#Hanumangarh: सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ रावतसर में
पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची के बड़े भाई के निधन पर शोक प्रकट करने रावतसर पहुंचे, पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी भी पहुंचे पूर्व विधायक के आवास, 30 सितम्बर को पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची के बड़े भाई का हुआ था निधन
#RajasthanWithFirstIndia @MochiDharmendra
'आम जन में विश्वास, अपराधियों में भय' के ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए जयपुर के नारायण विहार से तीन नवनिर्मित, आधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित नारायण विहार, पत्रकार कॉलोनी एवं खोरा बीसल पुलिस थानों का उद्घाटन किया।
इस कदम से न सिर्फ अपराधियों में डर कायम होगा, बल्कि अपराध में भी गिरावट आएगी। साथ ही आमजन में पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।
सांगानेर स्टेडियम में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र हेतु 170 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों की उपयोगिता तथा दूरगामी लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश को प्रगति की ऊंचाइयों पर पहुंचाना हमारा मुख्य ध्येय है।
जयपुर स्थित गोपालपुरा बाइपास पर त्रिवेणी नगर (आरओबी) से गुर्जर की थड़ी के पास तक बनने वाले एलिवेटेड रोड का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस एलिवेटेड रोड के निर्माण से नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही यह परियोजना जयपुर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
ऑफिस और कार्यालय में अंतर होता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी महामंत्री थे तब उन्होंने कहा कि कार्यालय आदान-प्रदान और मिलने की जगह नहीं है। ये संस्कार केंद्र है जहां संस्कारों का उदय होता है, संस्कारों की उत्पत्ति होती है, कार्यकर्ता को संगठन समझने का मौका मिलता है।
'देवी महागौरी' की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि के अष्टम स्वरूप की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ भगवती से प्रार्थना है कि हम सभी को जीवन में पूर्ण सामर्थ्य के साथ धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर अडिग रहने की शक्ति प्रदान करे।
आप सभी प्रदेशवासियों को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
माँ भगवती का असीम आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर निरंतर बना रहे। उनकी कृपादृष्टि से हम सभी के मनोरथ पूर्ण हों, यही प्रार्थना है।
जय माता दी!
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन की सूचना अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
नव राजस्थान की नवदुर्गा!
लोक कला, संगीत, नृत्य और पारंपरिक विरासत को संजोने वाली महिलाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान की जीवंत प्रतीक हैं। उन सभी की रचनात्मकता, भावनात्मक अभिव्यक्ति व परंपरा के प्रति समर्पण को श्रद्धा और सम्मान के साथ नमन!
#navratri#navrajasthankinavdurga #womenofrajasthan
चाय की मिठास, अपनत्व का अहसास!
दूदू में क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर संवाद का आनंद लिया।
प्रदेशवासियों का यह स्नेह और अपनत्व मुझे निरंतर कार्य करने की प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करता है।
हम किसानों की मेहनत को जानते हैं, गरीबों की पीड़ा को जानते हैं, महिलाओं के दर्द को जानते हैं और युवाओं के मन को जानते हैं।
#लक्ष्य_अंत्योदय#आपणो_अग्रणी_राजस्थान