FSSAI वालों इस आदमी पर FIR करवाकर जेल में डलवाओ वरना ये तुमलोगो की नौकरी खा जाएगा।
केक को बोल रहा है कि केक नहीं कैंसर है। तुम लोगों जिस स्वादिष्ट केक को अप्रूवल दी थी ये बंदा बोल रहा कलर और पॉम ऑयल है।
पूरे देश में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति बचा होगा जिसने कैंसर जैसी बीमारी को नजदीक से न देखा हो , क्या नेता क्या अभिनेता कोई इससे बचा नहीं है,
इसके अलावा तमाम ऐसे डिसऑर्डर्स हैं जिनसे लोग डेली बेसिस में जूझ रहे हैं, डॉक्टर्स से आप कारण पूछेंगे तो वो आपको लाइफस्टाइल बोल कर आगे बढ़ जायेंगे,
आज के समय में हर कोई व्यक्ति स्वयं के लिए सारे सामान नहीं बना सकते , सुबह दांतों की सफाई से लेकर रात में कुल्ला करके सोने तक हम फैक्टरीज द्वारा बनाई गई पैकेज्ड चीजों पर निर्भर हैं और हर चीज पर सरकार द्वारा निर्धारित टैक्स दे रहे हैं,
हम इस भरोसे पर चल रहे हैं कि इतना टैक्स देने के बाद सरकार द्वारा संचालित एजेंसियां अपना काम बखूबी कर रही हैं और हम सही चीज़ें कंज्यूम कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं , हम इस मामले में पूरी दुनिया से काफी पीछे हैं,
पूरे देश में मिलावट चरम पर है, जो भी चीजें हम सुबह से शाम तक इस्तेमाल करते हैं ,उनमें प्रिजर्वेटिव्स से लेकर खराब और खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल हो रहा है, कुछ ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को छोड़ दे तो हालत बहुत खराब है , ये काम धड़ल्ले से चल रहा है और रोज बढ़ रहा है ,
जहां दुनिया के कई देशों में एजेंसियां बहुत सजग होकर काम कर रही हैं, बेहतरीन से बेहतरीन गाइडलाइंस और पैरामीटर्स बना रही हैं और टेक्नोजिकली बहुत एडवांस्ड हैं,वहां FSSAI जैसी एजेंसियां केवल लाइसेंस देने में और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं ,
आप और हम क्या बीमार होने का इंतजार कर रहे हैं?
इस मामले में हम सभी को मिलकर आवाज उठानी चाहिए , खुद बीमार होने का इंतजार न करें। @fssaiindia
मैं वैकेशन से वापस लौट चुका हूं ,
कानूनी कार्यवाही के लिए हमारे जवाब बिल्कुल रेडी है, एक जिम्मेदार नागरिक की तरह मैं कानूनी प्रक्रिया के लिए तैयार हूँ,
आप सबको भरोसा दिलाता हूं कि कोर्ट खुद FSSAI के खिलाफ कई और चीजों में कार्यवाही के आदेश देगा।
हमें पैसों की जरूरत नहीं है, हम वकील करके इन सब चीजों का जवाब देते रहेंगे और पोल खोलते रहेंगे,
हमारा अकाउंट कभी भी उड़ाया जा सकता है बस आप लोगों से अनुरोध है कि आप लोग हमें
Instagram : https://t.co/Vp7atI2fF6
Youtube: https://t.co/fJq5izSqrl
पर सपोर्ट करिए हम इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहेंगे।
अपनी अक्षमता और निकम्मेपन को FIR से ढकने की यह सिर्फ एक कोशिश है।
मिलावटी खाना और खराब गुणवत्ता की खाने-पीने की सामग्री इस देश में महामारी के बराबर समस्या है। स्थिति एकदम अलार्मिंग है, और यह हर कोई देख रहा है।
कैंसर सहित कई जानलेवा बीमारियां मिलावटी खाने की वजह से बढ़ रही हैं-और यह कोई छिपा हुआ सच नहीं है। देश में कैंसर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसा शायद ही कोई दिन होता होगा जब मिलावट से जुड़ी कोई खबर अखबार में न छपती हो या सोशल मीडिया पर सामने न आती हो।
इन दिनों इस मामले को लेकर जागरूकता थोड़ी बढ़ी है। लोग इसपर बात कर रहे और वो इसलिए क्योंकि @khurpenchh और अन्य कई लोग लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
जिस FSSAI पर इसे रोकने की जिम्मेदारी है, उसे उसके लिए जिम्मेदार बनाने के लिए लगातार बोला जा रहा है।
लेकिन यहां उल्टा हो रहा है-सुधार करने के बजाय अपनी छवि बचाने के लिए FIR किया जा रहा है, ताकि कल को डर से संस्था की अक्षमता और अकर्मण्यता पर कोई सवाल न उठा सके।
चासनी का घोल बना के ORS की ब्रांडिंग करने वालों पर FSSAI और दिल्ली हाई कोर्ट ने बैन लगाया,
लेकिन कंपनी मालिकों ने पुराने मॉल के ऊपर का स्टिकर बदल कर बेचना शुरू कर दिया, जब तक इन हरामखोरो पर कार्यवाही नहीं होगी तब तक ये सब चलता रहेगा
जुलाई 2024 में 15*12 साइज की 133 दरियां खरीदने में 19 लाख का खर्चा आया , सारा खर्चा जब दरियों में जा रहा है , तो छतों की मरम्मत कहां से हो?
