आज मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर मॉडर्न में आयोजित भगवान महर्षि कश्यप जी की पावन कथा में सम्मिलित हुआ।।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ भगवान महर्षि कश्यप जी के आदर्शों, संस्कृति एवं समाज कल्याण के संदेशों का श्रवण कर मन अत्यंत भावविभोर हुआ।
अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम का प्रथम शंखनाद करने वाले, 1857 की क्रांति के अग्रदूत, अमर शहीद मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान स्वतंत्रता संग्राम की अमर प्रेरणा है।
जय जगन्नाथ!
सभी को श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ। श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा आस्था और विश्वास का अनूठा संगम है, जो बताती है कि भक्ति, संस्कृति और विरासत को एक साथ सहेजते हुए आगे बढ़ते रहना हमारे मूल में है।
आज लाजपत नगर वार्ड 75 के पार्षद श्री हिमांशु शर्मा जी के पूजनीय पिताश्री स्वर्गीय श्री इंद्र भूषण शर्मा जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
आज उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की
ॐ शांति।
#sureshkashyap
गाजियाबाद महानगर भाजपा की मासिक बैठक में शामिल हुआ।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
#sureshkashyap
महान शिक्षाविद्, सादगी के अप्रतिम प्रतीक और प्रखर राष्ट्रवादी प्रो. राजेंद्र सिंह जी (रज्जू भैया) की पुण्यतिथि पर शत-शत वंदन।
उन्होंने वैज्ञानिक सोच, अकादमिक श्रेष्ठता और राष्ट्रभक्ति के अनूठे संगम से लाखों युवाओं का जीवन संवारा और उन्हें देश सेवा के मार्ग पर अग्रसर किया।
गाजियाबाद के प्लैटिनम, राज नगर एक्सटेंशन में श्री संदीप कश्यप जी के सुपुत्र के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित हुआ।
इस पावन अवसर पर नवविवाहित युगल को सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद।
#sureshkashyap
साहिबाबाद के सिकंदरपुर में श्री सुधीर रावत जी के सुपौत्र के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित स्नेहिल समारोह में सम्मिलित हुआ।।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नन्हे राजकुमार को उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
#sureshkashyap
आज साहिबाबाद, भोपुरा स्थित पंचशील गार्डन में अपनी भतीजी श्रीमति वर्षा कश्यप जी के सुपुत्र के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर परिवार के साथ इस खुशी के पल को साझा किया।
नन्हे बालक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत आशीर्वाद।
#sureshkashyap
आज संयुक्त कश्यप महासभा की दिल्ली प्रदेश कमेटी के गठन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
आज राजेंद्र नगर स्थित अग्रसेन भवन में पार्षद स्वर्गीय श्री मदन राय जी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें
ॐ शांति। 🙏
#Sureshkashyap
मोदीनगर की श्रीराम कॉलोनी में श्री दीपक कश्यप जी की सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवविवाहित दंपति को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपति का जीवन प्रेम, विश्वास, समृद्धि और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार में मा. कैबिनेट मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
@aksharmaBharat
संतुलित जनसंख्या, बेहतर भविष्य की कुंजी है।
विश्व जनसंख्या दिवस पर आइए, जनसंख्या वृद्धि के प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने, शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने तथा एक समृद्ध एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।
माननीय केंद्रीय रक्षामंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।
@rajnathsingh
गाजियाबाद के Radisson होटल में आयोजित Real Estate Promoters के विशेष आयोजन में शामिल हुआ।
इस कार्यक्रम में रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित प्रमोटर्स, विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं जननायक श्रद्धेय चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
सादगी, स्पष्टवादिता, जनहित के प्रति उनका समर्पण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों और आमजन की आवाज़ को मजबूती देने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।