मरीजों का हाल जानने के बाद एम.वाय. अस्पताल में उच्चस्तरीय बैठक में चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की और मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
घटना सामने आने के बाद क्षेत्र के 40,000 से अधिक नागरिकों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कराई गई है। 212 मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए, जिनमें से 50 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष भर्ती 162 मरीजों की हालत स्थिर है। जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, शासकीय एवं निजी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की तत्परता सराहनीय है। सभी के समन्वित प्रयासों से इस आपात स्थिति को नियंत्रित किया गया।