जयपुर के पत्रकार , अधिकारी , नेता बताएं क्या ये सही खबर है ?
सुधीर जी, कुछ वर्षों बाद जब आप जयपुर आएंगे, तो दिल्ली और जयपुर के आकाश में आपको शायद कोई अंतर महसूस नहीं होगा। केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट की कृपा से अरावली को खत्म कर दिया जाएगा, और जयपुर सहित पूरा राजस्थान धूल-धुएं से भरा, धूसर और आकाश मट-मैला मिलेगा।प्रदूषण के मामले में जयपुर, दिल्ली के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा होगा।
🚨 FSSAI ने अचानक दूध, पनीर और खोया में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा कर दी।
लेकिन खुरपेंची सवाल ये है कि >>
इतने महीनों–सालों से FSSAI क्या सो रही थी?
जब मिलावटी दूध , नकली पनीर और सिंथेटिक खोया खुलेआम बिक रहा था , तब निरीक्षण कहाँ थे?
कितनी शिकायतें , कितने वीडियो , कितनी रिपोर्ट्स को नजरअंदाज किया गया?
क्या अब कार्रवाई इसलिए हो रही है क्योंकि प्रोडक्ट बिक चुका है और मुनाफा बन चुका है?
कौन-कौन सी वो फैक्ट्रियाँ और ब्रांड हैं जिनसे पैसा लेकर अब “कुंभकर्णी नींद” से जागने का नाटक किया जा रहा है?
क्या ये सच में जनस्वास्थ्य की चिंता है, या फिर जुर्माना वसूली की नई स्कीम?
हर बार क्यों छोटे विक्रेता पकड़े जाते हैं और बड़े सप्लायर व ब्रांड बच निकलते हैं?
क्या इस क्रैकडाउन के बाद नाम सार्वजनिक होंगे , लाइसेंस रद्द होंगे या फिर सब खानापूर्ति तक सीमित रहेगा?
अब तक मिलावटी सामान खाने से बीमार पड़े लोगों की जिम्मेदारी कौन लेगा?
अगर कार्रवाई वायरल होने के बाद ही होती है,
अगर सिस्टम पहले आंखें बंद रखता है और बाद में ढोल पीटता है ,
तो इसे सुधार नहीं , ढकोसला कहा जाएगा।
@fssaiindia बताए >
यह सख्ती है या सिर्फ़ एक और PR ड्रिल?
आप सब ठंड में कंबल ओढ़कर ऐसे सुस्त पड़ गए कि सिस्टम को धूल चटाने वाले जज साहब को ही भूल बैठे…
लेकिन हमारा फ़र्ज़ है— ऐसे क्रांतिकारी जज को ठंड से जमी यादों में भी ज़िंदा रखना। 🤡🔥
आज हालात ये हैं कि हर फल-सब्ज़ी शक के दायरे में है।
लोकी , तरबूज , पपीता जैसे फलों में इंजेक्शन और केमिकल डाले जा रहे हैं ताकि वजन और रंग बढ़े।
भिंडी , टमाटर , हरी सब्ज़ियों में खतरनाक रसायन और कीटनाशक तय सीमा से कई गुना ज़्यादा।
दूध और घी में डिटर्जेंट, सिंथेटिक फैट, यूरिया और पाम ऑयल की मिलावट।
वेजिटेबल ऑयल नकली या रिफाइंड कचरे से बना हुआ।
मिठाइयाँ सिंथेटिक खोया, नकली रंग और सड़े तेल से तैयार।
पनीर असली दूध से नहीं, बल्कि केमिकल और घटिया फैट से बनाया जा रहा है।
बच्चों के लिए खरीदा गया खाना भी स्लो पॉयज़न बन चुका है।
सवाल सिर्फ़ क्या खाएँ का नहीं, सवाल है , किससे शिकायत करें?
FSSAI काग़ज़ों में एक्टिव है, ज़मीन पर ग़ायब।
फूड इंस्पेक्टर बिना “सेटिंग” के दुकान में कदम नहीं रखते।
कार्रवाई होती भी है तो छोटे विक्रेता पर, बड़े सप्लायर बच निकलते हैं।
आम आदमी के पास न सही जानकारी है, न भरोसेमंद सिस्टम।
जब खाना जहरीला , निगरानी बिकाऊ और शिकायत का रास्ता बंद हो ,
तो ये सिर्फ़ मिलावट नहीं, सिस्टम द्वारा थोपी गई मजबूरी है।
यही वजह है कि आज सबसे बड़ा सवाल है कि
हम जिएँ तो कैसे जिएँ?