हमने सब लोगों से कहा कि जब आप मार्च और महारैली के लिए यहां आएंगे, चीजें खरीदें, खरीदारी करें।
मगर, यहां Connaught Place में आते हुए हमें पता लगा कि BJP ने सारी की सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी।
तो traders का नुकसान कौन कर रहा है, कैसे हो रहा है, यह आप जान लीजिए!
"वोट चोरी सामान्य अपराध नहीं है। यह देश की आत्मा पर हमला है। जिन्होंने यह किया है, उन्हें कोई भी बचा नहीं सकता। देश के करोड़ों लोगों की आवाज दबा दी जाए, ये हम कभी होने नहीं देंगे।"
राष्ट्रपति महोदया,
19 साल की अंकिता भंडारी ने एक VIP के लिए अपनी गरिमा से समझौता करने से इनकार किया, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। चार साल बाद भी CBI की धीमी जांच के चलते यह सवाल बना हुआ है कि वो VIP कौन था।
अंकिता के परिवार समेत कई लोग मानते हैं कि दुष्यंत गौतम इस मामले से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनकी सिक्किम के राज्यपाल के पद पर नियुक्ति से मैं स्तब्ध हूं। राज्यपाल के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ कोई आपराधिक कार्यवाही नहीं हो सकती।
दुष्यंत गौतम की नियुक्ति की सलाह देकर प्रधानमंत्री मोदी ने साबित किया है कि महिलाओं की सुरक्षा की उन्हें बिल्कुल परवाह ही नहीं है।
मैं आपसे अपील करता हूं कि सरकार को इस नियुक्ति पर पुनर्विचार करने और जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को पदभार न देने की सलाह दें।
अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए।
भारत के संविधान, लोकतंत्र और उसकी आवाज़ की रक्षा हर भारतीय की ज़िम्मेदारी है - और ये Process शुरू हो चुका है।
हिंदुस्तान की जनता को न्याय दिलाने का Process
लोकतंत्र में भरोसा वापस लाने का Process
देशद्रोहियों को सज़ा दिलाने का Process
और अब ये रुकने वाला नहीं है।
मोदी के चहेते ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में अपनी मनमर्जी चला रहे हैं।
👉 इस बारे में खुद दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार शिकायत की है।
▪️ शिकायत में साफ कहा गया कि दोनों चुनाव आयुक्त - सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी नहीं दी जाती। उनसे सलाह नहीं ली जाती। उनसे बिना पूछे या बताए हुए फैसले लिए जा रहे हैं।
▪️ ये 14 शिकायतें मुख्य तौर से - SIR, फॉर्म 6 में बदलाव, नए वोटर का रजिस्ट्रेशन, वोटर लिस्ट से नाम हटाना और जोड़ना, नाम बहाल करने के आदेशों के खिलाफ अपील, वोटर लिस्ट की सुरक्षा और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर है।
इन शिकायतों से साफ होता है कि तीन सदस्यों वाले चुनाव आयोग में सिर्फ ज्ञानेश कुमार की चल रही है।
ज्ञानेश अपने बॉस मोदी की तरह तानाशाही कर रहे हैं और मोदी को खुश करने के लिए 'वोट चोरी' का काम कर रहे हैं।
हम पहले भी कहते आए हैं - मोदी ने चुनाव आयोग पर कब्जा कर रखा है। ज्ञानेश कुमार मोदी के हाथ की कठपुतली है। इंडियन एक्सप्रेस की इस रिपोर्ट से ये बात साबित होती है।
मोदी और ज्ञानेश ने मिलकर देश के लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाया है।
लेकिन ये बात याद रखना - वक्त आने पर सबका हिसाब होगा, जवाबदेही तय होगी। इस अपराध की सजा जरूर मिलेगी।
पहले शिवसेना, फिर NCP और अब तृणमूल कांग्रेस।
हर बार एक ही पैटर्न - BJP और चुनाव आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं। फिर उसका चुनाव चिन्ह छीन लिया जाता है।
जब पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं।
वोट चोरी। सरकार चोरी। अब पार्टी चोरी - ये हमारे लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं।
ECI की संवैधानिक ज़िम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है - मगर उल्टा वो उन ताकतों की मदद कर रहा है, जो जनता के फैसले को ही पलट देते हैं।
यह लड़ाई सिर्फ़ ममता बनर्जी जी की नहीं है। यह हर राजनीतिक दल, हर मतदाता की लड़ाई है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है।
अमित शाह जी सवालों से इतना क्यों घबरा गए?
