प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1,908 नए मामले सामने आए हैं।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6,713 कोविड-19 के मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं: ACS, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, श्री अमित मोहन प्रसाद जी
@navneetsehgal3@sanjaychapps1@ShishirGoUP
प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,89,506 क्षेत्रों में 6,39,611 टीम दिवस के माध्यम से 3,55,92,642 घरों में रहने वाले 17,11,90,918 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है: ACS, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, श्री अमित मोहन प्रसाद जी
@navneetsehgal3@sanjaychapps1@ShishirGoUP
कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों की देखभाल का जिम्मा उठाते हुए प्रदेश सरकार ने 'मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' शुरू करने की घोषणा की है।
योजना के तहत ऐसे बच्चों की देखभाल करने वाले को हर माह ₹4,000 दिया जाएगा।
दूध विक्रेता, सब्जी विक्रेता, ऑटो, टेम्पो, ई-रिक्शा चालक, ठेला-खोमचा व रेहड़ी-पटरी लगाने वाले आदि संबंधित वर्ग हेतु 15 जून से सभी जनपदों में टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाएगा: ACS, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, श्री अमित मोहन प्रसाद जी
@navneetsehgal3@sanjaychapps1@ShishirGoUP
प्रदेश सरकार रोज कमाने-खाने वाले, पटरी दुकानदार, दैनिक मजदूर और फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों को ध्यान में रखकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही है।
यही कारण है कि प्रदेश में लॉकडाउन की जगह आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है।
कोविड मौत मामले में सभी शिक्षकों के परिवारों को मिल सकेगी सहायता राशि।मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन पुरानी है।कोरोना के हालात को देखते हुए इन निश्चित समय सीमा के भीतर हुई मौतों को भी ड्यूटी से संबंधित करने की कार्यवाई होनी चाहिए।स्वागत योग्य कदम।
आज मा. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा HAL व @UPGovt के संयुक्त प्रयासों से लखनऊ में निर्मित कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया गया।
हो तिमिर कितना भी गहरा
हो रोशनी पर लाख पहरा
सूर्य को उगना पड़ेगा
फूल को खिलना पड़ेगा।
हो समय कितना भी भारी
हमने ना उम्मीद हारी
दर्द को झुकना पड़ेगा
रंज को रुकना पड़ेगा।
सब थके हैं, सब अकेले
लेकिन फिर आएंगे मेले
साथ ही लड़ना पड़ेगा
साथ ही चलना पड़ेगा।
-रामधारी सिंह दिनकर
तुझको आगे बढ़ना होगा
हर बाधा से लड़ना होगा
तिमिर हो चाहे कितना गहरा
तुझको उससे भिड़ना होगा
फैलेगा उजियारा इक दिन
ऐसा धीरज धरना होगा
आंधी तूफानों के आगे
चट्टानों सा अड़ना होगा।
कोई साथ चले ना चले
पर तुझको निरंतर चलना होगा
एकल दीप की ज्योति जैसे
हर पल तुझको जलना होगा।
(नरेश मलिक)
श्री रामपाल यादव,जिला समाज कल्याण अधिकारी,देवरिया का आज शाम 4:30 बजे कोरोना के चलते आकस्मिक निधन हो गया।
उत्तर प्रदेश अल्पसंखायक कल्याण अधिकारी असोसियेशन की ओर से उन्हें भावभीनी श्रधान्जलि।