प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। इस दौरान राजस्थान को विकास की अनेक सौगातें मिली हैं। इन्हीं में शामिल 91,300 करोड़ रुपये की राम जल सेतु लिंक परियोजना, प्रदेश के जल संसाधन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस परियोजना के माध्यम से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों को पेयजल, कृषि एवं औद्योगिक आवश्यकताओं के लिए, पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जा सकेगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सम्मिलित हुआ।
@NITIAayog
राजस्थान सरकार में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री @ombhadanabjp जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हम आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
न थके हैं कदम, न झुकी है नजर,
25 बरस की तपस्या का यही है असर।
मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर,
जनसेवा ही रही सदा उनकी डगर।
तप से निखरा है संकल्प,
सेवा ही है एकमात्र विकल्प।
जनता के विश्वास ने रचा है,
यह अद्वितीय और अटूट कल्प।
2014, 2019 और 2024... एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की आकांक्षा पर जनता के अटूट विश्वास की मुहर हैं।
#LongestServingElectedPMModi
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते राजस्थान के मजबूत कदम!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार राजस्थान के ऊर्जा क्षेत्र का कायाकल्प कर रही है।
11 लाख से अधिक नए घरेलू बिजली कनेक्शन, 2.18 लाख से अधिक कृषि कनेक्शन और सुचारू विद्युत आपूर्ति से आज प्रदेश के आमजन और किसानों को अभूतपूर्व राहत मिली है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने पत्र लिखा।
राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूरे होने पर साढ़े 8 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से बधाई दी।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। इस दौरान राजस्थान को विकास की अनेक सौगातें मिली हैं। इन्हीं में सम्मिलित एचआरआरएल रिफाइनरी परियोजना प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह परियोजना राजस्थान को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, राजस्थान में सड़क तंत्र का तेजी से सुदृढ़ीकरण हो रहा है। इसी दिशा में उनके प्रयासों से, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-62) के, फोरलेन निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना को लगभग 1359.33 करोड़ रुपये की लागत से बीओटी (टोल) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इससे पश्चिमी राजस्थान की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने के साथ ही, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही, औद्योगिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
अटूट विश्वास के 4,399 दिन: सेवा और संकल्प का अनूठा सफर! 🇮🇳✨
आज यानी 10 जून, 2026 को प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने लगातार निर्वाचित पीएम के रूप में 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं।
एक साधारण परिवार से देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने और वहां नया कीर्तिमान स्थापित करने की यह यात्रा 140 करोड़ देशवासियों के भरोसे की एक अद्भुत मिसाल है।
बीते 12 वर्षों में उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार की सभी जन-कल्याणकारी और विकास योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके और देश के हर कोने तक पहुंचा है।
सेवा के जिस संकल्प के साथ मोदी जी की यह यात्रा शुरू हुई थी, वह आज भी निरंतर आगे बढ़ रही है। 🙌
#LongestServingElectedPMModi
देश के प्रधानमंत्री के रूप में 12 गौरवशाली वर्ष पूरे करने पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जीवन सदैव सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण, नारी शक्ति वंदन, युवा सशक्तीकरण और सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन से 140 करोड़ देशवासियों में 'मोदी है तो मुमकिन है' की भावना का संचार हुआ है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
पीएम-कुसुम योजना के कम्पोनेंट-सी में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर, देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे, प्रदेश के 553 ऊर्जादाताओं के लिए, भारत सरकार ने 531 करोड़ रुपये की केन्द्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) मंजूर की है। इस राशि का भुगतान अजमेर एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा, शीघ्र ही संबंधित ऊर्जादाताओं के बैंक खातों में किया जाएगा।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
4,399 दिन... राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर किया गया अथक परिश्रम, निःस्वार्थ जनसेवा और 140 करोड़ देशवासियों के अटूट विश्वास से सजी एक प्रेरणादायी यात्रा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने जनता द्वारा निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक राष्ट्र की सेवा कर भारतीय लोकतंत्र में एक नया इतिहास रचते हुए यह सिद्ध कर दिया है कि जब नेतृत्व समर्पण और जनविश्वास से जुड़ता है, तो असंभव भी संभव हो जाता है। उनके सशक्त और दूरदर्शी मार्गदर्शन ने देश को विकास, सुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा की नई दिशा दी है और आज सम्पूर्ण विश्व भारत की ओर सम्मान एवं आशा की दृष्टि से देख रहा है।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि "राष्ट्र प्रथम" की भावना, अटूट समर्पण और माननीय प्रधानमंत्री जी के कर्मयोगी नेतृत्व की जीवंत मिसाल है, जो प्रत्येक भारतवासी को राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
#LongestServingElectedPMModi
4399 दिनों की जनसेवा, जनविश्वास और विकास की ऐतिहासिक यात्रा पर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हार्दिक बधाई।
सर्वाधिक लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का यह गौरव 140 करोड़ भारतवासियों के अटूट विश्वास का प्रमाण है।
#LongestServingElectedPMModi
आज यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित सफल 12 वर्ष होने पर दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना के साथ हनुमान जी के मंदिर में पूजा-अर्चना की।
राष्ट्र निर्माण के 12 साल..
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी, निर्णायक एवं कुशल नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल नवाचार, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत ने ऐसा परिवर्तन देखा है, जहाँ शासन का अर्थ केवल व्यवस्था नहीं, बल्कि जन-जन की सेवा है। सेवा, समर्पण और संकल्प के ये 12 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि जब किसी प्रधानमंत्री के लिए राष्ट्र ही परिवार बन जाए, गरीब की चिंता ही नीति बन जाए और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का कल्याण ही ध्येय बन जाए, तब इतिहास रचा जाता है।
किसी माँ के चूल्हे तक उज्ज्वला की रोशनी पहुँची, किसी गरीब को अपने पक्के घर का सपना मिला, किसी किसान के चेहरे पर सम्मान की मुस्कान खिली, किसी युवा के सपनों को नई उड़ान मिली और किसी जरूरतमंद को आयुष्मान भारत के रूप में जीवन का भरोसा मिला। विकास की यह गाथा आँकड़ों से कहीं अधिक, करोड़ों भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं की कहानी है।
आज भारत का आत्मविश्वास नया है, उसकी पहचान नई है और उसका संकल्प भी नया है। यह उस नेतृत्व का परिणाम है, जिसने हर निर्णय में राष्ट्र को सर्वोपरि रखा और हर क्षण भारत माता की सेवा को अपना परम धर्म माना।
#12YearsOfSeva