• मोदी जी तो प्रेस वार्ता करते ही नहीं हैं
• योगी जी तो सवाल सुनते ही भाग खड़े हुए
• अब अमित शाह जी की हालत टाइट हो गई
क्या अद्भुत लोग हैं!
यह स्वतंत्र भारद्वाज है
शान से बता रहा है कि स्टूडेंट प्रोटेस्ट में प्रदर्शनकारी के पिता पर हमला किया - उन्हें 60 टांके लगे और वह मौत के कगार पर थे
307 के अंतर्गत हाफ मर्डर का मामला बनता था. लेकिन वह जेल नहीं गया - रात भर बेख़ौफ़ घूमता रहा
कपिल मिश्रा के एक फोन के बाद उसे राहत मिल गई
आगे बताता है कि कपिल मिश्रा, चिराग पासवान ही नहीं मोदी जी भी उसके “बड़े भाई” हैं, सबका समर्थन प्राप्त है
गुजरात में जब नरेंद्र मोदी CM थे, तब oil-gas ढूंढने के लिए 27,000 करोड़ रुपए दिए गए थे।
लेकिन CAG की रिपोर्ट बताती है कि इसमें कुछ भी नहीं मिला, यानी पूरा पैसा पानी में चला गया और सिर्फ कागजों में कुएं बनाए गए।
अब समुद्र मंथन स्कीम में 84,084 करोड़ रुपए दिए जाने हैं। इसकी कई प्रक्रियाएं हैं, जिसमें पहले ब्लॉक खरीदे जाते हैं, फिर environment clearance लिया जाता है।
लेकिन अडानी को पहले से ही हर तरह के clearance मिले हुए हैं और उनके तीन ब्लॉक पूरी तरह से तैयार हैं।
यानी- समुद्र मंथन स्कीम के बारे में जैसे ही सरकार जानकारी देती है, वैसे ही प्रणव अडानी ट्वीट करके नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हैं।
: @shaktisinhgohil जी
सोनिया गांधी जी की किताब ‘Belonging’ विदेश में दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पब्लिशर Knopf छाप रहा है
भारत में Penguin India से किताब छापने की बात थी - जो हिचकिचा रहा है
Penguin India आत्मकथा में चीज़ें बदलवाना चाहता था
अरे डरपोकों, वह सोनिया गांधी हैं. किसी से नहीं डरतीं और दबाव में तो उनसे कोई काम करा ही नहीं सकता
वैसे इस बौखलाहट के पीछे मोदी का डर साफ़ है
एक बात तो है लेकिन अब जो हिंदुस्तान में इस किताब को छापेगा उसके हाथ तो बम्पर लॉटरी लग गई है!
कर्नल सोफिया कुरैशी तो याद होंगी आपको
Operation Sindoor के वक़्त वो जांबाज़ ऑफिसर जो मीडिया की ब्रीफिंग करती थीं
उनको मध्यप्रदेश के BJP मंत्री विजय शाह ने “आतंकियों की बहन” कहा था
क्या आप जानते हैं कि ऐसी गलीच बात के लिए उनके खिलाफ केस चलाने की मंजूरी सुप्रीम कोर्ट ने दे दी
लेकिन उस आदेश के बावजूद पूरी मध्यप्रदेश कैबिनेट ने इसकी मंजूरी नहीं दी - *उन्होंने decide किया कि विजय शाह के ख़िलाफ़ केस नहीं चलेगा*
🔹क्या यह सेना के शौर्य का अपमान नहीं है?
🔹क्या यह नारी शक्ति की अवमानना नहीं है?
🔹क्या यह सुप्रीम कोर्ट की खुली तौहीन नहीं है?
BJP के ढोंगी आईन्दा महिलाओं के सम्मान पर मुँह मत खोलना
मोदी जी कोरी बकवास ही करते फिरेंगे या कोई एक्शन भी लेंगे?
बड़े सूत्र ने बताया
BJP MPs की एक मीटिंग चल रही थी
मीटिंग ख़त्म हुई, अमित शाह निकलने लगे
मकर द्वार पर समूचा विपक्ष ‘अमित शाह सदन में आओ’ की हुंकार भर रहा था
अमित शाह चुपचाप शार्दूल द्वार से निकल लिए
ऐसा क्या डर, क्या ख़ौफ़ है?
अमित शाह आप भागे भागे क्यों फिर रहे हैं?