"हम सब स्वीकार करते हैं सारस आरिफ से लगाव रखता था। सरकार को क्या सूझा कि सारस को उठा ले गए? अगर उठा ले गए थे तो जिम्मेदारी सरकार और वन विभाग की बनती है उसकी सेवा करते। सारस चला गया। अगर गांव वाले उसे ना बचाते तो उसकी जान चली जाती तो कौन जिम्मेदार होता?"
-श्री अखिलेश यादव जी,लखनऊ
डबल इंजन की सरकार में उप्र को बिना बिजली के रहने का अभिशाप मिला है। बच्चे-बूढ़े परेशान हैं, मरीज़ों का हाल बेहाल है, व्यापार-कारोबार ठप्प है और प्रशासन की बत्ती गुल है।
भाजपा सरकार समझ ले कि उप्र को बुलडोज़र की जगह जेनरेटर की ज़रूरत है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी के आवास पर की शिष्टाचार भेंट।
भाजपा ने कहा था 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे हालांकि 2023 शुरू हो गया है लेकिन मुझे तो ये लगता है किसानों की परेशानी और तकलीफ को देखकर कि इन भाजपा वालों का 2022 अभी खत्म नहीं होगा।
- श्री अखिलेश यादव जी, खम्मम, तेलंगाना
कल BJP की मीटिंग खत्म हुई, उन्होंने कहा कि 400 दिन बाकी हैं,हमें तो लगता था कि ये सरकार वो है जो दावा करती थी कि हटेगी नहीं,अब स्वयं स्वीकार रहे हैं कि अब 400 दिन हैं।जो सरकार अपने दिन गिनने लगे तो समझ लो ये सरकार 400 दिन बाद रुकने वाली नहीं है।
-श्री अखिलेश यादव, खम्मम,तेलंगाना
धरना प्रदर्शन का दूसरा दिन । जब तक पीड़ितो को न्याय नहीं मिलेगा समाजवादी पार्टी का यू ही धरना चलता रहेगा । मा० किशनी विधायक श्री ब्रजेश कठेरिया व समाजवादी पार्टी हमेशा पीड़ित परिवार के साथ है ।
मैनपुरी में दलितों की ज़मीनों पर कब्ज़ा कर रहे भू माफिया, भाजपा सरकार नाकाम!
किशनी विधानसभा के मंछना में योगी सरकार के संरक्षित भू माफियाओं द्वारा ग्राम समाज एवं दलित किसानों की ज़मीन पर किया जा रहा कब्ज़ा, अधिकारी भी संलिप्त।
न्याय का आश्वासन देकर धरना खत्म कराए प्रशासन।