आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने पूर्णिया में नवनिर्मित हवाई अड्डे के अस्थायी टर्मिनल भवन का लोकार्पण कर सीमांचल वासियों के हवाई अड्डे का सपना साकार किया है। यह टर्मिनल भवन सीमांचल के मेहनतकश युवाओं के रोजगार और शिक्षा के सपनों को नई उड़ान देगा तथा क्षेत्र में उद्योग-व्यापार को भी नई शक्ति प्रदान करेगा।
Best wishes to Uttarakhand CM Shri Pushkar Singh Dhami Ji on his birthday. He is making commendable efforts to ensure all-round development of the state and empower the youth. Praying for his long and healthy life.
@pushkardhami
सिख धर्म के संस्थापक, प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें सादर नमन।
गुरु नानक देव जी ने यह बताया कि परोपकार ही परमात्मा तक पहुँचने का सच्चा मार्ग है। उन्होंने मानव जाति को प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समानता के अमूल्य संदेश दिए थे। करुणा, सेवा और संवेदना से भरा उनका जीवन मानवता को अनंत काल तक ध्रुवतारे के समान मार्गदर्शित करता रहेगा।
ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਦੇ ਸੰਸਥਾਪਕ, ਪਹਿਲੇ ਗੁਰੂ ਸ਼੍ਰੀ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਜੋਤੀ ਜੋਤਿ ਦਿਵਸ ‘ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਾਦਰ ਪ੍ਰਣਾਮ।
ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਨੇ ਸਾਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੂਜਿਆਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਹੀ ਪਰਮਾਤਮਾ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਣ ਦਾ ਸੱਚਾ ਮਾਰਗ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਨੁੱਖਤਾ ਨੂੰ ਪਿਆਰ, ਭਾਈਚਾਰੇ ਅਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਸਮਾਨਤਾ ਦਾ ਅਨਮੋਲ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ। ਦਇਆ, ਸੇਵਾ ਅਤੇ ਹਮਦਰਦੀ ਨਾਲ ਭਰਪੂਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਜੀਵਨ, ਮਨੁੱਖਤਾ ਦਾ ਯੁੱਗਾਂ ਤੱਕ ਇੱਕ ਧਰੁਵ ਤਾਰੇ ਵਾਂਗ ਮਾਰਗਦਰਸ਼ਕ ਕਰਦਾ ਰਹੇਗਾ।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में पूर्व सांसद श्री जुगल किशोर जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री अनिल कुमार जी, श्री हंसराज पेरियार जी, श्री सुभाष राम जी, श्री सुनील कुमार जी, श्री हरिनंदन राम जी, श्री जुगनू गौतम जी, श्री राजेश गौतम जी, श्रीमती करीना सोनकर जी, श्री सुशील कुमार सिंह जी, श्री अमित तिवारी जी, श्री पंकज भारती जी, श्री अभिषेक कुमार गौतम जी, श्री राम नरेश गौतम जी, श्री शंकर बौद्ध जी, श्री जय प्रकाश राम जी एवं श्री अवधेश कुमार जी भी उपस्थित रहे।
Interacted with the Pharmaceutical and Medical Device sectors and AMTZ representatives in Visakhapatnam, Andhra Pradesh today.
The discussion focused on the sector’s growth, opportunities, and ways to enhance collaboration to advance innovation and strengthen the industry.
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में भाजपा, हमीरपुर के जिलाध्यक्ष श्री सुनील पाठक जी एवं जिला मंत्री श्री रोहित शिवहरे जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री प्रहलाद सिंह जी, श्री मोहनलाल कुशवाहा जी, श्री अंकित गुप्ता जी, श्री रणवीर सिंह जी, श्री योगेन्द्र दीक्षित जी, श्री अनुप सिंह जी, श्री जितेन्द्र पाल जी, श्री मनोज धुरिया जी, श्री शक्ति चौरसिया जी, श्री महेन्द्र शुक्ला जी, श्री सत्यप्रकाश राजपूत जी, श्री रामआसरे राजपूत जी, श्री रामऔतार सिंह जी एवं श्री चक्रवर्ती शुक्ला जी भी उपस्थित रहे।
मोदी सरकार में राजभाषा हिंदी तकनीक, विज्ञान और शोध की भाषा भी बन रही है। आज हिंदी दिवस पर गांधीनगर में आयोजित पाँचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में राजभाषा विभाग द्वारा निर्मित बहुभाषी अनुवाद सॉफ्टवेयर ‘सारथी’ का लोकार्पण किया।
साथ ही, केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान के हिंदी मानक आशुलिपि स्व-शिक्षण मॉड्यूल का विमोचन भी किया। तत्पश्चात, दिव्यांगजन को पढ़ने और अन्य कार्यों में सुगमता हो, इसके लिए AI संचालित चश्मे भी वितरित किए।
आप सभी को हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएँ। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है। इस अवसर पर आइए, हम सब मिलकर हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुँचाने का संकल्प लें। विश्व पटल पर हिंदी का बढ़ता सम्मान हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
हिंदी दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
हिंदी हमारी एकता का आधार और अस्मिता की प्रहरी है। समस्त भारतीयों को एक सूत्र में पिरोती हमारी परंपराओं की संवाहिका हिंदी हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है।
आइए, हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग व वैश्विक प्रसार हेतु संकल्पित हों, इसके विकास में भागीदार बनें और इसे डिजिटल युग की सबसे प्रभावी भाषा बनाएं।
India shines as the world’s third-largest smartphone market with $215 billion in sales, driven by affordable and premium phones alike.
Mobile exports soar from $0.2 billion in 2017-18 to $24.1 billion in 2024-25, thanks to Modi Government’s visionary Make in India initiative.
This is proof of India’s rise as a global tech powerhouse and a win for Indian innovation and manufacturing! 🇮🇳📱
नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर माननीय सुशीला कार्की जी को हार्दिक शुभकामनाएं। नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
उत्तराखंड में बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना। हम उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और उनकी हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ में CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर ₹1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया है। समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर दें। आगामी 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।
पिछले दिनों देश में जितने सफल जन-आंदोलन हुए; चाहे स्वच्छ भारत मिशन हो या बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मोहन भागवत जी ने पूरे संघ परिवार को इन आंदोलनों में ऊर्जा भरने के लिए प्रेरित किया।
- श्री मोहन भागवत पर पीएम मोदी का ब्लॉग
पूरा पढ़ें : https://t.co/xLlQOYuj5c
प्रखर राष्ट्रवादी, हम सभी के पथ प्रदर्शक, विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक परम पूजनीय मोहन भागवत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम आपको स्वस्थ, शतायु एवं सुयशपूर्ण जीवन प्रदान करें। आप हम सबके प्रेरणास्रोत बने रहे।
@RSSorg
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों की मान्यता व प्रवेश प्रक्रिया की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
प्रत्येक मण्डलायुक्त अपने-अपने मण्डल के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों में विशेष जांच टीम गठित करेंगे।
इन टीमों में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एक पुलिस विभाग का अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल होगा।
भारत के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर एनडीए उम्मीदवार आदरणीय श्री @CPRGuv जी को हार्दिक बधाई।
आपका अनुभव और नेतृत्व लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।
#VicePresidentialElection
आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब के दौरे से लौटने के बाद Cabinet Committee on Security की बैठक में नेपाल के घटनाक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नेपाल में हुई हिंसा हृदयविदारक है। यह जानकर बहुत पीड़ा हुई कि इसमें अनेक युवाओं की जान गई है। नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं नेपाल के अपने सभी भाई-बहनों से विनम्र अपील करता हूं कि वे शांति-व्यवस्था बनाए रखें।