🚨 जयपुर में गैंगवार!
हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या
राजधानी जयपुर के करधनी थाना इलाके में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया पर बदमाशों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, विजय बाजिया जोबनेर से फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर जयपुर आ रहा था। इसी दौरान कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए 4 से 6 बदमाशों ने उसकी गाड़ी के आगे कैंपर लगाकर रास्ता रोक लिया।
इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर विजय पर पत्थरों और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई। वारदात के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का लाइव वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
घटना के बाद पुलिस ने जयपुर में नाकाबंदी करवाई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर भी जोबनेर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जांच जारी है।
🥎A brilliant and thrilling AI short drama you need to see🟣
link:https://t.co/Z2xktiOq91
📱Download the "MoboReels" app, search for "311AMT", watch the full series
#shortdrama#MoboReels#BL#GAY#AIBL