यतो धर्मस्ततो जयः
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है।
जय श्री राम।
महाराष्ट्र के 19 वर्षीय युवा वैदिक साधक श्री देवव्रत महेश रेखे जी ने अद्वितीय साधना और अद्भुत स्मरण शक्ति से 2000 वैदिक मंत्रों को कंठस्थ करते हुए जो अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित की है, वह पूरे आध्यात्मिक जगत के लिए प्रेरणा का नव-दीप है।
शुक्ल यजुर्वेद की माध्यन्दिन शाखा के 'दण्डकर्म पारायणम्' को 50 दिनों तक अखंड, शुद्ध और पूर्ण अनुशासन के साथ संपन्न करना, हमारी प्राचीन गुरु-परंपरा के गौरव का पुनर्जागरण है।
मेरे लिए विशेष गर्व का विषय है कि यह वैदिक अनुष्ठान पवित्र काशी की ही दिव्य धरा पर सम्पन्न हुआ। उनके परिवार, आचार्यों, संत-मनीषियों और उन सभी संस्थाओं का हृदय से अभिनंदन, जिनके सहयोग से यह तपस्या सिद्धि को प्राप्त हुई।
देवव्रत जी, आपकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रकाश-स्तंभ बने, ऐसी मंगलकामना के साथ हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम के जन्मस्थान पर फहराता ध्वज भारत की शाश्वत अस्मिता का प्रतीक है। यह केवल एक ध्वज नहीं, पाँच सौ वर्षों के सतत संघर्ष, आस्था, बलिदान और संकल्प की अमर गाथा है। 🙏
🌸 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : 100 वर्ष का गौरव 🌸
1925 से 2025 तक की यह यात्रा सिर्फ़ संगठन की नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सेवा और संस्कारों की कहानी है।
🙏 इस शताब्दी वर्ष पर आइए संकल्प लें —
राष्ट्र प्रथम, राष्ट्र ही परम धर्म।
भारत माता की जय! 🇮🇳
'रघुकुलनंदन' प्रभु श्री राम एवं योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली, बाबा श्री विश्वनाथ के आशीर्वाद से अभिसिंचित, सृजन, संस्कृति, संस्कार व शौर्य की गौरवशाली धरा उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में नए भारत का 'ग्रोथ इंजन' नया उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सुशासन के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है।
आइए, हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश को 'विकसित-आत्मनिर्भर प्रदेश' बनाने हेतु संकल्पित हों।
कुम्भं यत्र समायान्ति तीर्थराजे नरोत्तमाः।
तत्र स्नानं च दानं च सर्वपापप्रणाशनम्॥
संगम के तट पर लगी ये श्रद्धालुओं की भीड़, सनातन संस्कृति के वैभव का जीवंत प्रतीक है।
#महाकुम्भ_अमृत_स्नान