आज ग्राम धौलाई, सांगानेर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।
इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
साथ ही विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार जी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
.
@BJP4India@BJP4Rajasthan
आज विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास योजनाओं के साथ ही मुझे यहां एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत खेजड़ी का पौधा लगाने का सौभाग्य भी मिला है।
मैं जानता हूं कि राजस्थान में खेजड़ी का कितना महत्व है।
बढ़ते रेगिस्तान को रोकने में इसकी बहुत सार्थक भूमिका रही है।
इसलिए ये वृक्षारोपण हमारी कार्य संस्कृति का उदाहरण भी है।
हमें प्रगति की नई ऊंचाइयों को भी छूना है और हमें पर्यावरण का संरक्षण भी करना है।
-पीएम @narendramodi
#PMModi4ViksitRajasthan
भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा राजस्थान डॉ. सतीश पूनिया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@DrSatishPoonia
देश का कृषि और ग्रामीण क्षेत्र कल 11 अक्टूबर को एक नए इतिहास का साक्षी बनने वाला है। नई दिल्ली में सुबह करीब 10:30 बजे पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के शुभारंभ का सौभाग्य मिलेगा। इन योजनाओं से जहां कम उपज वाले 100 जिलों में पैदावार बढ़ाने के प्रयासों को बल मिलेगा, वहीं दालों के उत्पादन में भी तेजी आएगी। इस विशेष कार्यक्रम में कृषि और इससे जुड़े सेक्टर की 42,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सुअवसर मिलेगा। इनसे ना केवल हमारे किसान भाई-बहनों के जीवन में नई खुशहाली आएगी, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा।
https://t.co/QpGMgJVIQl
झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@HemantSorenJMM
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को करेंगे संबोधित।
दिनांक - 29 जून 2025, रविवार
समय - सुबह 11:00 बजे
#MannKiBaat
मानवता के सच्चे उपासक, कर्मयोग के प्रतीक,
मेरे आदर्श, मेरे पथप्रदर्शक पूज्य पिता श्रीमंत जीवाजीराव सिंधिया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। आपके सिद्धांत और संस्कार ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी हैं। आपकी प्रेरणा मेरे हर कदम की दिशा है और आपका आदर्श जीवन, मेरा पथ है।
#ShrimantJiwajiraoScindia
झालावाड़ के पं.दीन दयाल उपाध्याय एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए पहली उड़ान भरकर अभिभूत हूँ। पवन वेग से भी तेज उड़ने वाले वीर हनुमान जी की जयंती के सुअवसर पर यह झालावाड़ की ही नहीं, पूरे प्रदेश की उन्नति की उड़ान है।
यह साधारण एयरपोर्ट नहीं है,उत्तरी भारत के तीन बड़े रनवे वाले एयरपोर्ट में यह शामिल है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी का आभार।
#MeraJhalawar #JhalawarAirport
संसद के दोनों सदनों से वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक का पारित होना देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को सामने लाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो लंबे समय से हाशिये पर रहे हैं, जिनकी आवाज अनसुनी रही और जिन्हें अवसरों से वंचित रहना पड़ा है।
प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
।।ॐ शान्ति।।
#ManmohanSingh
राजस्थान सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।@GajendraKhimsar
देश में अंत्योदय व सुशासन की कल्पना को चरितार्थ कर भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाले हमारे प्रेरणास्रोत पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 'सुशासन दिवस' पर कोटि-कोटि नमन।@BJP4Rajasthan