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले गौ रक्षक वीर तेजाजी महाराज का अवतरण हुआ था, थली बेल्ट जहाँ अनेक संत-महापुरुषों ने तपस्या की,थली बेल्ट जहाँ गुरु जम्भेश्वर भगवान और गुरु जसनाथ जी महाराज में आस्था रखने वाले हजारो- लाखो भक्त है, थली बेल्ट अपनी मेहनत के लिए पूरे विश्व में विख्यात है,ज्योति जी आपके दल और आपकी विचारधारा में शायद बाबा साहब के संविधान के मायने अलग हो लेकिन आपने खींवसर को तालिबान की संज्ञा देकर न केवल थली बेल्ट,न केवल खींवसर,न केवल नागौर बल्कि देश का अपमान किया है क्योंकि खींवसर भी भारत देश का हिस्सा है ,मै प्रधानमंत्री @narendramodi जी और गृह मंत्री @AmitShah जी को यह पूछना चाहता हूँ की आपके अनुसार आपकी BJP पार्टी ही इस देश में किसी को देशभक्त होने का प्रमाण पत्र देती है लेकिन यह प्रमाण पत्र देते - देते क्या चुनाव आपके लिए इस देश की गरिमा और अखंडता से भी इतने ज्यादा महत्पूर्ण हो गए जो आपकी नागौर लोक सभा क्षेत्र से उम्मीदवार ज्योति मिर्धा इस देश के किसी क्षेत्र को तालिबान की संज्ञा देने लग गई ? पहले बाबा साहब के संविधान को बदलने और अब क्षेत्र विशेष को तालिबान की संज्ञा देकर ज्योति मिर्धा ने इस देश के थली बेल्ट के लाखों लोगो का अपमान किया है, देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पद पर आसीन दोनों नेताओ को सार्वजानिक रूप से माफ़ी मांगते हुए अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए ! मैं भारत निर्वाचन आयोग और राजस्थान के निर्वाचन विभाग से अपील करता हूँ की आप संज्ञान लेकर चुनाव के समय देश की अखंडता को तोड़ने का प्रयास करने वाली इस भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करावें !
हनुमान बेनीवाल
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी
नागौर लोक सभा क्षेत्र
@ECISVEEP@SpokespersonECI@CeoRajasthan@PTI_News@ANI
#Nagaur #Rajasthan #ECISVEEP #लोकसभाचुनाव2024
आज विधानसभा क्षेत्र शिव के गागरिया में @INCIndia के बाड़मेर जैसलमेर बालोंतरा लोकसभा उम्मीदवार @UmmedaRamBaytu जी के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर उपस्थित जनसमुदाय से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याक्षी को भारी मतो से विजयी बनाने का आह्वान किया।
कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए इस रेगिस्तानी क्षेत्र को एक नयी दिशा दी है।
#ParliamentaryElection2024
#बाडमेर_जैसलमेर_बालोतरा
चुनावी रंग...!
सीकर में बीजेपी प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती भीड़ से बोले- मैंने 10 हजार करोड़ के काम करवा दिए.
इस बीच कोई सामने से बोला- इस गांव में 1 रुपए का काम भी करवाया क्या?
इसके बाद वहीं बोलने वाले के मोरिए बुलवा दिए गए...!
#Rajasthan#LokasabhaElection2024
भाजपा वाले मोदी-मोदी करते रहते हैं...
ऐसे निकाली जाती है सीट,इनसे सिखने की जरुरत😁😁
भाजपा जिला अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता, दौसा सीट जीतने की गारंटी दे रहे हैं आप भी सुने👇
आज रामगढ़ के एक किसान परिवार की बैंक ने कुड़की निकाल दी और उसका घर जप्त कर लिया । और वह किसान अब अपने पूरे परिवार के साथ घर से बाहर खड़ा हैं , जो हमारे बर्दास्त से बाहर है , हम उस किसान परिवार के साथ हैं । और अभी रामगढ़ की धरती पर उस किसान के घर के आगे बैठे हैं ।
अब Zee News भी ट्रोल्स के साथ मिलकर मुझे अपमानित कर रहा है.
Zee News थंबनेल बनाकर पूछ रहा है कि नेहा सिंह राठौर और मिया ख़लीफ़ा में क्या कनेक्शन है.
ठीक यही काम ट्रोल्स ने भी किया था.
‘मोदी का परिवार’ लिखने वाले लोग ये स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं.
यही होता है जब आप सरकार से सवाल पूछते हैं.
यही होता है जब देश उचक्कों के हाथों में चला जाता है.
यही होता है जब देश का मीडिया हाथी की खिचड़ी खाता है.
यही होता है जब देश का महिला आयोग भाजपा महिला आयोग बन जाता है.
यही होता है जब स्त्री-विरोधियों के पास सत्ता आ जाती है.
यही होता है जब देश से लोकतंत्र का लोप होने लगता है.
यही होता है जब परिवार का मुखिया ख़ुद मंच से ‘दीदी ओ दीदी’, ‘पचास करोड़ की गर्लफ्रेंड’ और ‘कांग्रेस की विधवा’ जैसी बातें बोलता है.
आक थू!
@ZeeNews@narendramodi@NCWIndia@smritiirani@myogiadityanath@MIB_India
#भाजपा_से_बेटी_बचाओ
#BetiBachaoBetiPadhao
#ModiKaParivar
#LokSabhaElections2024
#नारी_शक्ति #शक्ति_स्वरूपा #मातृ_शक्ति
#मातृशक्ति_वन्दना
देख रहे हैं न मोदीजी! आपके परिवार वाले मुझे पोर्नस्टार बता रहे हैं, जबकि रिमोट से लहँगा उठाने वाले तो ख़ुद आपके परिवार में जमे बैठे हैं!
क्या मैं देश की बेटी नहीं हूँ?
आपके परिवार वाले बेटी बचाने की कितनी भी बातें कर लें, बेटियों को सबसे पहले आपके परिवार वालों से बचाये जाने की ज़रूरत है.
@narendramodi@smritiirani
#महिला_विरोधी_भाजपा
#भाजपा_से_बेटी_बचाओ
#BetiBachaoBetiPadhao
#nehasinghrathore
मुझे आगामी लोक सभा चुनाव में नागौर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित करने पर हृदय की गहराइयों से @RLPINDIAorg
परिवार व @INCIndia का बहुत -बहुत धन्यवाद ! देश में संवैधानिक व्यवस्थाओं की रक्षा के लिए I.N.D.I.A.गठबंधन के साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लडेंगे !
नमस्कार साथियो!
आगामी 27 मार्च को चूरू लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने जा रहा हूँ। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर विशाल नामांकन सभा का आयोजन रखा गया है, जिसमें आप सभी परिवारजन अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर आशीर्वाद प्रदान करें।
🗓️ 27 मार्च, सुबह 11 बजे
📌 चूरू ऑटो मार्केट, RK रिसोर्ट के पास
DTO ऑफिस के सामने, जयपुर रोड़, चूरू
#MeraChuruLoksabhaParivar
कलयुग के गुरुजी🙄
कम से कम ऐसे कार्य सार्वजनिक रूप से तो ना करें जिससे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़े।
गुरु को तो भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है लेकिन गुरु अब गुरु कहां रहे,सब बिजनेसमैन है तो सोच भी बिजनेसमैन जैसी हो गई हैं।