हमको मालूम है हम कल जाने वाले है ....
कुछ मुलाकातें और कुछ लोग ज़िंदगी में हमेशा याद रह जाते हैं।
'हमें मालूम है कि हमको जाना है और 12 मन लकड़ी लगने वाली है। यही मेरी पूरी प्रॉपर्टी है। इसी के साथ चला जाऊंगा।
संतान की लंबी आयु, उज्ज्वल भविष्य और सुखमय जीवन के लिए श्रद्धा और आस्था से जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) करने वाली सभी माताओं‑बहनों को हार्दिक बधाई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि हर संतान स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहे तथा प्रत्येक परिवार में समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
#जीवित्पुत्रिका
महान क्रांतिकारी एवं भारत माता के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
अपने अदम्य साहस से ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिलाने वाले अमर शहीद भगत सिंह जी का त्याग और राष्ट्र-प्रेम आज भी देश के करोड़ों युवाओं में देशभक्ति का संचार करता है।
Heartfelt greetings and best wishes to all fellow citizens on the occasion of 'Karam Puja'. This festival serves as an inspiration; it is my sincere wish that 'Karam Puja' brings happiness and prosperity into the lives of all citizens.
प्रेम, भक्ति और करुणा की अधिष्ठात्री वृषभानुनंदिनी श्री राधारानी जी के पावन अवतरण दिवस ‘राधाष्टमी’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
श्री राधारानी जी की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, सुख, शांति और भक्ति का संचार हो, यही प्रार्थना है।
राधे-राधे! 🙏🏻
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की आराधना के पावन पर्व श्री गणेश चतुर्थी की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सिद्धिविनायक भगवान श्री गणेश जी अपनी कृपादृष्टि से भक्तों के सभी कष्टों को दूर कर, सुख, समृद्धि एवं वैभव प्रदान करेंl
#GaneshChaturthi
वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।
देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्।।
सम्पूर्ण जगत के पालनहार, लीलाधर, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी श्रद्धालुओं और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
जय श्रीकृष्ण!
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ का समाचार अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। प्रभु पशुपतिनाथ से सभी प्रभावित जनों की सुरक्षा, कुशलता एवं शीघ्र राहत की प्रार्थना करता हूँ।
प्रकृति की अद्भुत हरियाली और भगवान भोलेनाथ की अनन्य भक्ति के प्रतीक पावन श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
हर हर महादेव!
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी महान संतों, आचार्यों एवं गुरुओं को कोटि-कोटि प्रणाम।
आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ ।
राष्ट्र प्रथम की भावना के सजग प्रहरी, माँ भारती के महान वीरों को शत-शत नमन।
यह दिन है हमारे उन जांबाजों की वीरता, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को याद करने का, जिन्होंने बर्फीली चोटियों पर तिरंगे की शान के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
जय हिंद जय भारत वंदे मातरम्
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@kharge@INCIndia
श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखती है।
मेरी प्रार्थना है कि आप सभी तीर्थयात्रियों की यात्रा सुखद मंगलमय और कल्याणकारी हो तथा बाबा बर्फानी आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आनंद से परिपूर्ण करें एवं सभी पर अपना आशीर्वाद सदैव बनाए रखें
जय बाबा बर्फानी!
ॐ नमः शिवाय!
बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं!
श्री अमरनाथ यात्रा महान सनातन संस्कृति, आस्था, श्रद्धा, तप और देवाधिदेव महादेव के प्रति अटूट भक्ति का दिव्य प्रतीक है। यह पावन यात्रा देशभर के करोड़ों
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष, बड़े भैया जी श्री @yadavakhilesh जी आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई!
बाबा महाकाल से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।